देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

सर्दियों में नहाने के लिए बहुत गर्म पानी और साबुन का ज़्यादा प्रयोग मत करें: डॉ.अभिनव

आजकल सोशल मीडिया के दौर में लोग यु ट्यूब फेसबुक आदि देखकर अधूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और अक्सर ऐसी जानकारी हानिकारक सिद्ध होती है तथा समस्या ठीक होने के स्थान पर और अधिक बढ़ जाती है।

एस. के. राणा
January 20 2026 Updated: January 20 2026 23:42
0 6125

हेल्थ जागरण से हमारे वरिष्ठ संवाददाता आयुष राजपूत ने मेरठ के प्रसिद्ध चर्मरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनव डेविड से सर्दी के मौसम में त्वचा संबंधित समस्याओं एवं उसके निदान के संबंध में बातचीत की प्रस्तुत है इस वार्ता के प्रमुख अंश।  

हेल्थ जागरण - डॉक्टर साहब, सर्दियों में अक्सर त्वचा से संबंधित समस्याएं जैसे त्वचा का रुखा होना , त्वचा पर पपड़ी जमना आदि समस्याओं की वजह क्या होती है?    

डॉ.अभिनव डेविड - आयुष जी सर्दी के मौसम में हवा में नमी की कमी रहती है। इस कारण हमारी त्वचा की नमी में भी कमी हो जाती है। इसके पीछे प्रमुख कारण है बहुत ज्यादा गर्म पानी से स्नान करना और स्नान करते हुए साबुन का ज्यादा प्रयोग करना। 

हेल्थ जागरण - डॉक्टर साहब, इसके पीछे कोई एज फैक्टर भी होता है जैसे किसी विशेष एज ग्रुप के लोग ही इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं क्या? 
डॉ.अभिनव डेविड - जी हां इसमें ऐज एक बड़ा कारक है। यह समस्या या तो बड़ी उम्र के लोगों में होती है या फिर छोटे बच्चों में देखने को ज्यादा मिलती है। साथ ही वे लोग जो बाहर के वातावरण में अपने कामकाज के कारण काफी एक्सपोज रहते हैं उनके साथ भी ऐसा होता है। 

हेल्थ जागरण - त्वचा से संबंधित इस समस्या के बचाव हेतु क्या उपाय अपनाना चाहिए?  
डॉ.अभिनव डेविड - इस समस्या से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है कि हमें अपनी त्वचा का समुचित ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए नहाने के तुरंत 5 मिनट के भीतर कोई अच्छा सा मॉइश्चराइजर पूरी त्वचा पर लगाना चाहिए और ज्यादा गर्म पानी के स्थान पर गुनगुने पानी से नहाना चाहिए तथा बार-बार साबुन के प्रयोग से बचना चाहिए। 

हेल्थ जागरण - डॉक्टर साहब अक्सर देखा गया है कि इस प्रकार की समस्या होने पर लोग  घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं फिर समस्या बढ़ने पर स्किन स्पेशलिस्ट के पास जाते हैं तो ऐसी समस्या होने पर वास्तव मे करना क्या चाहिए?        
डॉ.अभिनव डेविड - आजकल सोशल मीडिया के दौर में लोग यु ट्यूब फेसबुक आदि देखकर अधूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और अक्सर ऐसी जानकारी हानिकारक सिद्ध होती है तथा समस्या ठीक होने के स्थान पर और अधिक बढ़ जाती है यदि विशेषज्ञ डॉक्टर से चिकित्सा कराई जाए तो डॉक्टर उम्र, लिंग, वजन मरीज का स्वास्थ्य, रोग की गंभीरता आदि कारकों का अध्ययन करके ही चिकित्सीय निदान प्रदान करते है इसलिए घरेलू नुस्खा के प्रयोग से बचना चाहिए।          

          

हेल्थ जागरण - डॉक्टर साहब आपने त्वचा रोग संबंधित समस्याओं को लेकर जो ज्ञानवर्धक जानकारी दी इसके लिए हेल्थ जागरण टीम की ओर से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस का उद्घाटन करेंगी राज्यपाल।

लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस का उद्घाटन करेंगी राज्यपाल।

हुज़ैफ़ा अबरार March 19 2021 29273

एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन संस्थान के संकाय सदस्यों एवं एमबीबीएस छात्रों द्वारा किया जाएगा। प्रदर्

कोविड टीकाकरण में यूपी देश में पहले स्थान पर, अब तक 33 करोड़ खुराक दी गई

कोविड टीकाकरण में यूपी देश में पहले स्थान पर, अब तक 33 करोड़ खुराक दी गई

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2022 29537

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हम टीकाकरण में अन्य राज्यों से काफी आगे हैं, लेकिन लोगों में लापरवाही

एनाजिक इंडिया लाया केंजेन वाटर बनाने वाली मेडिकल डिवाइस

रंजीव ठाकुर September 08 2022 159751

यह जापानी तकनीक है जिसे दुनिया भर के जाने-माने लोग इस्तेमाल करते हैं। एनाजिक इंडिया केंजेन डिवाइस प्

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता June 04 2023 57653

रक्तदान बहुत जरूरी है अगर कोई रक्तदान करता है तो एक आदमी के रक्तदान करने से तीन लोगों का जीवन बचाया

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

रंजीव ठाकुर May 03 2022 31092

राजधानी के बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को जल्दी ही प्रयोगशालाएं भी मिल जाएंगी। अभी तक लखनऊ वि

सिर्फ सर्दी से नहीं इन 5 अनजान रीज़न्स से फटते हैं आपके होंठ

सिर्फ सर्दी से नहीं इन 5 अनजान रीज़न्स से फटते हैं आपके होंठ

सौंदर्या राय January 29 2023 39623

अगर आप इनका अच्छे से ख्याल नहीं रखेंगे तो गर्मियों में भी होंठों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ स

इस दूध को पीने से कम होगा मोटापा

इस दूध को पीने से कम होगा मोटापा

लेख विभाग November 07 2022 28566

फिट रहने के लिए एक अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग दूध को फिट रहने का अच्छा साधन समझते है

एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार April 16 2022 34350

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के बढ़ते केस के चलते वर्तमान परिस्थितियों के

प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

अनिल सिंह November 04 2022 29352

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित डाक्टरों और कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ह

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

विशेष संवाददाता August 26 2022 28805

बीएमसी के एक अधिकारी का कहना है कि कारपोरेशन बच्चे के पैदा होने के 24 से 48 घंटे में इन बच्चों की जा

Login Panel