देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में मिला मंकीपाक्स संक्रमण यूरोप के वैरिएंट से अलग है: आईसीएमआर

देश में मिले पहले दो मंकीपाक्स संक्रमण मामलों से पता चला है कि वैरिएंट यूरोप में फैले संक्रमण से अलग है। आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने इसकी पुष्टि कर दी है।

विशेष संवाददाता
August 08 2022 Updated: August 08 2022 16:09
0 28842
देश में मिला मंकीपाक्स संक्रमण यूरोप के वैरिएंट से अलग है: आईसीएमआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की विशेषज्ञ डॉ प्रज्ञा यादव

नयी दिल्ली। देश में मिले पहले दो मंकीपाक्स संक्रमण मामलों से पता चला है कि वैरिएंट यूरोप में फैले संक्रमण से अलग है। आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने इसकी पुष्टि कर दी है। 

 

देश (India) में मिले पहले दो मंकीपाक्स संक्रमण (Monkeypox infection) वाले लोग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटे थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology) ने बताया कि ये दोनों मामले ए.2 वैरिएंट (A.2 variant) के हैं और यह वैरिएंट यूरोप में फैले वर्तमान संक्रमण से अलग है।

 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) की विशेषज्ञ डॉ प्रज्ञा यादव ने कहा कि ए.2 वैरिएंट प्रमुख क्लस्टर्स (major clusters) से नहीं जु़ड़ा है। मौजूदा संक्रमण मंकीपाक्स वायरस के बी.1 वैरिएंट (B.1 variant) के कारण है। ए.2 वैरिएंट का पता पिछले साल अमेरिका में चला था।

 

यूरोप मंकीपाक्‍स (Monkeypox in Europe) से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यूरोपीय संघ ने इसके लिए स्‍मालपाक्‍स (smallpox) में उपयोगी वैक्‍सीन के इस्‍तेमाल की मंजूरी दे दी है। विश्‍व के 78 देशों में इसके कुल मामलों की संख्‍या 18 हजार को पार कर रही है।

 

देश में अब तक मंकीपाक्स के 9 मामले सामने आए हैं और एक की मौत हो चुकी है। संयुक्त अरब अमीरात से लौटे लोगों ने बुखार (fever), मांसपेशियों में दर्द और चकत्ते (muscle aches and rashes) पड़ने की शिकायत की थी। उनके जननांग में भी घाव (wound in genitals) हुआ था। विश्लेषण से पता चला कि दोनों मंकीपाक्स वायरस के ए.2 वैरिएंट से संक्रमित थे जो hmpxv-1a clade3 (West African) की फैमिली से संबंधित है।

 

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के मुताबिक मंकीपाक्‍स की चपेट में आने पर मौत होने की आशंका काफी कम है। नवजात शिशु (newborn baby) का इस बीमारी से संक्रमित होना चिंता की बात है। शिशुओं में मृत्यु बड़ों की अपेक्षा अधिक हो सकती है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डॉ मनसुख मांडविया ने 6 राज्‍यों में एनसीडीसी शाखाओं की आधारशिला रखी

डॉ मनसुख मांडविया ने 6 राज्‍यों में एनसीडीसी शाखाओं की आधारशिला रखी

विशेष संवाददाता September 07 2022 30653

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, त्रिप

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीस हज़ार के पार 

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीस हज़ार के पार 

एस. के. राणा July 21 2022 25976

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,654 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2000 अधिक है। इस दौरान

एशिया-प्रशान्त में स्वास्थ्य सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट आई है: संयुक्त राष्ट्र 

एशिया-प्रशान्त में स्वास्थ्य सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट आई है: संयुक्त राष्ट्र 

हे.जा.स. December 09 2022 26794

इस अवधि में निवेश करने वाले देशों के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है, जिसके बाद स्विट्ज़रलैंड, जा

हाथ मिलाने के बाद अब आंख मिलाने से सावधान!

हाथ मिलाने के बाद अब आंख मिलाने से सावधान!

लेख विभाग August 01 2023 34999

मॉनसून लगातार करवट ले रहा है। इस मौसम में कई सारी बीमारियों और संक्रमणों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

आंध्र प्रदेश में ई-स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जुड़े 1 करोड़ लोग

आंध्र प्रदेश में ई-स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जुड़े 1 करोड़ लोग

विशेष संवाददाता September 26 2022 25315

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर से डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत होगा। मरीज को अब देश में कहीं भ

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

हे.जा.स. January 28 2022 33072

विश्व में बीते दिन जहां कोरोना के 35.13 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं 10,316 लोगों की मौत भी ह

गर्मी में ठंडे पानी से परहेज करें जोड़ों के मरीज

गर्मी में ठंडे पानी से परहेज करें जोड़ों के मरीज

विशेष संवाददाता June 01 2023 28780

भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य न

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

admin September 27 2022 34370

छात्र ध्यान दें कि काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उन्हें एप्लीकेशन फीस के रूप में 3,000 रुपये

डॉक्टरों का अमानवीय चेहरा आया सामने, पैसे ना देने पर महिला की डिलीवरी करने से किया मना

डॉक्टरों का अमानवीय चेहरा आया सामने, पैसे ना देने पर महिला की डिलीवरी करने से किया मना

विशेष संवाददाता May 19 2023 25426

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को दलित परिवार की एक गर्भवती महिला को बाहर निकाल दिया गया। जि

माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की जाँच के लिए सस्ती परीक्षण किट उपलब्ध।

माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की जाँच के लिए सस्ती परीक्षण किट उपलब्ध।

हे.जा.स. November 16 2021 46038

माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की रोकथाम के लिये कम क़ीमत वाली दोहरी परीक्ष

Login Panel