देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर अस्पताल में बुखार, डायरिया के साथ निर्जलीकरण व कुपोषण से ग्रसित बच्चे का ऐसे हुआ उपचार

बलरामपुर अस्पताल में ओपीडी में जब अयांश आया था तो वह बुखार और डायरिया के साथ निर्जलीकरण व कुपोषण से ग्रसित था। उसे प्राथमिक उपचार देकर एनआरसी संदर्भित कर दिया गया।

admin
September 17 2022 Updated: September 17 2022 03:54
0 41778
बलरामपुर अस्पताल में बुखार, डायरिया के साथ निर्जलीकरण व कुपोषण से ग्रसित बच्चे का ऐसे हुआ उपचार निर्जलीकरण व कुपोषण से ग्रसित बच्चे का इलाज करते बलराम पुर वके डॉकटर

लखनऊ। खदरा निवासी रूबी अपने सात माह के लाडले अयांश को प्यार से कुछ भी खिलाती थी तो वह उसे उलट देता था और निढाल पड़ा रहता था। इसी दरम्यान वह बुखार और डायरिया की भी गिरफ्त में आ गया।

 

इसकी भनक लगते ही उसके जीवन में देवदूत बनकर आई आंगनबाड़ी (Anganwadi) कार्यकर्ता अनुपमा ने बिना देर किये अयांश को बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती कराकर नया जीवन देने का काम किया।

एनआरसी (Nutrition Rehabilitation) की पोषण विशेषज्ञ शाहीन ने बताया कि भर्ती के समय अयांश का वजन 4.300 किलोग्राम था और डिस्चार्ज के समय उसका वजन बढ़कर पांच किलोग्राम हो गया था। फॉलोअप के बाद वह छह किलो ग्राम का हो गया है। इलाज के दौरान बच्चे को एंटीबायोटिक्स (antibiotics) के साथ ओआरएस (ORS) का घोल, आईवी फ्लूड (IV fluid) व सूक्ष्म पोषक तत्व भी दिए गए जिसके कारण बच्चे के वजन में 14 दिनों के भीतर 700 ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई । यहाँ से डिस्चार्ज करने के बाद भी 15-15 दिनों पर लगातार दो माह तक बच्चे का फॉलोअप किया गया।

 

शाहीन (nutritionist) का कहना है कि अयांश के कुपोषण (malnutrition) की स्थिति में पहुँचने का एक प्रमुख कारण समय से उचित मात्रा में पूरक आहार का न मिलना था। एनआरसी में इलाज के दौरान माँ को बताया गया कि बच्चे को दिन में चार से पाँच बार घर का बना अच्छे से पका हुआ ताजा गाढ़ा खाना खिलाना है। बच्चे को थोड़ा-थोड़ा खाना खिलाएं, पहले तो बच्चा मना करेगा लेकिन धीरे-धीरे आदत पड़ने पर वह चाव से खाने लगेगा। खाने में मसला हुआ चावल, दाल, मसला हुआ आलू, केला, सूजी की खीर, दलिया आदि देना है। ऊपर से एक चम्मच तेल या घी उसमें जरूर मिलाएं।

 

खाने की पौष्टिकता (nutritional food) को बढ़ाने के लिए उसमें हरी सब्जियां और भूनी मूंगफली का चूरा मिला सकती हैं। बच्चे के खाने में बहुत अधिक पानी न मिलाएं और न ही उसे दाल या चावल का पानी दें क्योंकि पानी से पेट तो भर जाएगा लेकिन पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाएंगे। खाना बनाते व खाना खिलाते समय सफाई का पूरा ध्यान रखें। इसके साथ ही दो साल तक स्तनपान (breastfeed) जरूर कराएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पहले खाना खिलाएं और बाद में स्तनपान कराएं।

 

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) डॉ देवेन्द्र का कहना है कि अतिकुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग समुदाय में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के द्वारा की जाती है। ओपीडी में जब अयांश आया था तो वह बुखार (fever) और डायरिया (diarrhea) के साथ निर्जलीकरण (dehydration) व कुपोषण से ग्रसित था। उसे प्राथमिक उपचार देकर एनआरसी संदर्भित कर दिया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ शहर में लगेंगें 100 हेल्थ एटीएम, गरीब जनता को महंगे जांचों से मिलेगी मुक्ति

लखनऊ शहर में लगेंगें 100 हेल्थ एटीएम, गरीब जनता को महंगे जांचों से मिलेगी मुक्ति

रंजीव ठाकुर May 15 2022 31504

इन हेल्थ एटीएम में जनरल बॉडी चेकउप के साथ ही कार्डिक, डायबटीज, हीमोग्लोबिन, रेपिड डायग्नोस्टिक चेकउप

जिला अस्पताल में 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा रोग नियंत्रण अभियान

एस. के. राणा April 01 2023 28929

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने हमसे बातचीत में बताया कि लोगों को रोगों और कोरोन

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

हे.जा.स. January 31 2021 28366

Orphan Drug Designation मिल जाने से  कंपनी, अमेरिका में उक्त दवा की मार्केटिंग सात साल तक तय नियमों

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

हे.जा.स. February 22 2021 25760

यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्

डब्ल्यूएचओ ने जारी किया बच्चों में पुराने दर्द के प्रबंधन पर नए दिशानिर्देश। 

डब्ल्यूएचओ ने जारी किया बच्चों में पुराने दर्द के प्रबंधन पर नए दिशानिर्देश। 

हे.जा.स. January 31 2021 27851

दुनिया के लगभग एक-चौथाई या एक तिहाई बच्चे इस समस्या से ग्रसित हैं। ये  कैंसर, सिकल सेल रोग, मधुमेह औ

कैंसर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने किया दौरा

कैंसर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने किया दौरा

विशेष संवाददाता February 18 2023 32537

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को कैंसर अस्पताल आईजीएमसी का दौरा किया।

हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय यूनानी दिवस।

हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय यूनानी दिवस।

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2021 30362

एक मुफ्त यूनानी चिकित्सा कैंप का आयोजन अल हुदा मॉडल इंटर कालेज त्रिवेणी नगर, सीतापुर रोड, लखनऊ में क

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 1064

डॉ मिलिंद ने कहा बीते तीन-चार वर्षों में एक्सक्लूसिव स्तनपान का 60 प्रतिशत से 35 प्रतिशत होना चिंता

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. October 10 2021 27721

केवल 52 प्रतिशत देश ही मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने व रोकथाम कार्यक्रमों के सम्बन्ध में लक्ष्य पू

फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

श्वेता सिंह August 24 2022 41437

फरीदाबाद को आज एशिया के सबसे बड़े निजी अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। देश के प्रधाममंत्री इस अस्पता

Login Panel