देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

नीदरलैंड में बढ़ा कोरोना संक्रमण कुछ इलाकों में लगा लॉकडाउन, भारी विरोध प्रदर्शन।

नीदरलैंड की लगभग 85 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य संस्थान ने 24 घंटों में 16,364 नए मामले सामने आने की बात कही।

एस. के. राणा
November 15 2021 Updated: November 15 2021 03:03
0 32210
नीदरलैंड में बढ़ा कोरोना संक्रमण कुछ इलाकों में लगा लॉकडाउन, भारी विरोध प्रदर्शन। प्रतीकात्मक

यूट्रेक्ट (नीदरलैंड) (एपी)। नीदरलैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच लागू किए गए लॉकडाउन के बाद उत्तरी शहर यूट्रेक्ट में बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन हुए।

सरकारी प्रसारक ‘एनओएस’ ने बताया कि एम्सटर्डर्म से 140 किलोमीटर दूर ल्यूवॉर्डन में चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में युवा इकट्ठा हुए और उन्होंने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया। एनओएस ने अपनी खबर में बताया कि बाद में दंगा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि दक्षिणी शहर ब्रेडा में ‘बार’ तय समय से ज्यादा वक्त तक खुले रहे। यूट्रेक्ट में, छात्र सुजैन वान डे वेर्ड ने नए प्रतिबंधों पर अप्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए लॉकडाउन को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। यह बहुत बुरा है और यह कुछ ऐसा है जो एक छात्र के तौर पर मेरे सामाजिक जीवन और मेरे आराम करने के तरीके को तबाह करता है।’’

देश की लगभग 85 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है लेकिन बृहस्पतिवार को देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान ने 24 घंटों में 16,364 नए मामले सामने आने की बात कही। देश में संक्रमण के ये अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। संक्रमण से 18,600 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने शुक्रवार को आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की और कहा कि यह कम से कम तीन सप्ताह तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘‘ संक्रमण पर कठोर प्रहार करना चाहती है।’’

गौरतलब है कि महाद्वीप के कुछ हिस्सों में संक्रमण की नई लहर शुरू होने के बाद पश्चिमी यूरोप के किसी देश में लगा यह पहला लॉकडाउन है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

हुज़ैफ़ा अबरार October 19 2021 26841

"प्रभावी संचार" रोगी की अच्छी देखभाल के मूल में निहित है। नैदानिक देखभाल के उच्च मानकों को बनाए रखने

डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. इवान जे. एफ. ह्यूटिन ने किया लोहिया संस्थान का दौरा

डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. इवान जे. एफ. ह्यूटिन ने किया लोहिया संस्थान का दौरा

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 854

वर्तमान और उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, स

गर्मी में सुंदरता बनाये रखने के दस मंत्र  

गर्मी में सुंदरता बनाये रखने के दस मंत्र  

admin March 22 2022 47815

गर्मी में, खास तौर से बाहर निकलते वक्त हल्के रंगों वाले सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें, साथ ही इस बात

सर्दियों में मुलायम त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आर्गन ऑयल

सर्दियों में मुलायम त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आर्गन ऑयल

admin January 04 2023 107670

आर्गन ऑयल आयुर्वेद का दिया हुआ ऐसा तोहफा है जो न सिर्फ हमारी स्किन बल्कि बालों के लिए भी किसी वरदान

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

विशेष संवाददाता December 30 2022 21280

अब एक्स-रे करवाने के दो मिनट के भीतर ही रिपोर्ट दे दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में आर्टिफ

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण हुआ कम, रिकवरी रेट पहुंचा 98 प्रतिशत। 

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण हुआ कम, रिकवरी रेट पहुंचा 98 प्रतिशत। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 14 2021 27930

15 एवं 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को एक दिन पूर्व ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री

कोरोना पर पीएम मोदी ने किया मंथन

कोरोना पर पीएम मोदी ने किया मंथन

एस. के. राणा December 23 2022 31102

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में कोरोना की स्थिति को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक समीक्षा बैठक की।

डॉक्टरों का अमानवीय चेहरा आया सामने, पैसे ना देने पर महिला की डिलीवरी करने से किया मना

डॉक्टरों का अमानवीय चेहरा आया सामने, पैसे ना देने पर महिला की डिलीवरी करने से किया मना

विशेष संवाददाता May 19 2023 25531

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को दलित परिवार की एक गर्भवती महिला को बाहर निकाल दिया गया। जि

कोरोना वायरस हवा में आधे घंटे तक सक्रिय और 200 फीट तक ऊपर जा सकता है: शोध

कोरोना वायरस हवा में आधे घंटे तक सक्रिय और 200 फीट तक ऊपर जा सकता है: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 20692

अमेरिका के एनर्जी पेसेफिक नार्थवेस्ट नेशनल लेबोरेट्री की जांच रिपोर्ट के अनुसार लोग कोरोना से ऊपर से

झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर निकाल ली हाइड्रोसील

झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर निकाल ली हाइड्रोसील

हे.जा.स. May 13 2023 35366

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करेंगे। ऐसे फर्जी डॉक्टर और

Login Panel