देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है आयोडीन की सही मात्रा।

आयोडीन सूक्ष्म पोषक तत्व होता है | शरीर में थाइरॉयड हार्मोन का सही से उत्पादन करने के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है |

हुज़ैफ़ा अबरार
October 21 2021 Updated: October 21 2021 06:17
0 32014
शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है आयोडीन की सही मात्रा। प्रतीकात्मक

लखनऊ। विश्व आयोडीन अल्पता विकार दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है | इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बारे में जागरूक करना है कि आयोडीन मानसिक विकास, थाइरॉयड का सही तरीके से काम करने और शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए बहुत जरूरी है |

इंडिया आयोडिन सर्वे 2018 -19 के अनुसार – देश में 55 फीसद लोगों ने आयोडाइज्ड नमक के बारे में सुना है, जिसमें से 61.4 फीसद लोगों ने बताया कि आयोडीन का उपयोग प्राथमिक तौर पर घेंघा रोग में लाभप्रद होता है | 

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की वरिष्ठ डायटीशियन डा.सुनीता सक्सेना बताती हैं – आयोडीन सूक्ष्म पोषक तत्व होता है | शरीर में थाइरॉयड हार्मोन का सही से उत्पादन करने के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है | साथ ही गर्भाशय विकास के लिए आवश्यक है। जिन महिलाओं में आयोडीन की कमी होती है उन महिलाओं में थायरॉयड की कार्य प्रणाली बाधित होती है, जिसका असर उनके प्रजनन स्वास्थ्य पर पड़ता है। आयोडीन की कमी गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क के विकास को अवरूद्ध कर देती है। आयोडीन की कमी से हाइपोथायरायडिज्म सबसे आम समस्याओं में से एक है। आयोडीन की कमी से बच्चों का मानसिक विकास कमजोर होता है, ऊर्जा में कमी आती है, जल्द थकान आती है। आयोडीन की कमी से गूंगा-बहरा, घेंघा रोग होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। 

डा. सुनीता के अनुसार - आयोडीन का सबसे सामान्य स्रोत नमक है। इसके अलावा शकरकंद, प्याज, पालक, मछली,बीन्स और समुद्री मछली आदि खाद्य पदार्थों में आयोडीन होता है। इनका सेवन शरीर में आयोडीन की कमी को दूर करता है।

डा. सुनीता बताती हैं- आयोडीन की कमी से बच्चों में कई तरह की बीमारियों के होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं । इन बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि 11 माह तक के बच्चे को प्रतिदिन 50 माइक्रो ग्राम, पांच साल तक की उम्र के बच्चे को प्रतिदन 90 माइक्रो ग्राम, 6-12 साल तक के बच्चे के लिए 120 माइक्रो ग्राम और 12 साल से अधिक की आयु के लिए 150 माइक्रो ग्राम आयोडीन का सेवन करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 220 माइक्रोग्राम और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 290 माइक्रोग्राम आयोडीन का सेवन करना चाहिए। आयोडीन से शरीर स्वस्थ और दिमाग चुस्त बनता है, कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होती है। 
 
भारत सरकार द्वारा वर्ष 1962 में 100 फीसद केन्द्रीय सहायता प्राप्त राष्ट्रीय घेंघा नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया गया था | अगस्त 2020 में इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय आयोडीन की कमी विकार नियंत्रण कार्यक्रम( एनआईडीडीसीपी) कर दिया गया | जिसमें आयोडीन की कमी से होने वाले सभी विकारों को शामिल किया गया | यह कार्यक्रम सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में लागू है |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आगरा के एटा में बुखार का कहर, 70 से अधिक बीमार

आगरा के एटा में बुखार का कहर, 70 से अधिक बीमार

श्वेता सिंह September 28 2022 26568

पिछले हफ्ते ही गांव में बुखार फैलने की वजह से सीडीओ, डीपीआरओ और सीएमओ सहित कई अन्य अधिकारियों ने गां

एसपी, डीएसपी समेत नालंदा पुलिस के कई जवानों ने किया रक्तदान

एसपी, डीएसपी समेत नालंदा पुलिस के कई जवानों ने किया रक्तदान

विशेष संवाददाता February 28 2023 38861

एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि रक्तदान महादान है, हमारे दिए गए खून से किसी एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकत

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

विशेष संवाददाता June 29 2022 47014

भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति यथा आयुर्वेद, नैचरोपैथी, योग, ध्यान, शाकाहार युक्त जीवन पद्धति, परिवा

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

British Medical Journal March 03 2023 54941

Increased supraphysiological oxygen administration during surgery was associated with a higher incid

आयरन की गोलियां खून की कमी दूर करने के साथ भ्रूण के मस्तिष्क का विकास भी करतीं हैं: डा. अनामिका

आयरन की गोलियां खून की कमी दूर करने के साथ भ्रूण के मस्तिष्क का विकास भी करतीं हैं: डा. अनामिका

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2022 49660

डा. अनामिका गुप्ता बताती हैं कि सरकार द्वारा गर्भावस्था से लेकर प्रसव के छह माह बाद तक आयरन फ़ोलिक एस

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन।

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन।

हे.जा.स. August 02 2021 26025

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर भारत और ब्रिटेन मिलकर अध्ययन करेंगे। परीक्षण यदि सफलतापूर्वक पूर

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार June 27 2021 28308

कोरोना काल में लोग चिंता और अवसाद से भी ग्रसित हुए हैं | इन समस्याओं से निजात पाने के चक्कर में वह अ

नागरिक अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को मंजूरी

नागरिक अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को मंजूरी

हे.जा.स. May 14 2023 36453

मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर में 100 बेड की व्यवस्था होगी। मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2023 46954

पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिव

बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा 

बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा 

एस. के. राणा September 03 2021 27114

हम दूसरी लहर की अंतिम अवस्था में है। तीसरी लहर की आशंका उस स्थिति में ही मजबूत होगी जबकि हम कोविड अन

Login Panel