देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

खास बात यह है कि इस वैक्सीन से कोविड-19 के खिलाफ म्यूकोसेल इम्युनिटी मिलती है। इससे अंदरुनी हिस्सों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इसे ज्यादा कारगर इसलिए भी माना जाता है।

एस. के. राणा
February 11 2023 Updated: February 12 2023 02:28
0 29181
स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी सांकेतिक चित्र

नयी दिल्ली। देश में स्वदेशी नेजल कोरोना वैक्सीन (Nasal Corona Vaccine) के 3 और बैच पास हो गए हैं। सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (Central Drugs Laboratory) कसौली ने नेजल वैक्सीन (nasal vaccine) के बैच को मंजूरी दे दी है। वैक्सीन का संस्थान की प्रयोगशाला में करीब 15 दिन तक परीक्षण कार्य चला। इसके बाद यह सीडीएल के मानकों पर खरी उतरी हैं। वैक्सीन पास होने के बाद सीडीएल ने 3 बैच को ग्रीन टिक दे दिया है और बैच कंपनी को भेज दिए गए हैं। जल्द अब ये बैच बाजार में कंपनी उतारेगी।

 

कंपनी नेजल वैक्सीन के उत्पादन के बाद बैच को जांच के लिए प्रयोगशाला laboratory भेज रही है। बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन बीएफ-7 के खतरे के बीच भारत बायोटेक की स्वदेशी इंट्रा नेजल वैक्सीन इनकौवेक (incovec) 26 जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने लॉन्च किया था।

 

नेजल वैक्सीन को ड्रग्स कंट्रोलर जरनल ऑफ इंडिया (DCGAI) से आपात प्रयोग की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने बीते माह छह बैच परीक्षण के लिए सीडीएल कसौली भेजे थे। इनमें तीन बैच को 27 जनवरी को पास कर कंपनी को भेज दिया गया था। इसके बाद अन्य तीन बैच का परीक्षण शुरू हुआ हाल ली में तीन बैच के परिणाम आ गए हैं।

 

खास बात यह है कि इस वैक्सीन से कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ म्यूकोसेल इम्युनिटी (mucocell immunity) मिलती है। इससे अंदरुनी हिस्सों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इसे ज्यादा कारगर इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि कोरोना समेत हवा से फैलने वाली अधिकांश बीमारियों (diseases) के संक्रमण का रूट प्रमुख रूप से नाक ही होता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

152 वर्ष का हुआ बलरामपुर चिकित्सालय, स्थापना समारोह आयोजित।

152 वर्ष का हुआ बलरामपुर चिकित्सालय, स्थापना समारोह आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 29372

चिकित्सालय की लैब में, चिकित्सालय के साथ साथ स्थानीय चिकित्सालयों, डा० एस० पी० एम० चिकित्सालय, बी0जे

कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए बाइडन की योजना के मुख्य अंश।

कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए बाइडन की योजना के मुख्य अंश।

admin September 11 2021 37288

यह कार्य योजना संघीय कर्मियों और अनुबंधकर्ताओं तथा कुछ खास स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टीके की व्यवस्थ

28 से 30 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित होगा सौंदर्य उद्योग को समर्पित एक विशिष्ट प्रदर्शनी।

28 से 30 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित होगा सौंदर्य उद्योग को समर्पित एक विशिष्ट प्रदर्शनी।

हे.जा.स. February 13 2021 26906

प्रदर्शनी का पहला संस्करण है, को 28 से 30 अक्टूबर 2021 के दौरान मुम्बई में बॉम्बे कन्वेंशन एंड एग्जि

तंबाकू के सेवन से जम्मू-कश्मीर में बढ़ा कैंसर का खतरा

तंबाकू के सेवन से जम्मू-कश्मीर में बढ़ा कैंसर का खतरा

विशेष संवाददाता November 07 2022 36848

तंबाकू पदार्थों और धूम्रपान से तौबा करके कैंसर से बचा जा सकता है। जम्मू कश्मीर में मिल रहे कुल कैंसर

राजस्थान में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया प्रदूषण

राजस्थान में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया प्रदूषण

जीतेंद्र कुमार October 25 2022 36629

देर रात आतिशबाजी होने के चलते पूरे जोधपुर का प्रदूषण लेवल रेड जोन में पहुंच गया है। राजस्थान के अने

पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा में पहले 24 घंटे तक मिलेगी मुफ्त इलाज सुविधा

पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा में पहले 24 घंटे तक मिलेगी मुफ्त इलाज सुविधा

आरती तिवारी December 19 2022 36042

पीजीआई में अब दुर्घटना में घायल में लोगों को पहले 24 घंटे निशुल्क इलाज मिलेगा। इससे लोगों को काफी सह

कोरोना संक्रमण: ब्रिटेन और फ्रांस की दुर्दशा से लेना होगा सबक

कोरोना संक्रमण: ब्रिटेन और फ्रांस की दुर्दशा से लेना होगा सबक

एस. के. राणा November 14 2021 23879

भारत से संक्रमण गुजर गया और अब तीसरी लहर शायद ही आए। इस लापरवाही भरे आलम में आपको यह जान लेना चाहिए

गर्भपात के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन

गर्भपात के समर्थन में अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन

हे.जा.स. May 09 2022 28986

अटलांटा में प्रदर्शनकारियों ने गर्भपात के अधिकारों के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया और शहर के मध्य

 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें। 

 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें। 

एस. के. राणा April 01 2021 27758

संक्रमण से 354 और लोगों की मौत हो गई जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है। 17 दिसंबर 2020 को

वाराणसी में डॉक्टरों ने सीएचसी पर किया बच्चेदानी का पहला जटिल ऑपरेशन

वाराणसी में डॉक्टरों ने सीएचसी पर किया बच्चेदानी का पहला जटिल ऑपरेशन

श्वेता सिंह August 21 2022 43589

दुर्गाकुंड CHC पर डॉक्टरों ने एक 40 साल की महिला गुड्डी का कंप्लीट एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टोमी का ऑपरेश

Login Panel