देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बच्चों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और 4.इन.1 फ्लू टीकाकरण प्रभावी  

फ्लू का संक्रमण 5 साल से कम उम्र के बच्चों में मुश्किल पैदाकर सकता है। उन्हें फ्लू से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है, सालाना 4.इन.1 टीका लगवाना। यह सुरक्षित व प्रभावी है और इसे छोटे बच्चों को सालाना दिया जा सकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 29 2022 Updated: December 29 2022 01:51
0 26979
बच्चों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और 4.इन.1 फ्लू टीकाकरण प्रभावी   प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर। इंडियन एकेडमी ऑफ  पीडियाट्रिक्स आईएपी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 6 महीने से 5 साल तक की उम्र के बच्चों को हर साल टीका लगवाने का सुझाव दिया है। बच्चों में पूरे साल फ्लू का खतरा रहता है, विशेष रूप से सर्दियों में और मानसून में यह खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। 

टीकाकरण (vaccination) के बाद शरीर में एंटीबॉडी (antibodies) विकसित होने में करीब 2 हफ्ते का समय लग जाता है। इसलिए मानसून या सर्दियां आने के 2 से 4 हफ्ते पहले टीका लगवा लेना चाहिए। 5 साल से कम उम्र के बच्चों में न केवल फ्लू (flu) के कारण ज्यादा परेशानी होने का खतरा रहता है, बल्कि वे अन्य लोगों को संक्रमित भी कर सकते हैं। 

सालाना 4.इन.1 फ्लू टीकाकरण की जरूरत को लेकर बेबी ग्रो चाइल्ड केयर सेंटर के कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन एवं नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ अमित चावला ने कहा फ्लू के लक्षण (symptoms of flu) अचानक बढ़ सकते हैं और खांसी व जुकाम (cough and cold) के साथ बुखार दर्द और ठंड लगने जैसी परेशानी भी हो सकती है। 

फ्लू का संक्रमण (Flu infection) 5 साल से कम उम्र के बच्चों में मुश्किल पैदाकर सकता है। उन्हें फ्लू से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है, सालाना 4.इन.1 टीका लगवाना। यह सुरक्षित व प्रभावी (safe and effective) है और इसे छोटे बच्चों को सालाना दिया जा सकता है। अध्ययन बताते हैं कि भारत में सांस संबंधी गंभीर परेशानियों (respiratory problems) का सामना कर रहे 5 साल से कम उम्र के 11 प्रतिशत बच्चे फ्लू से संक्रमित होते हैं।  

भारत में 5 साल से कम उम्र के बच्चों में इन्फ्लूएंजा के कारण जान गंवाने की दर भी ज्यादा है। भारत में 1,00,000 से करीब 10 बच्चों में इन्फ्लूएंजा (influenza) के कारण मौत का खतरा रहता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

को-विन एप्प पर 12 से 14 साल के बच्चों का नहीं दिखा स्लॉट, कल से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारियों का पता नहीं

को-विन एप्प पर 12 से 14 साल के बच्चों का नहीं दिखा स्लॉट, कल से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारियों का पता नहीं

आनंद सिंह March 16 2022 27115

कोविन ऐप पर 15 से 18 साल, 18 साल से ऊपर का स्लाट तो दिख रहा है लेकिन 12 से 14 साल के बच्चों वाला स्ल

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 504

यूपीटीईएन का उद्देश्य मरीज के अस्पताल पहुंचने का इंतजार करने के बजाय आपातकाल की सूचना मिलते ही इलाज

कड़ाके की ठंड में थम रही दिल की धड़कनें !

कड़ाके की ठंड में थम रही दिल की धड़कनें !

विशेष संवाददाता January 12 2023 33475

लगातार सामने आ रहे मामले केवल बुजुर्गों, हार्ट के मरीजों तक ही सीमित नहीं है बल्कि नौजवान भी इसके शि

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

आरती तिवारी June 05 2023 32432

मेडिकल कॉलेजों की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की नई रणनीति बनाई गई है। अब सभी कॉलेजों को अति

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

लेख विभाग March 19 2021 33165

डब्ल्यूएचओ सभी को टीबी से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति व मदद का भाव रखने के साथ ही, बीमारी को समझ

आरएमएल हॉस्पिटल्स में रोबोटिक जी.आई सर्जरी प्रोग्राम के बेहतरीन नतीजे  मिल रहे: डॉ. सीएम सिंह

आरएमएल हॉस्पिटल्स में रोबोटिक जी.आई सर्जरी प्रोग्राम के बेहतरीन नतीजे  मिल रहे: डॉ. सीएम सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार July 21 2026 1442

400 से अधिक सर्जरी करने के बाद बढ़ते क्लिनिकल अनुभव से हेपेटोबिलियरी, कोलोरेक्टल, अपर जीआई एवं बैरिय

माल और गोसाईंगंज सीएचसी पर आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन

माल और गोसाईंगंज सीएचसी पर आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन

रंजीव ठाकुर April 21 2022 31560

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( सीएचसी) और माल सीएचसी पर बुधवार क

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

आरती तिवारी November 11 2022 31893

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज गाजियाबाद का दौरा किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य क

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

अबुज़र शेख़ October 26 2022 25615

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में सोसाइटी का प्रारूप बनाने की जिम्मेदारी दी गई

मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के समय गायब रहे चिकित्सक, नोटिस जारी

मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के समय गायब रहे चिकित्सक, नोटिस जारी

आरती तिवारी July 01 2023 27364

मेडिकल कॉलेज  की ओपीडी में भीड़ उमड़ रही है। कुछ चिकित्सक समय से नहीं बैठ रहे हैं। नोडल अधिकारी ने ड

Login Panel