देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड में वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन किया 

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड में वेदालाइफ-निरामयम् की स्थापना से प्रदेश में पलायन घटेगा, पर्यटन बढ़ेगा और सब लौट कर घर आयेंगे व अपनी जमीन, अपनी धरती को फिर से संजायेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पास क्या नहीं है, सब तो हैं, बस हम सब को जुट जाना है।

विशेष संवाददाता
May 05 2022 Updated: May 05 2022 16:00
0 32988
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड में वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन किया  वेदालाइफ-निरामयम् के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ऋषिकेश। पतंजलि वेलनेस की योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक की इंटिग्रेटेड थेरेपी के अत्याधुनिक केन्द्र वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, योगगुरू स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण मौजूद रहें।

वेदालाइफ-निरामयम् के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश और स्वामी रामदेव ने संदेश दिये और बताया की आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट एक माडॅल बन कर उभरेगा।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड में वेदालाइफ-निरामयम् की स्थापना से प्रदेश में पलायन घटेगा, पर्यटन बढ़ेगा और सब लौट कर घर आयेंगे व अपनी जमीन, अपनी धरती को फिर से संजायेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पास क्या नहीं है, सब तो हैं, बस हम सब को जुट जाना है। जवानी जुटेगी तो जवानी भी बचेगी और पानी भी बचेगा और पूरा विश्व खिचता चला आयेगा। उत्तराखंड स्वर्ग है दिव्यता और भव्यता का संगम है।

आचार्य बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी का अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को दिशा देने तथा जवानों में नयी ऊर्जा भरने का काम किया है, इसके लिए उनको साधुवाद।

योगगुरू स्वामी रामदेव और स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रूद्राक्ष का पौधा देकर उत्तराखंड की पावन धरती पर अभिनन्दन किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को परमार्थ गंगा आरती में सहभाग हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर यमकेश्वर ब्लाक की विधायक रेणु बिष्ट ने भी उपस्थित थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

आरती तिवारी May 27 2023 31859

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में कई बच्चे चिकनपॉक्स और बुखार की चपेट में आ गये। जानकारी के बाद स्वा

मैनकाइंड फार्मा ने बाज़ार में उतारा ब्लैक फंगस की दवा।

मैनकाइंड फार्मा ने बाज़ार में उतारा ब्लैक फंगस की दवा।

हे.जा.स. June 10 2021 28469

मैनकाइंड फार्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘चूंकि ब्लैक फंगस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए

ल्यूपिन को जेनेरिक दवा Droxidopa अमेरिकी बाज़ार में बेचने की मिली मंजूरी।

ल्यूपिन को जेनेरिक दवा Droxidopa अमेरिकी बाज़ार में बेचने की मिली मंजूरी।

हे.जा.स. February 20 2021 23155

इसका उत्पाद नागपुर स्थित फैक्ट्री में किया जाएगा। IQVIA MAT दिसंबर 2020 के अनुसार, Droxidopa कैप्सूल

ब्लड शुगर में बहुत कारगर साबित होगा, किचन में रखा ये एक मसाला

ब्लड शुगर में बहुत कारगर साबित होगा, किचन में रखा ये एक मसाला

श्वेता सिंह September 11 2022 28921

खाने-पीने की कुछ चीजें शरीर में सीधे रूप से ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करती हैं। इसमें मिट्ठा, वसा य

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

हे.जा.स. January 01 2021 25740

घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है। 

आधुनिक चिकित्सा का सबसे कारगर विकल्प बनेगा आयुर्वेद: डॉ. भट्ट

आधुनिक चिकित्सा का सबसे कारगर विकल्प बनेगा आयुर्वेद: डॉ. भट्ट

आनंद सिंह April 06 2022 26064

डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा, आरोग्यता के साथ आयुर्वेद व्यापक रोजगार देने में भी सक्षम, गुरु ग

मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत

मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत

हुज़ैफ़ा अबरार May 06 2025 81982

मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ में  यूरोलॉजी के निदेशक डॉ. आदित्य के शर्मा ने कहा कि ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्ट

सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं?

सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं?

लेख विभाग March 07 2023 52877

सेक्स के बाद गुप्तांगों को जरूर साफ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके गुप्तांगों से खराब गंध नहीं आयेगी।

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

आरती तिवारी April 22 2023 32343

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो टूक कहा है कि नियमों के खिलाफ काम करने वाले किसी भी डॉक्टर-कर्मचारी को

जिस आत्मबल से नशा शुरू किया उसी से मुक्ति भी मिलेगी : डॉ संजय सक्सेना

रंजीव ठाकुर June 01 2022 28897

आईएमए लखनऊ अध्यक्ष डॉ मनीष टण्डन ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों के सबसे ज्यादा पास नर्सेज रहते हैं इ

Login Panel