देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अब यूपी के दूर-दराज इलाकों तक 5 रु में पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं।

“स्वास्थ्य घर तक” का बेड़ा अब तक 2 लाख 31 हजार से अधिक स्क्रीनिंग और परीक्षण करने तथा 50 हजार से अधिक लोगों का उपचार करने के लिये आज से आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मथुरा और वाराणसी में लगभग  2.7 मिलियन आबादी को कवर करेगा।

रंजीव ठाकुर
August 16 2021 Updated: August 18 2021 01:08
0 26470

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को डाक्टको के सहयोग से “स्वास्थ्य घर” तक मिशन का प्रारम्भ राजभवन से हो गया है। बेड़े में शामिल 11 बसों को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने झंडी दिखाकर विभिन्न जनपदों हेतु चिकित्सा सेवाओं के लिये रवाना किया।

“स्वास्थ्य गांव तक-स्वास्थ्य घर तक” मिशन के तहत “डाक्टर ऑन व्हील्स” कार्यक्रम के लिये सुपर-स्पेशियलिटी सेक्टर में भारत के अग्रणी स्टार्ट-अप डाक्टको की पहल पर यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।

डाक्टको के संस्थापक निमिथ अग्रवाल ने बताया कि “स्वास्थ्य घर तक” का बेड़ा अब तक 2 लाख 31 हजार से अधिक स्क्रीनिंग और परीक्षण करने तथा 50 हजार से अधिक लोगों का उपचार करने के लिये आज से आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मथुरा और वाराणसी में लगभग  2.7 मिलियन आबादी को कवर करेगा। उन्होंने बताया कि “स्वस्थ घर तक” की इस पहल से हम कोविड के शुरुआती लक्ष्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग तथा कैंसर जैसी अन्य बीमारियों वाले लोगों को बुनियादी दवाएं एवं उपचार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बस में 3 सदस्यीय मेडिकल स्टाफ तथा एक डॉक्टर चिकित्सीय परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।

डॉ0 नीलम मोहन ने इसे सपने के सच होने जैसा बताते हुए कहा कि अब अंतिम पायदान तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँच सकेंगी।

डॉ एपी माहेश्वरी (उपराज्यपाल, पुडुचेरी के पूर्व सलाहकार और सीआरपीएफ के डीजी), लंग केयर फाउंडेशन के संरक्षक, ने कहा: कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करना एक मौलिक स्वतंत्रता है। हमारी पहल ने मुश्किल समय में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों और बच्चों को उनके दरवाजे पर पहुंचकर इस स्वतंत्रता को उपलब्ध करवाया है।  हम इस को और बेहतर बनाने के लिए  सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करते हैं और लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के साथ एकीकृत करते हैं जैसा कि प्रधानमंत्री ने कल्पना की थी।  स्वतंत्रता के इस अमृत महोत्सव वर्ष में, हम अपनी विनम्र सेवाओं और गर्व की भावना के साथ राष्ट्र को बधाई देते हैं!"

डाक्टको के सह संस्थापक कर्नल हेम राज परमार ने इसे एक उपलब्धि बताते हुए कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों तथा शहरों को गुणवत्तायुक्त सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मन की बात में पीएम मोदी यूपी के डॉक्टर्स की बात करे: पीएमएस एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर August 31 2022 36031

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के हुए स्थानांतरणों भले ही लोग और सरकार भूल गए हो लेकिन पीएमएस एसोसिएशन आज

कोविडरोधी टीकाकारण अभियान से  97% से अधिक लोगों संतुष्ट- डॉ. विनोद के पॉल

कोविडरोधी टीकाकारण अभियान से  97% से अधिक लोगों संतुष्ट- डॉ. विनोद के पॉल

हे.जा.स. February 12 2021 21713

भारत का टीकाकरण का अब तक का अनुभव बहुत सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहा है। उन्होंने कहा, "टीकों को ले क

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर साइकाइटरी अस्पताल जम्मू को प्रथम स्थान

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर साइकाइटरी अस्पताल जम्मू को प्रथम स्थान

विशेष संवाददाता February 27 2023 25942

सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग में साइकाइटरी अस्पताल ने पहला रैंक हासिल किया। इसके बाद डीएच

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

हे.जा.स. February 09 2021 45474

मांस में लगने वाले इंजेक्शन 'साईपीयोनेट' दवा निर्माता सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज द्वारा भारत में न

जानिए मलेरिया बुखार के लक्षण और बचाव

जानिए मलेरिया बुखार के लक्षण और बचाव

आरती तिवारी September 03 2022 35111

मलेरिया मानसून की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। वृद्ध हो या जवान, ये बुखार हर उम्र के लोगों को अप

सीएम धामी ने अस्पताल की किया निरीक्षण

सीएम धामी ने अस्पताल की किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 14 2022 30854

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हो

मोटे अनाज की खेती सीधे हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी है: प्रधानमंत्री मोदी

मोटे अनाज की खेती सीधे हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी है: प्रधानमंत्री मोदी

विशेष संवाददाता August 28 2022 30227

प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात में मोटे अनाज और कुपोषण का खास जिक्र किया है। 92वीं बार रेडियो के

सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी।

सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी।

हुज़ैफ़ा अबरार December 03 2021 29756

डॉ पुनीत गुप्ता ने बेरियाट्रिक सर्जरी करके नया आयाम स्थापित किया है। वह पहले भी इस तरह की कई बेरिएट्

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप

रंजीव ठाकुर August 22 2022 28990

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध मौत के बाद बहुत सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योग

कोरोना संक्रमित रिपोर्ट निगेटिव होने बाद भी मरीज़ में हो सकतें है लॉन्ग कोविड के लक्षण

कोरोना संक्रमित रिपोर्ट निगेटिव होने बाद भी मरीज़ में हो सकतें है लॉन्ग कोविड के लक्षण

एस. के. राणा February 04 2022 25293

अगर आप कोरोना संक्रमित थे और आपकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है फिर भी लक्षण बने हुए हैं तो सावधान हो जाना

Login Panel