देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नियोनेटल विभाग के स्थापना दिवस पर नवजात शिशुओं में खतरे के संकेतों को जल्दी पहचानने पर वर्कशॉप

अभिभावकों के लिए कई सत्र आयोजित किए गए जिनमें संक्रमण से बचाव स्तनपान टीकाकरण और नवजात शिशुओं में खतरे के संकेतों को जल्दी पहचानने जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। विश्व समय-पूर्व जन्म दिवस 17 नवंबर पर बैंगनी रंग की सजावट की गई और समय से पहले जन्मे बच्चों तथा उनके परिवारों के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 24 2026 Updated: November 24 2026 00:41
0 56
नियोनेटल विभाग के स्थापना दिवस पर नवजात शिशुओं में खतरे के संकेतों को जल्दी पहचानने पर वर्कशॉप  Dr Akash pandita Dr Prof. Aditya Kapoor Prof. Anita Singh Prof. Manoj Jain And All

लखनऊ। संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के नियोनेटोलॉजी (नवजात शिशु चिकित्सा) विभाग द्वारा 15 से 21 नवंबर तक राष्ट्रीय नवजात सप्ताह मनाया। इस वर्ष की थीम स्ट्राइविंग फॉर इंटैक्ट सर्वाइवल थी। इस दौरान अभिभावकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम शैक्षिक गतिविधियां और अकादमिक आयोजन किए गए। सप्ताह की शुरुआत उद्घाटन और जागरूकता पोस्टरों के प्रदर्शन के साथ हुई। अभिभावकों के लिए कई सत्र आयोजित किए गए जिनमें संक्रमण से बचाव स्तनपान टीकाकरण और नवजात शिशुओं में खतरे के संकेतों को जल्दी पहचानने जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। विश्व समय-पूर्व जन्म दिवस17 नवंबर पर बैंगनी रंग की सजावट की गई और समय से पहले जन्मे बच्चों तथा उनके परिवारों के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं।

नवजात शिशु की देखभाल के बारे में ज्ञान और जागरूकता बढ़ाने के लिए रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच एक क्विज़ प्रतियोगिता भी कराई गई। इस सप्ताह का समापन 21 नवंबर को विभाग के स्थापना दिवस समारोह और पूर्व छात्र मिलन (एलुमनाई मीट) के साथ हुआ। इसके साथ ही संस्थान में नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम (NNF) के सहयोग से एडवांस्ड नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम प्रोवाइडर कोर्स का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसजीपीजीआई के कार्यवाहक निदेशक प्रो. आदित्य कपूर डीन प्रो. मनोज जैन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. हर्षवर्धन और एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. सुभाष यादव उपस्थित रहे।

एडवांस्ड NRP कोर्स में 38 हेल्थ प्रोफेशनल ने भाग लिया। इसमें व्यवस्थित शिक्षण सत्र व्यावहारिक प्रदर्शन और सिमुलेशन- आधारित प्रशिक्षण शामिल थे। फैकल्टी में प्रो. कीर्ति एम. नारंजे प्रो. अनीता सिंह और डॉ. आकांक्षा वर्मा (SGPGIMS) प्रो. एस एन सिंह KGMU लखनऊ डॉ. आकाश पंडिता मेदांता अस्पताल लखनऊ और लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. परमिंदर सिंह कमांड अस्पताल लखनऊ शामिल थे। नियोनेटोलॉजी विभाग की प्रमुख प्रो. कीर्ति एम. नारंजे ने नवजात शिशुओं के जीवित रहने की दर और उनके स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने के लिए व्यवस्थित प्रशिक्षण और सहयोगात्मक शैक्षणिक पहलों के माध्यम से नियोनेटल रिससिटेशन (नवजात शिशु पुनर्जीवन) कौशल को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।

स्थापना दिवस और पूर्व छात्र मिलन समारोह ने विभाग की अब तक की यात्रा पर विचार करने और पूर्व छात्रों के साथ फिर से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। इस कार्यक्रम का समन्वय डॉ. आकांक्षा वर्मा, डॉ. अनीता सिंह और डॉ. आर. के. श्वेताभ ने प्रो. कीर्ति एम. नारंजे के नेतृत्व में किया, जिसमें विभाग के रेजिडेंट्स और नर्सिंग अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन आयोजनों ने माता-पिता को शिक्षित करने, उच्च गुणवत्ता वाली नवजात देखभाल, शैक्षणिक उत्कृष्टता और क्षमता निर्माण के माध्यम से नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड के बाद H3N2 वायरस का कहर, अब तक 7 लोगों की मौत

कोविड के बाद H3N2 वायरस का कहर, अब तक 7 लोगों की मौत

विशेष संवाददाता March 16 2023 30134

कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। देश में अब तक इससे संक्रमित 7 लोगों की मौत ह

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2021 30870

इसके लिए इन कालेजों का एक निश्चित धनराशि अनुबंध के तहत दी जाएगी। पानी के नमूनों की जांच इन कालेजों क

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

हे.जा.स. May 13 2023 36671

बीते 4 दिनों में 3131 ज्यादा लंपी वायरस के मामले दर्ज किए गए। लंपी वायरस इतनी तेजी से फैलता है की एक

आइजीआइ एयरपोर्ट से ग्रीन कारिडोर बनाकर 18 मिनट में हार्ट को एम्स पहुंचाया

आइजीआइ एयरपोर्ट से ग्रीन कारिडोर बनाकर 18 मिनट में हार्ट को एम्स पहुंचाया

एस. के. राणा February 03 2022 26007

सामान्य तरीके से 16 किलोमीटर की दूरी तय करने में 60-65 मिनट लगते हैं। लेकिन ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक घ

चीन में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, डॉक्टरों का दावा - चपेट में आ सकते है 10 करोड़ लोग

चीन में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, डॉक्टरों का दावा - चपेट में आ सकते है 10 करोड़ लोग

हे.जा.स. December 25 2022 29562

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पल्मोनरी मेडिसिन के एचओडी डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने कहा, "चीन में 10 कर

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

आरती तिवारी July 15 2023 37861

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जानकीरपुरम विस्तार में बने ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण और फैजुल्लागंज के दाऊदनग

मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी

मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2026 1855

इस योजना से खासतौर पर गरीब और असहाय वर्ग अस्पताल में उपचार के प्रति आकर्षित होगा क्योंकि जब उसे पता

कानपुर में फिर बढ़े ज़ीका संक्रमित मरीज़।

कानपुर में फिर बढ़े ज़ीका संक्रमित मरीज़।

हे.जा.स. October 31 2021 26897

पॉजिटिव पाए गए मरीज जिन इलाके में गए हैं, वहां के बारे में भी जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।

लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा

लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2026 1610

केवल 350 मिलीलीटर खून बहा और खून चढ़ाने की नौबत नहीं आई। मरीज़ को 8 दिन में छुट्टी मिल गई और दो हफ़्

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से तीसरी लहर का ख़तरा, 24 घंटे में आए 33,750 नए मामले

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से तीसरी लहर का ख़तरा, 24 घंटे में आए 33,750 नए मामले

एस. के. राणा January 03 2022 25783

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 33,750 नए मामले सामने आए हैं। जो शनिवार के मामलों में 22

Login Panel