देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अब वायरस की चपेट में गायें और भैंसें, लंपी त्वचा रोग से मर रहें दुधारू पशु

लंपी त्वचा रोग कैप्रीपोक्स वायरस के कारण होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी दुनिया भर में पशुधन के लिए एक बड़ा उभरता हुआ खतरा है। गायों व भैंसों में लंपी त्वचा रोग से पहले तेज बुखार आता है, इसके बाद उनके त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं। अंत में इस बीमारी से उनकी मौत हो जाती है।

एस. के. राणा
August 08 2022 Updated: August 20 2022 13:02
0 38400
अब वायरस की चपेट में गायें और भैंसें, लंपी त्वचा रोग से मर रहें दुधारू पशु प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्‍ली, एजेंसी। भारत में गायों व भैंसों में तेजी से फैल रहे लंपी त्वचा रोग (Lumpy skin disease) को नियंत्रित करने के लिए एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी पशु चिकित्सक ने पशुओं के सामूहिक टीकाकरण (mass vaccination) की जरूरत बताई है। हजारों गायों व भैंसों को मार चुके इस वायरस से बचाने के लिए उन्होंने तत्काल इनके अंतरजनपदीय आवाजाही पर भी रोक लगाने को कहा है।


बीते कुछ सप्ताह में राजस्थान व गुजरात में तीन हजार से अधिक व पंजाब में चार सौ से अधिक पशुओं की मौत वायरल इन्फेक्शन से हुई है। राजस्थान के मूल निवासी व भारतीय मूल के अमेरिकी पशु चिकित्सक संघ के अध्यक्ष रवि मुरारका ने कहा कि पशुओं में आगे यह बीमारी न फैले इसके लिए उनका सामूहिक टीकाकरण करने के साथ ही उनके बाहरी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाना होगा।


राजस्थान एसोसिएशन आफ नार्थ अमेरिका (आरएएनए) के सदस्यों ने अपने गृह राज्य के किसानों को पशुओं को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित किया है। मुरारका आरएएनए के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर गायों की मौत से किसान प्रभावित होंगे। इससे अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा।


ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्युनाइजेशन (Global Alliance for Vaccines and Immunization) की रिपोर्ट कहती है कि लंपी त्वचा रोग कैप्रीपोक्स वायरस (caprypox virus) के कारण होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी दुनिया भर में पशुधन के लिए एक बड़ा उभरता हुआ खतरा है। उल्लेखनीय है कि गायों व भैंसों में लंपी त्वचा रोग से पहले तेज बुखार (high fever) आता है, इसके बाद उनके त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं। अंत में इस बीमारी से उनकी मौत हो जाती है।


केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शनिवार को कहा कि पांच राज्यों में से राजस्थान इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित है। केंद्रीय मंत्री ने प्रभावित गायों का दूध पीने के प्रति भी आगाह किया और कहा कि ऐसे जानवरों को अलग-थलग कर देना चाहिए। रूपाला यहां केंद्रीय टीम के साथ लंफी रोग से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने आए थे। राजस्‍थान (Rajasthan) के 11 जिले इस बीमारी से प्रभावित हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मुंबई में नहीं थम रहा खसरे का प्रकोप

मुंबई में नहीं थम रहा खसरे का प्रकोप

विशेष संवाददाता November 27 2022 27581

मुंबई में खसरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन खसरे के 32 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान

अधिकांश लोगों में कोरोना संक्रमण का असर हल्का, बीमार रोगियों में जोखिम बना रहेगा

अधिकांश लोगों में कोरोना संक्रमण का असर हल्का, बीमार रोगियों में जोखिम बना रहेगा

एस. के. राणा January 18 2022 43613

इस बार कोरोना का वायरस काफी अलग है। साथ ही इसकी चपेट में आने वाले गंभीर मरीज पहले की तुलना में भी अल

भारत की पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च

भारत की पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च

एस. के. राणा January 27 2023 26780

नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में लगेगी। इस वैक्सीन को सरकार ने भारत के कोविड 19 वैक्सी

हरी मूंग है सेहत के लिए फायदेमंद

हरी मूंग है सेहत के लिए फायदेमंद

लेख विभाग September 09 2023 95886

उबली मूंग दाल में विटामिन बी, फोलेट मैगनीज, फास्फोरस, आयरन होता है। इससे वह स्वास्थ्य में लाभदायक ह

लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, 93 नए डॉक्टरों की होगी तैनाती

लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, 93 नए डॉक्टरों की होगी तैनाती

श्वेता सिंह October 31 2022 22822

लखनऊ के लगभग 100 डॉक्टर तबादले में दूसरे शहर चले गए, वही बाहर से आने वाले डॉक्टरों की संख्या बहुत कम

पात्र लोगों को कोविड़ टीके की दोनों डोज लगवाने को प्रतिबद्ध है लखनऊ स्वास्थ्य विभाग

पात्र लोगों को कोविड़ टीके की दोनों डोज लगवाने को प्रतिबद्ध है लखनऊ स्वास्थ्य विभाग

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 29916

अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील किया कि पात्र लोग शत-प्रतिशत कोविडरोधी टीकाकरण कराएं और जिले को को

एमपी के इस सरकारी अस्पताल में दवाइयों की किल्लत

एमपी के इस सरकारी अस्पताल में दवाइयों की किल्लत

हे.जा.स. May 13 2023 34718

मध्य प्रदेश के महाराज यशवंतराव अस्पताल में दवाइयों की कमी हो गई है। मरीजों के अस्पतालों से मिलने वाल

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूली बच्चों को मिली ये छूट

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूली बच्चों को मिली ये छूट

विशेष संवाददाता October 12 2022 28903

अपने आदेश में डीएम ने कहा है कि सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालय, शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

लेख विभाग December 27 2021 31017

NIRF 2021 की रैंकिंग लिस्ट के अनुसार भारत के टॉप 10 मेडिकल, डेंटल और फार्मेसी कॉलेजों की सूची। शिक्ष

डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की

डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की

हे.जा.स. March 10 2022 39696

धूम्रपान निषेध दिवस पर डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल चलाने वाले लोगों ने केंद्र सरकार से होटलों,

Login Panel