देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली एम्स के रीडेवेलपमेंट का मास्टर प्लान केंद्र को सौंपा: डॉ रणदीप गुलेरिया

एम्स दिल्ली को एक बार फिर से विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके एक मास्टर प्लान सरकार को सौंप दिया गया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य रोगियों की देखभाल में बढ़ोत्तरी करना, शिक्षण तथा अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ बुनियादी ढांचे को फिर से विकसित करना है।

विशेष संवाददाता
August 17 2022 Updated: August 17 2022 01:27
0 26692
दिल्ली एम्स के रीडेवेलपमेंट का मास्टर प्लान केंद्र को सौंपा: डॉ रणदीप गुलेरिया प्रतीकात्मक चित्र डॉ रणदीप गुलेरिया

नयी दिल्ली। एम्स दिल्ली को एक बार फिर से विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके एक मास्टर प्लान सरकार को सौंप दिया गया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य रोगियों की देखभाल में बढ़ोत्तरी करना, शिक्षण तथा अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ बुनियादी ढांचे को फिर से विकसित करना है। 

 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Delhi) दिल्ली के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) ने कहा कि सस्थान को पुनः विकसित करने के लिए मास्टर प्लान सरकार को सौंप दिया गया है। केंद्र सरकार (Central Government) ने एक 'चिंतन शिविर' आयोजित करने का फैसला किया है, जो मुख्य रूप से देश भर में एम्स के कामकाज में सुधार पर ध्यान केंद्रित करेगा।

 

75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) के मौके पर एम्स की फेकल्टी और प्रशासनिक कर्मचारियों और डॉक्टरों को संबोधित करते हुए डॉ गुलेरिया ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत  50 नए ऑपरेशन थिएटर (new operation theatres), 300 नए इमरजेंसी बेड (new emergency beds) और 3000 से अधिक नए बेड का प्रस्ताव है। 

 

नए प्रोजेक्ट के माध्यम से रिसर्च लैब्स (research labs), एनिमल फैसिलिटीज, क्लीनिकल ट्रायल (clinical trial) फैसिलिटीज, 4000 हॉस्टल यूनिट्स और 14000 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा मस्जिद मोठ, अंसारी नगर पश्चिम, अंसारी नगर पूर्व, ट्रॉमा सेंटर के पांच अलग-अलग भूखंडों को भी चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) और अनुसंधान विश्वविद्यालय (Research University) की एक नई कैटेगरी के तहत एकीकृत किया गया है, जो इस परिसर को और अधिक लचीलापन देगा।

 

डॉ. गुलेरिया ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि स्वतंत्रता के 76वें वर्ष पर एम्स समग्र परिवर्तन के एक नए युग में प्रवेश करेगा, जहां न केवल हमारा भौतिक बुनियादी ढांचा बल्कि हमारी डिजिटल रीढ़ और संपत्ति भी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ संस्थान से मेल खाने के लिए बनाई जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पिछले 24 घंटों में 37,379 लोग हुए कोरोना संक्रमित, छह दिनों में नए मरीजों की संख्या में छह गुना की बढ़ोत्तरी

पिछले 24 घंटों में 37,379 लोग हुए कोरोना संक्रमित, छह दिनों में नए मरीजों की संख्या में छह गुना की बढ़ोत्तरी

एस. के. राणा January 04 2022 26571

भारत में कोरोना के नए मरीजों के मिलने की रफ्तार तेज होती जा रही है। कोरोना के सक्रिय मामलों ने भी सर

केजीएमयू में एक माह में 15 मरीजों में एच3एन2 वायरस की पुष्टि

केजीएमयू में एक माह में 15 मरीजों में एच3एन2 वायरस की पुष्टि

आरती तिवारी March 14 2023 25593

केजीएमयू में में बीते एक महीने में H3N2 वायरस के 15 केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

British Medical Journal March 03 2023 55263

Increased supraphysiological oxygen administration during surgery was associated with a higher incid

बदले जाएंगे देश के सभी 23 एम्स के नाम

बदले जाएंगे देश के सभी 23 एम्स के नाम

श्वेता सिंह August 22 2022 32961

अभी तक देश के लगभग सभी एम्स अपने सामान्य नाम से जाने जाते थे लेकिन अब जल्द ही देशभर के 23 अखिल भारती

एच0आर0सी0टी0 स्कैन का निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही।

एच0आर0सी0टी0 स्कैन का निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही।

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2021 22883

एच0आर0 सी0टी0 स्कैन की जांच शुल्क क्रमशः 16 स्लाइस तक 2 हजार रूपये, 17 से 64 स्लाइस तक 2250 रूपये व

कोविड संक्रमण से उबरने के बाद भी लम्बे समय तक रहता है असर: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

कोविड संक्रमण से उबरने के बाद भी लम्बे समय तक रहता है असर: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

विशेष संवाददाता July 22 2022 25145

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि देश में कोविड संक्रमण ठीक होने के बाद भी

सीओपीडी के निदान के लिए स्पाईरोमीट्री जरूरी: डॉ बी पी सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 33682

सीओपीडी रोग धीरे-धीरे बढ़ता है, जिस वजह से मरीज अपनी बीमारी को पहचान नहीं पाते और समय पर मेडिकल परा

अखबार पढ़ते-पढ़ते शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

अखबार पढ़ते-पढ़ते शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

जीतेंद्र कुमार November 07 2022 26900

राजस्थान के बाडमेर में एक युवक की अखबार पढ़ते-पढ़ते हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं बिहार के गोपालगंज

जिला अस्पताल के 3 फार्मासिस्ट निलम्बित, सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया उपमुख्यमंत्री ने

जिला अस्पताल के 3 फार्मासिस्ट निलम्बित, सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया उपमुख्यमंत्री ने

रंजीव ठाकुर September 06 2022 34342

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निजी मेडिकल स्टोर के गोदाम में सरकारी दवाइयां मिलने के मामले में जिला अस

गिरीश चंद्र मुर्मू चुने गए WHO के बाहरी ऑडिटर

गिरीश चंद्र मुर्मू चुने गए WHO के बाहरी ऑडिटर

अखण्ड प्रताप सिंह May 30 2023 57028

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू को चार साल के कार्यकाल के लिए WHO के बाहरी

Login Panel