देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सोहन लाल बालिका इंटर कालेज में क्षय रोग संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित।

सोहनलाल लाल बालिका इंटर कॉलेज में टीबी यूनिट डीटीसी द्वारा “क्षय रोग निवारण में युवाओं की भूमिका” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 14 2021 Updated: November 14 2021 16:59
0 25376
सोहन लाल बालिका इंटर कालेज में क्षय रोग संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित। प्रतीकात्मक

लखनऊ। क्षय रोग जन आंदोलन के तहत बाल दिवस (14 नवंबर) की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनिल कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में सोहन लाल बालिका इंटर कॉलेज में टीबी यूनिट डीटीसी द्वारा “क्षय रोग निवारण में युवाओं की भूमिका” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की ।

इस अवसर पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अभय चंद्र मित्रा ने छात्राओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को साल 2025 तक टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया | आप युवा हैं और इस संकल्प को पूरा करने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं | आप लोगों को इस बीमारी के लक्षणों के बारे में बताएं, साथ ही यदि कोई संभावित मरीज आपके जानने में है तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने के लिए प्रेरित करें | इसका जाँच और इलाज निशुल्क है | डॉट सेंटर्स ओर डॉट प्रोवाइडर्स के माध्यम से दवा लोगों को घर के पास या घर पर ही उपलब्ध कराई जाती है | साथ ही पोषण हेतु निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान मरीज को हर माह 500 रुपये दिए जाते हैं |

पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक रामजी वर्मा ने कहा- क्षय रोग पूर्णतया ठीक हो जाता है लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाओं का नियंमित रूप से सेवन किया जाए | टीबी यानि क्षय रोग जिसका मतलब होता है शरीर का क्षय होना | टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया के कारण होता है | यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलता है | जब संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो टीबी के जीवाणु हवा में फ़ैल जाते हैं | संक्रमित हवा में सांस लेने से स्वस्थ व्यक्ति या बच्चे भी टीबी से संक्रमित हो सकते हैं | इसलिए टीबी ग्रसित व्यक्ति खांसते और छींकते समय मुंह को हमेशा ढके रहे | यह छूने या जूठा खाने या क्षय रोग पीड़ित व्यक्ति के सामान का उपयोग से नहीं फैलती है | हो सके तो मरीज मुंह पर मास्क लगाये रहे | 

कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया । जिसमें कॉलेज की प्रधानचार्या डा. अर्चना पाठक द्वारा प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए विद्यार्थियों को मेडल व समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अश्वनी कुमार सिंह, लोकेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपचार प्रयोगशाला पर्यवेक्षक राम प्रताप, क्षयरोग स्वास्थ्य परिदर्शक, कॉलेज की शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

विशेष संवाददाता July 13 2023 37271

साहिल वर्मा के हाथ के अंगूठा कट जाने से वह जिला अस्पताल इमरजेंसी में नर्सों ने उसे 2 इंजेक्शन लगाया

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

रंजीव ठाकुर August 31 2022 31551

निदेशक, संचारी रोग ने बताया कि फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए यूपी में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अ

यूपी का शिशु मृत्यु दर नाकाबिले बर्दाश्तः डॉ. आर. एन. सिंह

यूपी का शिशु मृत्यु दर नाकाबिले बर्दाश्तः डॉ. आर. एन. सिंह

आनंद सिंह June 26 2025 123431

डॉक्टर आरएन सिंह इंसेफेलाइटिस उन्मूलन अभियान के चीफ कैंपनर हैं और मेडिकल फील्ड में उन्हें 50 साल हो

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

हे.जा.स. January 16 2021 23491

भारत ने पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ जंग जीती है और अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

लेख विभाग April 11 2022 37702

आध्यात्मिक उन्नति के लिए ऐसा संगीत जो हमारे मन को शांत कर दे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जैसा कि हम जानते

दुनिया की 25 फ़ीसदी महिलाएं अपने जीवनसाथी के हिंसा का शिकार

दुनिया की 25 फ़ीसदी महिलाएं अपने जीवनसाथी के हिंसा का शिकार

हे.जा.स. February 18 2022 41481

दुनिया में हर चार में से कम से कम एक महिला ने अपने जीवन में पार्टनर से हिंसा का अनुभव किया है। इस बा

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

आरती तिवारी September 04 2023 27000

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि गाजियाबाद में लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलन

जापान में बच्चे पैदा करने के मिलेंगे 3 लाख रुपये

जापान में बच्चे पैदा करने के मिलेंगे 3 लाख रुपये

हे.जा.स. December 14 2022 32817

जापान में लगातार घट रही युवाओं की जनसंख्या को लेकर वहां की सरकार काफी समय से चिंतित है। ऐसे में सरका

देश में बढ़ रहा है एडिनोवायरस का खतरा

देश में बढ़ रहा है एडिनोवायरस का खतरा

अखण्ड प्रताप सिंह April 27 2023 33047

मिली जानकारी के मुताबिक एडिनोवायरस इस तरह का वायरस है जो आपके शरीर को धीरे-धीरे बीमार करता है और बाद

दहशत: कोरोना आतंक के बीच चीन में एवियन फ्लू का वायरस मिला इंसानी शरीर में

दहशत: कोरोना आतंक के बीच चीन में एवियन फ्लू का वायरस मिला इंसानी शरीर में

एस. के. राणा April 27 2022 33182

चीन में एवियन फ्लू (बर्ड फ्लू) के एच3एन8 स्ट्रेन के इंसानी शरीर में मिलने के पहले मामले की पुष्टि की

Login Panel