देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा अस्पताल में "औषधि सुरक्षा" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित  

डॉ. मजहर हुसैन, निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) ने भी दवा सुरक्षा को ध्यान रखने पर जोर दिया और कहा कि मरीज (patient) को दवा सही और समुचित मात्रा में देना किसी भी संस्था की प्राथमिकता में होनी चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 31 2022 Updated: August 31 2022 17:20
0 28853
सहारा अस्पताल में "औषधि सुरक्षा" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित   सहारा अस्पताल में

लखनऊ। सहारा अस्पताल के गुणवत्ता विभाग में "औषधि सुरक्षा" पर गत दिवस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनिल विक्रम सिंह, वरिष्ठ सलाहकार - सहारा इंडिया परिवार तथा डॉ. मजहर हुसैन, निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) ने संयुक्त रूप से किया। 


गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों के दिये गये स्वागत भाषण में डॉ. आभा टंडन, प्रमुख - गुणवत्ता विभाग ने कहा कि असुरक्षित दवा पद्धतियां (unsafe drug practices) और दवा देने की प्रक्रिया में होने वाली त्रुटियां दुनिया भर में स्वास्थ्य (health) की देखभाल में टालने योग्य नुकसान का एक प्रमुख कारण हैं, इसलिए किसी भी स्वास्थ्य संस्थान (health institution) में दवा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।


डॉ. मजहर हुसैन, निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) ने भी दवा सुरक्षा को ध्यान रखने पर जोर दिया और कहा कि मरीज (patient) को दवा सही और समुचित मात्रा में देना किसी भी संस्था की प्राथमिकता में होनी चाहिए।


 कार्यक्रम के संकाय सदस्यों में डॉक्टर रोमिल सेठ-( चिकित्सा अधीक्षक) डॉ. अहमद इमरान हनफी कंसलटेंट (इंटरनल मेडिसिन विभाग) प्रोफेसर रॉसली निर्मल प्राचार्य- सहारा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज (Sahara College of Nursing and Paramedical Sciences) और डॉ. आभा टंडन, प्रमुख गुणवत्ता विभाग थीं। 


डॉक्टर रोमिल सेठ ने अस्पताल के फार्मूलरी के विकास और कार्यान्वयन की प्रक्रिया और मादक दवाओं (narcotic drugs), कीमोथेराप्यूटिक एजेंटों (chemotherapeutic agents), चिकित्सीय वस्तुओं की आपूर्ति के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया। 


डॉक्टर अहमद इमरान हनफी ने सही दवा (proper drug) देने की प्रक्रिया के महत्व पर जोर दिया। प्रोफेसर रॉसली निर्मल ने दवाओं के सुरक्षित भंडारण वितरण और प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया और डॉ. आभा टंडन ने अस्पताल में एक सुरक्षित दवा देने की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं और अस्पताल में फार्माकोविजिलेंस (pharmacovigilance) के बारे में कार्यक्रम में विस्तार से चर्चा की।


इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लखनऊ के विभिन्न संस्थानों से कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें प्रतिभागियों को सहारा हॉस्पिटल के विभिन्न संकायों द्वारा विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गयी ।कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सहारा हॉस्पिटल के मैनेजमेंट  द्वारा उन्हें व कार्यक्रम के संकाय सदस्यों  को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समस्त प्रतिभागी प्रशिक्षुकों ने अपनी प्रतिक्रिया में इसे काफी ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम में सहारा हॉस्पिटल (Sahara Hospital) के हास्पिटल प्रशासनिक अधिकारी सुब्रोतो चटर्जीजी भी उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

February 21 2021 29760

33बार रक्तदान कर, आगे भी जीवन रक्षा का प्रण लिया व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने।

स्टेट बैंक ने कैंसर संस्थान को 500 पीपीई किट प्रदान किये।।

स्टेट बैंक ने कैंसर संस्थान को 500 पीपीई किट प्रदान किये।।

हुज़ैफ़ा अबरार June 03 2021 30145

सहायक महाप्रबंधक श्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा की तरह इस महामारी एवं विपत्ति

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2021 24846

लोक बन्धु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण से जुड़ी सभी तैयारि

मंकीपॉक्स के ज़्यादातर मामले समलैंगिक पुरुषों में पाए गए: डब्लूएचओ

मंकीपॉक्स के ज़्यादातर मामले समलैंगिक पुरुषों में पाए गए: डब्लूएचओ

हे.जा.स. June 02 2022 37904

डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि जाँच-पड़ताल जारी है, मगर अनेक देशों में एक साथ मंकीपॉक्स की अचानक मौजूदगी

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हुई जांचें, कोविड वैक्सीनेशन और मुफ्त दवा वितरित

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हुई जांचें, कोविड वैक्सीनेशन और मुफ्त दवा वितरित

रंजीव ठाकुर August 29 2022 33557

ऑल इंडिया पयाम इंसानियत फोरम ने केजीएमयू के सहयोग से एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कुतुब

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों के भविष्य पर अभी कोई ठोस निर्णय नहीं

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों के भविष्य पर अभी कोई ठोस निर्णय नहीं

विशेष संवाददाता May 20 2022 38275

विदेश मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखकर आग्रह किया है कि जो भी मेडिकल छात्र यूक्रेन से पढ़ाई

आंत्र रोग सूजन: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन 

आंत्र रोग सूजन: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन 

लेख विभाग July 25 2022 39931

अल्सरेटिव कोलाइटिस, क्रोंस की बीमारी के समान है और आईबीडी का एक प्रकार है। अल्सरेटिव कोलाइटिस का उपच

कुछ शर्तों के साथ अब बाज़ार में उपलब्ध होगी कोविशील्ड और कोवाक्सिन

कुछ शर्तों के साथ अब बाज़ार में उपलब्ध होगी कोविशील्ड और कोवाक्सिन

एस. के. राणा January 27 2022 32106

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोविशील्ड और कोवाक्सिन के लिए कंपनियों को सशर्त बाजार में

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

एस. के. राणा April 27 2023 29272

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 18 हजार 628 हो गई है। जबकि ठीक होने वाल

अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग

अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2022 49301

प्रदेश में करीब 2350 टीबी चैंपियन हैं जो कि हमारे टीबी मुक्त अभियान में बड़े सहायक साबित हो सकते हैं

Login Panel