देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19: चीन के शिआन शहर से एक महीने बाद हटा लॉकडाउन, बीजिंग में 20 लाख लोगों की जांच

चीन की सरकार ने शीतकालीन ओलंपिक से पहले कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण शिआन शहर में करीब एक महीने से जारी लॉकडाउन को अब हटा दिया है।

हे.जा.स.
January 24 2022
0 34110
कोविड-19: चीन के शिआन शहर से एक महीने बाद हटा लॉकडाउन, बीजिंग में 20 लाख लोगों की जांच प्रतीकात्मक

बीजिंग (एपी)। चीन की सरकार ने शीतकालीन ओलंपिक से पहले कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण शिआन शहर में करीब एक महीने से जारी लॉकडाउन को अब हटा दिया है। शहर की आबादी करीब 1.3 करोड़ है। इस बीच, बीजिंग के एक जिले में करीब 20 लाख लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।

सरकार ने फेंगताई जिले और 14 अन्य स्थानों पर संक्रमण के 25 मामले सामने आने के बाद बीजिंग के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के लोगों को शहर ना छोड़ने को कहा है। फेंगताई के लोग बर्फ से ढके फुटपाथों पर कड़कड़ाती ठंड में जांच के लिए कतारों में खड़े दिखे।

चीन में शीतकालीन ओलंपिक को कड़े दिशानिर्देशों के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसमें एथलीट, कर्मचारियों, पत्रकारों और अधिकारियों को पृथक रखा जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का कोविड-19 रोधी टीके लगवाना या चीन पहुंचने के बाद निश्चित अवधि के लिए पृथक रहना अनिवार्य है।

शिआन सरकार ने सोमवार को लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा की। एक दिन पहले ही शहर से वाणिज्यिक उड़ानों की सेवाएं फिर से शुरू की गईं थी।

शिआन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने कोविड-19 को लेकर ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’’ की रणनीति अपनाई थी। इसके तहत एक भी मामला सामने आने पर, लॉकडाउन, यात्रा प्रतिबंध और सामूहिक स्तर पर जांच अनिवार्य होती है।

शिआन, बीजिंग से लगभग एक हजार किलोमीटर (600 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है, जहां चार फरवरी से शीतकालीन ओलंपिक शुरू होने हैं।

कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के प्रकोप के बाद शहर में प्रवेश 22 दिसंबर से निलंबित कर दिया गया था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन में सोमवार को स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के केवल 18 नए मामले सामने आए, जिनमें से छह मामले बीजिंग में आए। देश में अभी 2,754 लोग उपचाराधीन हैं। चीन में अभी तक कोविड-19 के 1,05,660 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 4,636 लोगों की मौत हुई है।

संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद भी ओलंपिक के मद्देनजर उपाय कड़े कर दिए गए हैं, जहां प्रतियोगिता के लिए बीजिंग आने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी।

आयोजकों ने सोमवार को बताया कि चार जनवरी के बाद से यहां पहुंचे 2,586 एथलीटों, टीम के अधिकारियों और अन्य लोगों में से 39 लोग बीजिंग हवाई अड्डे पर उतरने के बाद हुई जांच में संक्रमित पाए गए। वहीं, 33 अन्य लोग आम जनता से खिलाड़ियों को अलग रखने के लिए बनाई गई ‘बबल’ व्यवस्था में पहुंचने के बाद संक्रमित पाए गए।

बयान में इन संक्रमित लोगों की पहचान उजागर नहीं की गई। चीन ने विदेश से आने वाले लोगों के लिए 21 दिनों का पृथक-वास अनिवार्य किया था, लेकिन ओलंपिक के लिए आने वालों को संक्रमित ना होने की पुष्टि होने पर इस नियम से छूट दे दी थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

प्राण को नियन्त्रित करने से शरीर और मन स्वस्थ होता है।

प्राण को नियन्त्रित करने से शरीर और मन स्वस्थ होता है।

अध्यात्म January 12 2021 570292

प्राण भौतिक संसार, चेतना और मन के मध्य सम्पर्क सूत्र है। यही तो भौतिक स्तर पर जीवन को संभव बनाता है।

भारतीय जन औषधि केंद्रों से दवायें, बाजार से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती 

भारतीय जन औषधि केंद्रों से दवायें, बाजार से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती 

एस. के. राणा March 07 2023 28025

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर के बताया कि आज पांचवां जन औषधि दिवस द

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

एस. के. राणा June 14 2022 31045

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह औ

सहारनपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का जिला अस्पताल में आयोजन

सहारनपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का जिला अस्पताल में आयोजन

विशेष संवाददाता April 08 2023 31295

स्वास्थ्य दिवस मे हेल्थ फॉर ऑल स्वास्थ्य थीम के अनुसार स्वास्थ्य सुविधा देने का संकल्प लिया गया।

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

लेख विभाग June 04 2023 43263

ज्यादा मीठा खाना से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। दिल से संबंधित बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

अनिल सिंह November 03 2022 26721

कॉलेज में पंजीकृत करीब 1200 छात्रों का भविष्य दांव पर है। फर्जी मान्यता दिखाकर इन छात्रों से चार सा

बार-बार हाथ पैर हो जाते हैं सुन्न तो हो जाएं अलर्ट

बार-बार हाथ पैर हो जाते हैं सुन्न तो हो जाएं अलर्ट

आरती तिवारी September 30 2022 36215

अगर आपके पैर अक्सर सुन्न पड़ जाते हैं या आपको कई बार बैठे-बैठे या लेटे हुए हाथ-पैरों में झुनझुनी सी

मेदांता अस्पताल में एक्यूट माइलॉयड ल्यूकेमिया पीड़ित का हाफ-एचएलए मैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ

रंजीव ठाकुर September 23 2022 250600

इस बोन मैरो ट्रांसप्लांट में कई टीम्स ने मिल कर कार्य किया। ट्रांसप्लांट को लीड कर रहे डॉ अन्शुल गुप

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

सौंदर्या राय April 01 2022 31544

रात भर की गहरी नींद आपको दिन भर तरोताज़ा रखती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है और दिनभर का काम अच्छी

कोरोना से चार मरे 300 संक्रमित,  डेंगू मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 700 के पार

Login Panel