देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

खोई हुई मांसपेशियों को वापस पाने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाएँ।

आप अगर रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाते हैं तो आप बीमारी से बचे रह सकते हैं। खोई हुई मांसपेशियों को वापस पाने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाएँ प्रोटीन सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है जो कोशिका वृद्धि और मांसपेशियों के पुनर्जनन में मदद करता है।

0 33944
खोई हुई मांसपेशियों को वापस पाने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाएँ। प्रतीकात्मक

लखनऊ। अगर आपने दुनिया में तबाही मचा रहे कोविड-19 वायरस से लड़ाई लड़ी है और इससे उबर चुके हैं, तो आप किसी योद्धा से कम नहीं हैं। ऋतिका समद्दार रीजनल हेड - डाइअटेटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर दिल्ली ने बताया अपनी दिनचर्या में कुछ बदलावों को शामिल करके आप स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया तेज कर सकते हैं।

आप अगर रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाते हैं तो आप बीमारी से बचे रह सकते हैं। खोई हुई मांसपेशियों को वापस पाने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाएँ प्रोटीन सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है जो कोशिका वृद्धि और मांसपेशियों के पुनर्जनन में मदद करता है। इस प्रतिरक्षा को फिर से भरने के लिए रोग की गंभीरता के अनुसार प्रतिदिन लगभग 75 -100 ग्राम उच्च प्रोटीन युक्त आहार की सिफारिश की जाती है। दाल, दूध और दुग्ध उत्पाद, चर्बीरहित मांस, चिकन और मछली जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन से भरपूर होते हैं। दाल और दूध प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। आप अंडे और पनीर को भी अपने आहार में शामिल करें। आप इन्हें नाश्ते में खा सकते हैं या फिर दोपहर के भोजन में सब्जी के रूप में ले सकते हैं। बादाम जैसे नट्स को अपने डाइट प्लान में शामिल करने का भी यह एक अच्छा समय है। बादाम में विटामिन ई काफी मात्रा में होता है जो फेफड़े की प्रतिरक्षा प्रणाली की मदद करने के लिए एंटीऑक्सिडेंट का काम करता है। विटामिन ई को वायरस और बैक्टीरिया से होनेवाले संक्रमण से सुरक्षा देने के लिए भी जाना जाता है। 

अधिक हाइड्रेट रहें अपने शरीर को तरल पदार्थों से जलयोजित करना चाहिए। किसी भी प्रकार की बीमारी से उबरने के लिए अनिवार्य रूप से पानी पीना सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है। बीमारी और स्वास्थ्यलाभ के दौरान बेहतर जलयोजन के लिए पानी के अलावा सूप, नारियल पानी, ताजा नींबू पानी, शेक आदि जैसे तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की सिफारिश की जाती है।विटामिन सी और जिंक की अपनी दैनिक खुराक लेने के लिए आप भरपूर मात्रा में फल, सब्जियाँ और बादाम का सेवन करके भी अपनी प्रतिरक्षा बढ़ा सकते हैं। बादाम अस्वास्थ्यकर स्नैक्स का एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि इनमें तृप्त करने वाले गुण होते हैं जो एक व्यक्ति को भोजन के बीच में भरा रखने में मदद करते हैं।  

यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स द्वारा हाल ही में किए गए एक शोध में यह स्थापित हुआ है कि कैसे बादाम खाने से अन्य उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने की अचेतन इच्छा दब जाती है। बादाम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर कम होते हैं और इसमें भूख से लड़ने वाले प्रोटीन, फाइबर, अच्छे वसा और विटामिन ई, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों जैसे शक्तिशाली पोषक तत्व होते हैं। अन्य स्वास्थ्यप्रद स्नैक्स में स्प्राउट्स, ताजे फल, उबला हुआ मक्का आदि शामिल हैं। जटिलताओं से बचने के लिए अपने रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करेंकोविड-19 के उपचार के तरीकों में से एक है स्टेरॉयड का इस्तेमाल। इसके इस्तेमाल से हाइपरग्लाइसेमिया होता है और इससे संक्रमण के अनियंत्रित होने पर कोविड के बाद की जटिलतायें भी पैदा हो सकती हैं। इसलिए कोविड के इलाज के दौरान और ठीक होने के बाद ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के लिए आहार और जीवन शैली में संशोधन बहुत महत्वपूर्ण है।इन शुगर लेवल को घर के भीतर व्यायाम चर्या और योग की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। अपने आहार में पालक और कैल (एक प्रकार की गोभी) जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने की जरूरत है

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़

रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़

आयशा खातून March 06 2025 69288

डॉ. रज़ीन महरूफ़ कहते हैं कि लगातार और लंबी अवधि का उपवास वज़न घटाने का अच्छा तरीका नहीं है। डॉ. महर

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

विशेष संवाददाता June 29 2022 47161

भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति यथा आयुर्वेद, नैचरोपैथी, योग, ध्यान, शाकाहार युक्त जीवन पद्धति, परिवा

डॉक्टर कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट समझकर करते रहें इलाज, थी ये बीमारी ?

डॉक्टर कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट समझकर करते रहें इलाज, थी ये बीमारी ?

एस. के. राणा February 24 2023 29167

कोरोना ने दुनिया में जमकर कहर बरपाया था। वहीं अब कोविड वैक्सीन से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामन

लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

श्वेता सिंह September 27 2022 29860

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। सुबह 11:00 बजे से शा

कैंसर और हार्ट के मरीजों के लिए अच्छी खबर, अब मरीजों के लिए भी आएगी वैक्सीन!

कैंसर और हार्ट के मरीजों के लिए अच्छी खबर, अब मरीजों के लिए भी आएगी वैक्सीन!

एस. के. राणा April 09 2023 22579

अमेरिकी एक्सपर्ट्स कोविड वैक्सीन के बाद अब कई प्रकार के ट्यूमर वाले कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन

ब्लड प्रेशर को रखना है सही तो जमीन पर बैठकर खाएं खाना

ब्लड प्रेशर को रखना है सही तो जमीन पर बैठकर खाएं खाना

लेख विभाग October 16 2022 64792

जमीन पर बैठकर भोजन करने हमारे शरीर की रक्त नलिकाएं सही तरह से कार्य कर पाती हैं। इससे हमारे शरीर में

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को दिए नए निर्देश

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को दिए नए निर्देश

रंजीव ठाकुर September 15 2022 34642

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए कुछ नए निर

दिल्ली: आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल ने लिया बड़ा निर्णय, अब सर्जरी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

दिल्ली: आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल ने लिया बड़ा निर्णय, अब सर्जरी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

विशेष संवाददाता August 21 2022 27794

आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल में 7 घंटे तक ही सर्जरी चलती थी लेकिन अब यह समय बढ़ाकर 10 घंटे का कर दिया गया

जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने सेंसोडाइन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो लॉन्च किया।

जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने सेंसोडाइन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो लॉन्च किया।

हे.जा.स. October 01 2021 58720

दांतों की सेंसिटिविटी का एक मुख्य कारण मसूढ़ों का खराब स्वास्थ्य है। समय के साथ मसूढ़े धीरे-धीरे कम

दिल्ली एम्स के रीडेवेलपमेंट का मास्टर प्लान केंद्र को सौंपा: डॉ रणदीप गुलेरिया

दिल्ली एम्स के रीडेवेलपमेंट का मास्टर प्लान केंद्र को सौंपा: डॉ रणदीप गुलेरिया

विशेष संवाददाता August 17 2022 26699

एम्स दिल्ली को एक बार फिर से विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके एक मास्टर प्लान सरकार को सौंप

Login Panel