देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण का लाभ ले ट्रक ड्राइवर्स: ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जे के एजूकेशनल ग्रामीण विकास समिति ट्रक ड्राइवरों के हित में मुफ्त आंखों की जांच कर नि:शुल्क चश्मा का वितरण करा रही है। संस्था ट्रक ड्राइवरों के हित में काम कर रही है। ज्यादा से ज्यादा ट्रक चालकों को इस शिविर के माध्यम से अपनी आंखों की जांच कराकर लाभ उठाना चाहिए।

admin
June 29 2022 Updated: June 29 2022 14:56
0 27660
निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण का लाभ ले ट्रक ड्राइवर्स: ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक राजधानी के निगोहा टोल प्लाजा, लालपुर स्थित ''अपना ढाबा'' पर आयोजित "ट्रक ड्राइवर्स के मुफ्त आँखो की जाँच कर मुफ्त चश्मा वितरण शिविर" में पहुंचे। सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन निगोहां स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्था के कार्य की सराहना की।

 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने कहा कि जे के एजूकेशनल ग्रामीण विकास समिति (JK Educational Rural Development Committee) ट्रक ड्राइवरों के हित में मुफ्त आंखों की जांच (free eye check-up) कर नि:शुल्क चश्मा का वितरण करा रही है। संस्था ट्रक ड्राइवरों के हित में काम कर रही है। ज्यादा से ज्यादा ट्रक चालकों को इस शिविर के माध्यम से अपनी आंखों की जांच कराकर लाभ उठाना चाहिए। 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्रक चालकों (Truck Drivers) के आंखों की जांच के बाद उन्हें चश्मे भी वितरित किए। शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता गरीबों का कल्याण करना है। पिछली सरकारों ने गरीबी नहीं बल्कि गरीब वर्ग को हटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों तक योजनाओं को पहुंचाया है।

 

सात दिवसीय यह शिविर 24 से 30 जून तक संचालित हो रहा है। शिविर के चौथे दिन 80 ट्रक चालकों के आंखों की निःशुल्क जांच कर उन्हें फ्री चश्मे (free spectacles) दिए गएं। शिविर में अब तक चार दिन में लगभग 300 ट्रक चालकों के आंखों की जांचकर उन्हें उनके नम्बर का चश्मा मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) के सहयोग से जे के एजूकेशनल ग्रामीण विकास समिति इस शिविर का आयोजन कर रही है।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम के सह संयोजक अजय पांडे, डॉ विनय कुमार मिश्रा, डॉ रवि, शरद बाजपेयी, संस्था की उप सचिव किरन शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य रजनी बाजपेयी, अश्विनी कुमार तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह का अहम योगदान रहा।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

हे.जा.स. February 07 2021 24975

Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल ​​विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह

प्रेग्नेंसी में मुश्किलें खड़ी कर रहा है मोटापा: सर्वे

प्रेग्नेंसी में मुश्किलें खड़ी कर रहा है मोटापा: सर्वे

अनिल सिंह November 27 2022 24581

गोरखपुर जिले की हर चौथी महिला मोटापे की चपेट में है। इसके अलावा हर चौथी किशोरी और महिला का वजन निर्ध

कोवोवैक्स को मिलेगी कोविड बूस्टर की मंजूरी

कोवोवैक्स को मिलेगी कोविड बूस्टर की मंजूरी

विशेष संवाददाता January 10 2023 26448

कोरोना के नए वैरियंट से लोगों को बचाने के लिए नई कोवोवैक्स वैक्सीन तैयार की गई है। जिसे भारत में कोव

स्वास्थ्य सेवा का प्रबंधन करने के लिए IAS की तर्ज पर मेडिकल कैडर के स्थापना की मांग। 

स्वास्थ्य सेवा का प्रबंधन करने के लिए IAS की तर्ज पर मेडिकल कैडर के स्थापना की मांग। 

हे.जा.स. January 26 2021 23854

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को प्रशासनिक कार्य का एक अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है, जबकि निजी क्षेत

ओमिक्रॉन वैरिएंट कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन की तुलना में 70 गुना अधिक तेजी से संक्रमण फैला सकता है: शोध

ओमिक्रॉन वैरिएंट कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन की तुलना में 70 गुना अधिक तेजी से संक्रमण फैला सकता है: शोध

लेख विभाग December 16 2021 26597

अध्ययन में ओमिक्रॉन वैरिएंट को संक्रामक तो अधिक पाया गया लेकिन इसे बहुत खतरनाक नहीं माना जा रहा है।

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने किया दौड़ का आयोजन

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने किया दौड़ का आयोजन

आरती तिवारी October 02 2022 29134

गांधी जयंती के अवसर पर चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीसीएसआईए) में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूर

दवा कंपनी फाइजर ने 2020 में ही कोविड वैक्सीन तैयार करने का दावा किया
कोरोना संक्रमण से ख़राब हालात की जानकारी छुपा रहा चीन

कोरोना संक्रमण से ख़राब हालात की जानकारी छुपा रहा चीन

हे.जा.स. December 24 2022 31738

चीन के इस कदम ने एक बार फिर से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों को डर है कि चीन

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

रंजीव ठाकुर August 23 2022 454418

किडनी फेल, लिवर फेल और कैंसर के मरीजों के लिए हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंसेस

डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार

डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार

आरती तिवारी July 13 2023 31886

यूपी के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार है। वहीं अ

Login Panel