देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा

केवल 350 मिलीलीटर खून बहा और खून चढ़ाने की नौबत नहीं आई। मरीज़ को 8 दिन में छुट्टी मिल गई और दो हफ़्ते बाद जांच में वह पूरी तरह ठीक मिला। यह उपलब्धि उस वक्त आई है जब संस्थान में सभी विभागों को मिलाकर 490 रोबोट-सर्जरी पूरी हो चुकी हैं, जिनमें से 382 (यानी लगभग 78 प्रतिशत) अकेले यूरोलॉजी विभाग ने की हैं, जिससे यह विभाग रोबोट-सर्जरी में अस्पताल का सबसे अग्रणी विभाग बन गया है।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 30 2026 Updated: June 30 2026 15:30
0 1085
लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा . Ishwar Ram Dhayal (Lead Surgeon), Dr. Alok Srivastava, Dr. Sanjit Kumar Singh, Dr. Anurag Pawar, Dr. Prudhvi, and Dr. Sarvagya; anesthesiologists Dr. P.K. Das and Dr. Prakriti

 लखनऊ। लोहिया आयुर्वेद संस्थान के यूरोलॉजी विभाग के डॉ. ईश्वर राम धायल प्रोफेसर और विभाग के प्रमुख यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट के नेतृत्व में विश्व की सबसे दुर्लभ रोबोट-सर्जरी सफलतापूर्वक की। 55 वर्ष के मरीज़ में रोबोट की मदद से दाहिना गुर्दा निकालना और शरीर की मुख्य नस (IVC) और गोनैडल वेन में फैले खून के थक्के को भी साथ निकाला गया। किडनी कैंसर के इस मामले में थक्का दिल से मात्र 3.5 सेंटीमीटर तक फैल गया था, दूसरी नस में एक और थक्का कमर की नसों तक पहुँच गया था। ऐसा संयोजन बहुत कम मामलों में देखा गया है।

इतनी जटिलता के बावजूद पूरी सर्जरी रोबोट से की गई और बड़ा ऑपरेशन करने की ज़रूरत नहीं पड़ी। केवल 350 मिलीलीटर खून बहा और खून चढ़ाने की नौबत नहीं आई। मरीज़ को 8 दिन में छुट्टी मिल गई और दो हफ़्ते बाद जांच में वह पूरी तरह ठीक मिला। यह उपलब्धि उस वक्त आई है जब संस्थान में सभी विभागों को मिलाकर 490 रोबोट-सर्जरी पूरी हो चुकी हैं, जिनमें से 382 (यानी लगभग 78 प्रतिशत) अकेले यूरोलॉजी विभाग ने की हैं, जिससे यह विभाग रोबोट-सर्जरी में अस्पताल का सबसे अग्रणी विभाग बन गया है। यह उत्तर प्रदेश के मरीज़ों के बढ़ते भरोसे को  दर्शाता है।

निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने इसे संस्थान की मेहनत और मरीज़-केंद्रित सोच का प्रतिबिंब बताते हुए कहा यह साबित करता है कि सरकारी अस्पताल भी देश के किसी भी बड़े अस्पताल के बराबर इलाज कर सकते हैं। डॉ. ईश्वर राम धायल प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष यूरोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट विभाग संस्थान के दूरदर्शी नेतृत्व में विभाग ने अपनी नैदानिक (Clinical) क्षमताओं तथा शैक्षणिक (Academic) उपलब्धियों में उल्लेखनीय एवं परिवर्तनकारी विस्तार किया है। उनके मार्गदर्शन में विभाग उत्तर भारत के अग्रणी तृतीयक (Tertiary Care) स्वास्थ्य संस्थान के रूप में स्थापित हुआ है। 490 कुल रोबोट-सर्जरी 382 यूरोलॉजी विभाग द्वारा सम्पन्न किया है।

 उन्नत शल्य चिकित्सा (Advanced Surgical) तकनीकों को अपनाने, अनुसंधान एवं वैज्ञानिक प्रकाशनों (Research and Publications) की सुदृढ़ संस्कृति विकसित करने तथा अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं को आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित मरीजों तक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी भूमिका निभाई है। इस सर्जरी को करने वाली टीम में डॉ. ईश्वर राम धायल मुख्य सर्जन डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. संजीत कुमार सिंह डॉ. अनुराग पवार डॉ. पृधवी और डॉ. सर्वज्ञ बेहोशी के डॉक्टर डॉ. पी.के. दास और डॉ. प्रकृति, तथा नर्सिंग स्टाफ जेनिफर रवि और ऋषभ। इस मामले की उपलब्धता को अंतरराष्ट्रीय यूरोलॉजी पत्रिका में प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ऑस्ट्रेलिया में भारत बायोटेक के टीके कोवाक्सिन को मिली मंजूरी।

ऑस्ट्रेलिया में भारत बायोटेक के टीके कोवाक्सिन को मिली मंजूरी।

एस. के. राणा November 02 2021 30867

पांच और देशों में भारत की कोविड 19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता दी है। इनमें एस्टोनिया, किर्गिस्तान

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

अनिल सिंह November 03 2022 38096

बीआरडी प्रशासन ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर हैं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित

अब गोरखपुर के मरीज गोरखपुर में ही ठीक होते हैं: डॉ. आर.एन. सिंह

अब गोरखपुर के मरीज गोरखपुर में ही ठीक होते हैं: डॉ. आर.एन. सिंह

आनंद सिंह December 07 2025 6104

बच्चे ही देश का भविष्य है। यही कल के नेहरू या मोदी होंगे। मैं तो अपने करियर की शुरुआत से ही बच्चों क

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

विशेष संवाददाता October 04 2022 29985

ये ऐसी एम्बुलेंस है जो मरीज के पहुंचने से पहले उसकी सारी अहम जानकारियां रियल टाइम में अस्पताल को डिज

शर्मनाक: डॉक्टर पर लगा बलात्कार करने का आरोप

शर्मनाक: डॉक्टर पर लगा बलात्कार करने का आरोप

आरती तिवारी June 27 2023 25873

फैमली क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर पर इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

अपोलो लखनऊ में पहली बार में बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ सफल लीवर ट्रांसप्लांट

अपोलो लखनऊ में पहली बार में बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ सफल लीवर ट्रांसप्लांट

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2026 1631

डॉ. मयंक सोमानी ने कहा लिवर ट्रांसप्लांट अपने आप में एक अत्यंत जटिल सर्जरी है, जिसमें 8 से 10 यूनिट

दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

एस. के. राणा October 14 2022 24308

भारत में तबाही मचाने वाला कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का ये एक और रूप है जो बहुत तेजी से लोगों को संक

क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज की नई अन्तरराष्ट्रीय गाईडलाइंस हुयी जारी

क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज की नई अन्तरराष्ट्रीय गाईडलाइंस हुयी जारी

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2022 31373

आईएमए-एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज के नेशनल वायस चेयरमैन  डॉ  सूर्यकान्त ने बताया कि पहली गोल्ड गाईडल

कुछ लाइफस्टाइल डिसीज में केवल आजीवन दवा लेना ही एक मात्र विकल्प नहीं: डॉ रोहित साने

कुछ लाइफस्टाइल डिसीज में केवल आजीवन दवा लेना ही एक मात्र विकल्प नहीं: डॉ रोहित साने

रंजीव ठाकुर August 22 2022 59672

भारत में भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। आयुर्

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

विशेष संवाददाता September 15 2022 25028

दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा केस इसी कैंसर के आते

Login Panel