देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी में सर्दी से हार्ट अटैक के केस बढ़े

दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान के सभी बेड फुल हो गये हैं। कई मरीजों की मौत भी हो चुकी है। मरने वालों में युवाओं की भी काफी संख्या है।

आरती तिवारी
January 10 2023 Updated: January 10 2023 04:30
0 32718
यूपी में सर्दी से हार्ट अटैक के केस बढ़े सांकेतिक चित्र

लखनऊ। शीतलहर के साथ कोहरे ने पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया। ठंड दिल के मरीजों पर कहर बनकर टूट रही है। बर्फीली हवाओं से लखनऊ समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड हो रही है। ऐसे में दिल के मरीजों के लिए इस बार की ठंड जानलेवा साबित हो रही है। लखनऊ के सभी बड़े अस्पतालों में दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान के सभी बेड फुल हो गये हैं। कई मरीजों की मौत भी हो चुकी है। मरने वालों में युवाओं की भी काफी संख्या है।

 

सर्दी की वजह से दिल की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए कड़ाके की सर्दी जानलेवा साबित हो रही है। इनमें उम्रदराज व्यक्ति ही नहीं, युवाओं की भी काफी संख्या है। कड़ाके की ठंड के बीच दिल के मरीजों के संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लखनऊ के पीजीआई (PGI), केजीएमयू (KGMU) और लोहिया में लगातार हार्ट अटैक के मरीज आ रहे हैं। अस्पतालों में रोजाना हार्ट अटैक के 25 मरीज आ रहे हैं। हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ने से सभी अस्पतालों के ICU में सभी बेड फुल हो चुके हैं।

 

डॉक्टरों (doctors) के मुताबिक, ठंड में अचानक ब्लड प्रेशर (blood pressure) बढ़ने से नसों में खून का थक्का जमने लगता है. इस सीजन में ब्लड वेसल्स सिकुड़ने के कारण शरीर में ब्लड फ्लो सही नहीं रह पाता है। इस वजह से दिल पर अधिक दवाब पड़ता है और हार्ट अटैक (heart attack) की स्थिति बनती है। इसके साथ ही सोते समय शरीर की एक्टिविटीज स्लो हो जाती हैं। बीपी और शुगर का लेवल भी कम होता है, लेकिन उठने से पहले ही शरीर का ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम उसे सामान्य स्तर पर लाने का काम करता है। यह सिस्टम हर मौसम में काम करता है। लेकिन ठंड के दिनों में इसके लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे जिन्हें हार्ट की बीमारी है, उनमें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

जीतेंद्र कुमार November 23 2022 24484

राज्य सरकार ने पदों की संख्या को बढ़ाकर 1765 कर दिया था। अब एक बार फिर परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

रंजीव ठाकुर September 03 2022 49071

जहाँ एक ओर योगी सरकार ड्रग माफिया के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है वहीँ दूसरी ओर मेरठ में नकली दवा

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 833

बैक्टीरियोलॉजिकल रूप से पॉजिटिव टीबी के 52 प्रतिशत मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखे, जबकि 17 प्रतिशत म

चीन में एक और वायरस का खौफ, H3N8 बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत

चीन में एक और वायरस का खौफ, H3N8 बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत

हे.जा.स. April 12 2023 40598

चीन में एक और वायरस ने दस्तक दे दी है। H3N8 वायरस मानव में दुर्लभ है, यह पक्षियों में आम है, लेकिन

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बनायें गुड़ मेथी के लड्डू।

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बनायें गुड़ मेथी के लड्डू।

लेख विभाग November 17 2021 31727

गुड़ मेथी के लड्डू ना सिर्फ स्वाद में गजब होते हैं बल्कि इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ सर्दी भी कम लगत

अस्पतालों में तीसरी आंख, ऑनलाइन इवैल्यूएशन सेंटर का शुभारंभ

अस्पतालों में तीसरी आंख, ऑनलाइन इवैल्यूएशन सेंटर का शुभारंभ

आरती तिवारी August 25 2023 29995

प्रदेश के 107 जिला अस्पताल सीसी कैमरों से लैस हो गए हैं। इन कैमरों के जरिए 24 घंटे अस्पतालों पर नजर

मेनोपॉज: समस्याओं के साथ कैंसर का भी बन रहा कारण

रंजीव ठाकुर May 09 2022 27731

मेनोपॉज के बाद व्यायाम, आहार और जांच को लेकर वन स्पॉट सेंटर, लोकबंधु अस्पताल में लखनऊ मेनोपॉज सोसायट

मध्य प्रदेश के बाद अब यूपी के मेडिकल कॉलेजों में भी हिंदी में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

मध्य प्रदेश के बाद अब यूपी के मेडिकल कॉलेजों में भी हिंदी में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

श्वेता सिंह October 18 2022 29127

चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई विधि

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राजस्थान में 14 अक्टूबर को देंगे 4 मेडिकल कॉलेजों की सौगात

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राजस्थान में 14 अक्टूबर को देंगे 4 मेडिकल कॉलेजों की सौगात

जीतेंद्र कुमार October 14 2022 29753

केंद्र - राज्य सरकार के 60 - 40 शेयर में बन रहे सिरोही मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष से पहला बैच शुरू हो

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

हे.जा.स. February 11 2022 26781

कनाडा में मैकमास्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नाक के जरिए लिए जाने वाले कोविड-19 रोधी टीके को

Login Panel