देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेदांता अस्पताल में 9 दिन के नवजात की ओपन हार्ट सर्जरी कर बचाई गई जान

मेदांता अस्पताल में हाल ही में 9 दिन की एक नवजात बच्ची का इलाज किया गया जो कि डक्ट डिपेंडेंट पल्मोनरी सर्कुलेशन के साथ कॉम्प्लेक्स सायानोटिक जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी।

रंजीव ठाकुर
September 16 2022 Updated: September 17 2022 02:59
0 129453

लखनऊ। मेदांता अस्पताल लगातार जटिल चिकित्सकीय समस्याओं के लिए उच्च मानक स्थापित कर रहा है। अस्पताल में हाल ही में 9 दिन की एक नवजात बच्ची का इलाज किया गया जो कि डक्ट डिपेंडेंट पल्मोनरी सर्कुलेशन के साथ कॉम्प्लेक्स सायानोटिक जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी।  

 

कंसल्टेंट पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी (Pediatric Cardiology) डॉ रोली श्रीवास्तव ने हेल्थ जागरण (Health Jagaran) को बताया कि बच्ची (newborn) ठीक तरह से सांस नहीं ले पा रही थी जिसकी वजह से उसका पूरा शरीर नीला (body turning blue) पड़ रहा था। नवजात हृदय व फेफड़ों को ऑक्सीजन सर्कुलेशन करने वाली धमनी (PDA) बंद होने की जटिल समस्या से ग्रसित थी, अगर जल्द ही सर्जरी (open heart surgery) नहीं की जाती तो उसकी जान को भी खतरा था।

 

डॉ रोली श्रीवास्तव ने कहा, नवजात शिशुओं में हार्ट की कुछ जटिल समस्याएं होती हैं, जिसमें फेफड़ों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली धमनियां (oxygen supply arteries) नहीं बनती हैं, इसलिए बच्चे को जन्म के तुरंत बाद ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। ये एक छोटी धमनी होती है जिसे पीडीए कहते हैं। 

 

यह जन्म के पहले कुछ दिनों में फेफड़ों में रक्त प्रवाह (blood flow to lungs) की आपूर्ति करता है। यह पीडीए जटिल हृदय रोगों वाले शिशुओं में जन्म के तुरंत बाद बंद हो जाता है। इस प्रकार के मामलों में हमें फेफड़ों के प्रवाह को चालू रखने के लिए प्रणाली और पल्मोनरी सर्कुलेशन के बीच एक शंट बनाना होता है।

 

कार्डियोथोरेसिक (Cardiothoracic) एंड वैस्कुलर सर्जरी (Vascular Surgery) के निदेशक डॉ गौरांग मजूमदार (Dr Gaurang Majumdar) ने बताया कि  बच्ची जन्म के 5वें दिन हमारे पास सायनोसिस से ग्रसित समस्या के साथ आई थी उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि बच्ची पीडीए (Patent Ductus Dependent Artiosis) और (DORV VSD PA) के साथ पल्मोनरी आर्टीसिया (Pulmonary Artesia) से पीड़ित थी जो कि गंभीर हृदय रोग (heart disease) का संकेत था। 

 

इसे देखते हुए तत्काल सर्जरी की योजना बनाई गई, क्योंकि पीडीए बंद हो रहा था व बच्ची का ऑक्सीजन कंसंट्रेशन (oxygen concentration) 50% से कम हो रहा था। भर्ती के समय नवजात का वजन लगभग 2 किलोग्राम था। उसकी तुरंत शंट सर्जरी की गई, जो एक लाइफ सेविंग सर्जरी है, उन्होंने बताया कि सर्जरी सफल रही और भर्ती के 10 दिनों के भीतर नवजात को डिस्चार्ज भी कर दिया।

 

सीनियर कंसल्टेंट और नियोनेटोलॉजी (Neonatology) के अध्यक्ष डॉ आकाश पंडिता (Dr Akash Pandita) ने बताया कि सर्जरी की प्रक्रिया के बाद बच्ची को मैकेनिकल वेंटिलेटर (mechanical ventilator) पर एनआईसीयू (NICU) में शिफ्ट कर दिया गया। सेंट्रल शंट पेटेंट रखने के लिए हेपरिन इन्फ्यूजन (Heparin infusion) शुरू किया गया और एसीटी द्वारा नियमित निगरानी की गई थी। धीरे-धीरे हेपरिन को पतला कर दिया गया था और ओरल एस्पिरिन (oral aspirin) में ट्रांसफर कर दिया गया था। 

 

बच्चे को एनआईसीयू में इंटेंस केयर के लिए भर्ती कराया गया और जिसके बाद नवजात तेजी से रिकवर करने लगा। नियोनेटल कार्डियक सर्जरी (Neonatal cardiac surgery) एक जटिल सर्जरी हैं और इसके लिए लेवल 3बी एनआईसीयू केयर, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी सपोर्ट और सीवीटीएस (CVTS) की आवश्यकता होती है। हम नवजात का सफलतापूर्वक इलाज इसलिए कर सके, क्योंकि मेदांता लखनऊ (Medanta Hospital) में सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लंपी वायरस का प्रकोप, पशु मेले और प्रदर्शनी पर रोक

लंपी वायरस का प्रकोप, पशु मेले और प्रदर्शनी पर रोक

विशेष संवाददाता September 13 2022 31740

पशु मेले पर लंपी स्किन वायरस का खतरा मंडराया है। राजस्थान सरकार ने लम्पी स्किन डिजीज को देखते हुए पश

डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मौसमी का जूस!, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मौसमी का जूस!, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

आरती तिवारी October 21 2022 29595

डेंगू के एक मरीज को कथित तौर पर प्लाज्मा की जगह मीठा नींबू का रस (मौसमी जूस) दिया गया। इससे उसकी मौत

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

आरती तिवारी August 28 2022 21870

 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीनों खराब होने को गंभीरता से लिया

राजस्थान में ओमिक्रोन संक्रमित नौ मरीज हुए ठीक, आयी पॉजिटिव रिपोर्ट।

राजस्थान में ओमिक्रोन संक्रमित नौ मरीज हुए ठीक, आयी पॉजिटिव रिपोर्ट।

हे.जा.स. December 10 2021 31552

प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की सेहत में लगा

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

हे.जा.स. January 01 2021 25600

घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है। 

सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बचाई बुजुर्ग महिला की जान

सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बचाई बुजुर्ग महिला की जान

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2022 66027

इस सर्जरी के दौरान मरीज को ब्रेन हेमरेज हो सकने की आशंका भी थी। इन सब चुनौतियों के बीच अपने अनुभव व

क्या है इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम?

क्या है इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम?

लेख विभाग October 07 2021 30577

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम आमतौर पर दीर्घकालिक होता है। यह एक बहुत आम विकार है जो कोलन (बड़ी आंत) को प्

सांप के डसने से बने नासूर का एसजीपीआई में हुआ सफल इलाज

सांप के डसने से बने नासूर का एसजीपीआई में हुआ सफल इलाज

रंजीव ठाकुर August 18 2022 29896

मुजफ्फरपुर, बिहार के एक गांव मीनापुर निवासी 25 वर्षीय युवती की सांप द्वारा डसे जाने के बाद एंटी स्ने

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

हुज़ैफ़ा अबरार May 18 2022 69825

इंदिरा आईवीएफ द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक में अत्याधुनिक विकास ने उपचार के पहले चक्र के दौरान कई

एकेटीयू लखनऊ में बीफार्मा, एमबीए, इंटीग्रेटेड पीएचडी और जीओ इंफॉरमेटिक्स की होगी पढ़ाई 

एकेटीयू लखनऊ में बीफार्मा, एमबीए, इंटीग्रेटेड पीएचडी और जीओ इंफॉरमेटिक्स की होगी पढ़ाई 

हुज़ैफ़ा अबरार May 05 2022 31540

बैठक में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कमाने का अवसर देने, विलंब शुल्क की दर को आधा करने और परीक्षा

Login Panel