देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना की वैक्सीन प्रभाव रोकती है प्रसार नहीं - प्रो. राजेश कुमार।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भारत सहित पूरा विश्व चिंतित है लेकिन सही आंकलन ना होने से आम जनमानस भी परेशान है। चण्डीगढ़ पीजीआई के राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना की वैक्सीन इसके प्रभाव रोकती है लेकिन इसके प्रसार को नहीं रोक सकती है।

हे.जा.स.
August 31 2021
0 27908
कोरोना की वैक्सीन प्रभाव रोकती है प्रसार नहीं - प्रो. राजेश कुमार। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भारत सहित पूरा विश्व चिंतित है लेकिन सही आंकलन ना होने से आम जनमानस भी परेशान है। चण्डीगढ़ पीजीआई के राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना की वैक्सीन इसके प्रभाव रोकती है लेकिन इसके प्रसार को नहीं रोक सकती है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय समिति ने अक्तूबर महीने में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है जबकि आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर ने अपने गणितीय मॉडल के आधार पर कहा है कि तीसरी लहर की आशंका न के बराबर है।

ऐसे में आम जनता और स्वयं चिकित्सक उचित निर्णय नहीं ले प् रहे हैं। चण्डीगढ़ पीजीआई स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार का कहना है कि यदि दूसरे देशों पर नजर डालें तो पता चलता है कि कई जगह चौथी और पांचवीं लहर भी आई है। इस हिसाब से भारत में भी तीसरी लहर आने की पूरी आशंका है।

प्रो. राजेश कुमार का कहना है कि देश में अब भी 40 फीसदी ऐसे लोग हैं, जिन्हें कोरोना नहीं हुआ है और करीब 1.6 करोड़ ऐसे लोग हैं जो अपने तय समय में कोरोना की दूसरी डोज नहीं ले पाए हैं। तो पूरी आशंका है कि ऐसे लोग कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। 

उनका कहना है कि वैक्सीन सिर्फ कोरोना की गंभीरता को कम करता है, लेकिन उसके प्रसार पर ज्यादा असर नहीं डालता। एक शरीर से दूसरे शरीर में वायरस के जाने से रोकने में वैक्सीन प्रभावकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि कई ऐसे केस आए हैं जिनमें लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगाई थी और इसके बावजूद वे कोरोना से ग्रसित हुए और इनसे दूसरे लोगों में भी कोरोना फैला है।

प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि, मगर इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वैक्सीन से दूरी बनाएं। वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना तो हो सकता है लेकिन वह लोगों को अस्पताल जाने से रोकता है। इसके बाद कोरोना होगा तो वह सिर्फ खांसी व जुकाम तक सीमित रहेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

क्लीनिकल ट्रायल में फैटी लीवर रोग के इलाज में कारगर साबित हुआ कालमेघ

क्लीनिकल ट्रायल में फैटी लीवर रोग के इलाज में कारगर साबित हुआ कालमेघ

अबुज़र शेख़ October 22 2022 32985

संस्थान के चिकित्सकों ने कालमेघ के इस्तेमाल से फैटी लीवर रोग को दूर करने में सफलता हासिल की है। इससे

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

हे.जा.स. January 27 2022 36705

ओमीक्रोन जैसे बहुत तेजी से फैलने वाले वेरिएंट से लड़ने के लिए अमेरिकी सरकार ने बूस्टर डोज लगाना शुरू

लोकबंधु अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे डीजी हेल्थ, सीएमओ और विधायक

रंजीव ठाकुर September 19 2022 40508

रविवार को लोकबंधु अस्पताल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत नि:शुल्क स्वास्

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

हे.जा.स. January 01 2022 45796

पिमावांसेरिन एक एटिपिकल एंटीसाइकोटिक है और जिसका उपयोग पार्किंसंस रोग से जुड़े मतिभ्रम और भ्रम के उप

समझिये गठिया रोग, बचाव और इलाज़।

समझिये गठिया रोग, बचाव और इलाज़।

लेख विभाग September 26 2021 42440

गठिया के कारण होने वाले इन स्वप्रतिरक्षा क्षति को मोटे तौर पर रुमेटोलॉजिकल रोग कहा जाता है और इनकी प

स्वास्थ्यकर्मी सुधीर वर्मा का सराहनीय कार्य, जरूरतमंद को किया रक्तदान

स्वास्थ्यकर्मी सुधीर वर्मा का सराहनीय कार्य, जरूरतमंद को किया रक्तदान

विशेष संवाददाता March 29 2023 30228

गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन अचानक से डॉक्टरों ने खून की मांग की,

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

एस. के. राणा August 03 2023 37639

देश में 10,500 दवा फैक्टरियों में 8,500 फैक्टरियां के पास यह प्रमाणपत्र एमएसएमई श्रेणी के तहत आती है

कोरोना संक्रमण और मानसूनी बीमारियों में ऐसे करें अंतर।

कोरोना संक्रमण और मानसूनी बीमारियों में ऐसे करें अंतर।

लेख विभाग August 02 2021 27300

सामान्य सर्दी और कोविड-19 के बीच अंतर करना बहुत मुश्किल है। लेकिन यह असम्भव भी नहीं है। डॉक्टर्स के

बच्चे हो रहे लीवर फेलियर का शिकार: डा. प्रवीण झा

बच्चे हो रहे लीवर फेलियर का शिकार: डा. प्रवीण झा

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2023 77966

कई नवजात शिशु लीवर से संबंधित बीमारियों से पीडि़त होते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि अपने बच्चे का ब्लड ट

क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस: कारण, निदान, जटिलताएं और उपचार

क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस: कारण, निदान, जटिलताएं और उपचार

लेख विभाग May 11 2022 43685

क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस आपके अग्न्याशय में होने वाली सूजन है जो ग्रंथि के प्रगतिशील विनाश का कारण बन

Login Panel