देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक और इंटरमीडिएट) को 16 अगस्त से खोलने और उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों को एक सितंबर से खोलने की तैयारी किये जाने के निर्देश दिये थे।

0 29118
यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले। प्रतीकात्मक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन के साथ छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को खुल गए। पहले दिन अनुपस्थिति कम है, लेकिन बच्चे उत्साहित दिखे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक और इंटरमीडिएट) को 16 अगस्त से खोलने और उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों को एक सितंबर से खोलने की तैयारी किये जाने के निर्देश दिये थे। माध्‍यमिक विद्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक दो सत्रों में 50-50 फीसद छात्रों की पढ़ाई होगी।

अभिभावकों ने स्कूल खुलने पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी । राजधानी के लखनऊ में कैथेड्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को पहले दिन लगभग 100 छात्र ही आये ।

कैथोलिक स्कूलों के प्रवक्ता डोनाल्ड डिसूजा ने कि "9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाएं आज खुल गई हैं। 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के करीब 100 छात्र आए हैं, जो कुल छात्रों के करीब 20 फीसदी है।"

लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज के प्रधानाचार्य ए मोरास ने बताया, "हम 26 अगस्त से स्कूल खोलने की योजना बना रहे हैं।" ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्य आश्रिता दास ने बताया कि अभी स्कूल नहीं खोला गया है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य नीरू भास्कर ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुये स्कूल को सोमवार से खोला गया है और केवल उन्हीं छात्र छात्राओं को स्कूल आने को कहा गया है जो अपने अभिवावकों के सहमति पत्र लेकर आ रहे हैं ।

दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा बुशरा ने बताया कि वह स्कूल खुलने से काफी खुश है क्योंकि उसे अपने दोस्तो से एक बार फिर मिलने का मौका मिलेगा ।

पुनीत मेहरोत्रा, जिनकी बेटी लखनऊ के एक स्कूल में 9वीं कक्षा में है, उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी को स्कूल भेजना चाहते थे, लेकिन सहमति फॉर्म में कुछ कमी के कारण नही भेज सके ।

उनकी बेटी अवनी ने कहा कि वह स्कूल जाने के लिए तैयार है, और अपने दोस्तों और सहपाठियों से मिलना चाहती है।

प्रयागराज के एक व्यवसायी, अशित नियोगी, जिनका बेटा 10 वीं कक्षा का छात्र है, ने बताया कि वह अपने बेटे के लिए ऑनलाइन कक्षाओं से खुश हैं, क्योंकि पढ़ाई पूरी तरह से घर पर रहकर हो रही है और बेटा सुरक्षित हैं ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

3 दिवसीय आयुर्वेद पर्व ODOP प्रदर्शनी का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

एस. के. राणा March 12 2023 30410

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं प्रादेशिक आयुर्वेद सम

किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया 

किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया 

रंजीव ठाकुर May 22 2022 34515

कार्यक्रम में नीलू त्रिवेदी ने माहवारी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े को गर्भाशय के कैंसर का

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण हुआ कम, रिकवरी रेट पहुंचा 98 प्रतिशत। 

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण हुआ कम, रिकवरी रेट पहुंचा 98 प्रतिशत। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 14 2021 27874

15 एवं 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को एक दिन पूर्व ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री

महिलाओं और बच्चों के कल्याण हेतु केंद्र सरकार की नई पहल।

महिलाओं और बच्चों के कल्याण हेतु केंद्र सरकार की नई पहल।

हुज़ैफ़ा अबरार March 15 2021 28201

मिशन पोषण 2.0, मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के तहत समाहित होंगी सभी योजनायें वर्ष 2021 -22 के बजट

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव, निवेश की ज़रुरत।

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव, निवेश की ज़रुरत।

हे.जा.स. December 15 2021 26239

रिपोर्ट दर्शाती है कि हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य पर ज़्यादा ध्यान दिया गया है, फिर भी गुणवत्

यूपी के मेडिकल कालेजज़ में डॉक्टर्स की लापरवाही और पढ़ाई होगी कैमरों में कैद

यूपी के मेडिकल कालेजज़ में डॉक्टर्स की लापरवाही और पढ़ाई होगी कैमरों में कैद

रंजीव ठाकुर August 01 2022 32251

यूपी के सभी मेडिकल कालेजज़ में डॉक्टर्स का दुर्व्यवहार अब कैमरों में कैद किया जाएगा जिसके लिए राष्ट्र

मौसमी बदलाव से बढ़ सकता है अस्थमा अटैक।

मौसमी बदलाव से बढ़ सकता है अस्थमा अटैक।

लेख विभाग July 20 2021 20006

अस्थमा का मौसमी बदलाव के कारण बढ़ जाना एक सुपरिचित घटना है। अस्थमा की बीमारी एलर्जनए जैसे मोल्ड फंगस

लम्बी विमान यात्रा से हो सकता है कोरोना संक्रमण, शोध में हुआ खुलासा। 

लम्बी विमान यात्रा से हो सकता है कोरोना संक्रमण, शोध में हुआ खुलासा। 

हे.जा.स. January 28 2021 23662

शोधकर्ताओं ने दुबई से न्यूजीलैंड के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर किए अध्ययन के आधार पर दाव

सोशल मीडिया के इस्तेमाल से खराब हो रही है सेहत।

सोशल मीडिया के इस्तेमाल से खराब हो रही है सेहत।

लेख विभाग October 20 2021 33484

सिडनी की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी साइटों के उपय

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

रंजीव ठाकुर June 30 2021 34708

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने 3D टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए सिर की हड्डी का वह हूबहू वही हिस्सा बनाया।

Login Panel