देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

कोर्ट के समक्ष जिस मामले का उल्लेख किया गया था वह एक रिट याचिका थी। इसमें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीई) द्वारा नीट पीजी 2022 के लिए उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी नहीं करने के के फैसले को चुनौती दी गई थी।

विशेष संवाददाता
August 29 2022 Updated: August 30 2022 03:16
0 39408
नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सितंबर, 2022 से नीट पीजी की काउसलिंग होने जा रही है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट  ने एक याचिका पर टिप्पणी करते हुए इसमें दखल देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह नीट-पीजी 2022 काउंसलिंग में हस्तक्षेप नहीं करेगा और न ही इसे रोकेगा। कोर्ट ने कहा कि छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकते हैं।

 

कोर्ट के समक्ष जिस मामले का उल्लेख किया गया था वह एक रिट याचिका थी। इसमें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीई) द्वारा नीट पीजी 2022 के लिए उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी नहीं करने के  के फैसले को चुनौती दी गई थी। परीक्षा में शामिल हुए याचिकाकर्ताओं ने अपने स्कोर में गंभीर विसंगतियों का आरोप लगाया था। 8 अगस्त को भी कोर्ट ने कहा था कि वह काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगी। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका उन डॉक्टरों द्वारा दायर की गई है, जिन्होंने एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के बाद राज्य चिकित्सा परिषद के तहत पंजीकरण कराया है। इनकी शिकायत यह है कि उनके NEET PG 2022 के स्कोर में गंभीर बेमेल हैं। इसके बावजूद एनबीई पुनर्मूल्यांकन की अनुमति नहीं दे रहा है।

 

बता दें कि इससे पहले 29 जुलाई, 2022 को दिल्ली हाईकोर्ट ने इन डाक्टरों की इस  जनहित याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें नीट पीजी 2018 के रेगुलेशन 9 (3) को रद्द करने की मांग की गई थी। तब जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने इस याचिका को खारिज किया।

 

अब सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) ने कहा कि हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे। काउंसलिंग को होने दें, इसे और न रोकें। हम छात्रों को खतरे में नहीं डाल सकते। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नीट पीजी 2022 की काउंसलिंग प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (National Eligibility cum Entrance Test Post Graduate) 2022 की काउंसलिंग समय पर आयोजित करने की उम्मीद है।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डिप्रेशन के हर दिन मिल रहे 60 मरीज

डिप्रेशन के हर दिन मिल रहे 60 मरीज

admin May 30 2023 42215

जिला अस्पताल में मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. विनीत अग्रवाल ने कहा कि ओपीडी में इस साल की शुरुआत से लेकर

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

एस. के. राणा February 17 2023 27701

मिली जानकारी के अनुसार एम्स के आसपास के मेट्रो स्टेशन से ही शटल सेवा मिलेगी, जो मरीजों को ओपीडी एवं

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हुज़ैफ़ा अबरार September 16 2026 1197

बिना कारण वजन कम होना लंबे समय तक बुखार रहना और अत्यधिक रात में पसीना आना जैसे चेतावनी लक्षणों पर भी

मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत

मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत

हुज़ैफ़ा अबरार May 06 2025 81625

मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ में  यूरोलॉजी के निदेशक डॉ. आदित्य के शर्मा ने कहा कि ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्ट

चुंबन से भी यौन रोग गोनोरिया का खतरा

चुंबन से भी यौन रोग गोनोरिया का खतरा

हे.जा.स. October 06 2022 109346

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 2,000 से ज्यादा लोगों के बीच हुई एक स्टडी में पता चला कि चुंबन के का

उमस भरी गर्मी से बढ़े आई फ्लू के मरीज

उमस भरी गर्मी से बढ़े आई फ्लू के मरीज

विशेष संवाददाता July 25 2023 39773

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बारिश और उमस भरे मौसम में लोगों की आंखो में आई फ्लू और कंजक्टिवाइटिस

नीट एमडीएस 2023 परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

नीट एमडीएस 2023 परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

एस. के. राणा November 17 2022 38198

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी और यूआर-पीडब्ल्यूडी सहित प्रत्येक श्रेणी के ल

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2021 18026

इस योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि प्रदेश में योजना के लागू होने से अब-तक

सुप्रीम कोर्ट ने सरस्वती मेडिकल कॉलेज पर नियमों की अनदेखी कर दाखिला करने पर लगाया पांच करोड़ का जुर्माना।

सुप्रीम कोर्ट ने सरस्वती मेडिकल कॉलेज पर नियमों की अनदेखी कर दाखिला करने पर लगाया पांच करोड़ का जुर्माना।

हे.जा.स. February 25 2021 23566

जुर्माने की रकम का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज में दाखिले के इच्छुक जरूरतमंद छात्रों को व

अनिद्रा की समस्या के समाधान में कारगर है होम्योपैथी- डॉ अनुरूद्व वर्मा    

अनिद्रा की समस्या के समाधान में कारगर है होम्योपैथी- डॉ अनुरूद्व वर्मा    

हुज़ैफ़ा अबरार July 10 2021 42025

दुनिया के लगभग 50% लोग नींद की कमी से होने वाली परेशानियों से पीड़ित हैं। नींद की कमी से देश की लगभग

Login Panel