देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के साथ पांच ऐहतियाती कदम उठायें: डॉ. सूर्यकांत

हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करें, हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धुलते रहें, भीड़भाड़ में जाने से बचें, एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए और मास्क ज़रूर लगाएं। इससे कोरोना सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव होगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 17 2022 Updated: January 17 2022 15:04
0 36385
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के साथ पांच ऐहतियाती कदम उठायें: डॉ. सूर्यकांत प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोविड टीकाकरण के एक साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश के कोविड टीकाकरण के ब्रांड एंबेस्डर व केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि साल भर के अनुभव और दुनिया के आ रहे अध्ययन से यह साफ पता चलता है कि कोविड-19 के संक्रमण से अगर खुद के साथ घर-परिवार व समुदाय को सुरक्षित रखना है तो कोविड टीकाकरण कराना सभी पात्र लोगों के लिए बहुत जरूरी है। टीकाकरण के साथ जरूरी प्रोटोकाल (पाँच मंत्र) का पालन भी सभी की भलाई के लिए आवश्यक है। ज्ञात हो कि 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए कोविड टीकाकरण के पहले दिन पहला टीका डॉ. सूर्यकान्त ने लगवाया था।    

डॉ. सूर्यकान्त का कहना है कि कोविड की पहली लहर में तो बचाव का कोई टीका था ही नहीं लेकिन दूसरी लहर में ज्यादातर वही लोग गंभीर रूप से कोरोना की चपेट में आए जिन्होंने टीका नहीं लगवाया था। देश में इस बीच कोरोना एक बार फिर तेजी से पाँव पसार रहा है। ऐसे में अभी हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल से आए आँकड़े बताते हैं कि अस्पताल में भर्ती होने वाले 95 फीसद कोरोना संक्रमितों ने टीके की दोनों डोज नहीं लगवा रखी थी। इसलिए सभी से यही अपील है कि संक्रमण को रोकने के लिए जब जिसकी बारी आए टीकाकरण जरूर कराएं। टीका कोरोना से सुरक्षा तो प्रदान ही करेगा और अगर उसके बाद भी कोरोना की चपेट में आते हैं तो ऐसी गंभीर स्थिति नहीं बनेगी की अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आए। 

डॉ. सूर्यकान्त का कहना है कि देश के साथ ही प्रदेश ने एक साल के भीतर अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का कीर्तिमान बनाया है । इसे अभी आगे भी जारी रखना है ताकि कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने में देश कामयाब बन सके। 

उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की बात करें तो 18 साल से अधिक उम्र के करीब पौने पंद्रह करोड़ लोगों को टीका लगाना था जिसमें से करीब 13.71 करोड़ (93 फीसद) को पहली डोज लगाई जा चुकी है और 8.56 करोड़ (58 फीसद) को दोनों डोज लग चुकी है। 10 जनवरी से फ्रंट लाइन और हेल्थ केयर वर्कर के साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों को प्री काशन डोज (एहतियाती डोज) लगाई जा रही है, जिसके तहत अब तक करीब 3.84 लाख लोगों ने इस डोज को भी अपनाया है। 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों का भी टीकाकरण भी इसी माह तीन जनवरी से शुरू हुआ है। प्रदेश में इस श्रेणी के करीब 1.40 करोड़ बच्चों को टीका लगना है, जिसमें से 12 दिन में लगभग 50 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण अभी नहीं चल रहा है, ऐसे में घर के सभी बड़ों की जिम्मेदारी है कि वह अपने साथ उन छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए टीके की निर्धारित डोज जल्दी से जल्दी लगवा लें। 

पाँच जरूरी मंत्र अपनाएं - कोरोना से समुदाय को सुरक्षित बनाएं : 
डॉ. सूर्यकान्त का कहना है कि यह बात शुरू से बताई जा रही है कि कोरोना को मात देना है तो दो काम हाथों के लिए बहुत जरूरी हैं और दो काम पैरों के लिए। इसके तहत सबसे पहले तो किसी से भी हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करना है और दूसरा हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धुलते रहना है। तीसरा मंत्र यह है कि पैरों को भीड़भाड़ में जाने से रोकना है और चौथा एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी है। पाँचवाँ और आखिरी सबसे जरूरी मंत्र है कि मास्क से परेशान हुए बगैर उसका पालन करें क्योंकि कोरोना हर जगह और हर वक्त ताक लगाए बैठा है। जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए सार्वजनिक जगहों पर हमेशा मास्क लगाकर र। यह कोरोना ही नहीं बल्कि वायु प्रदूषण व टीबी-निमोनिया समेत कई अन्य संक्रामक बीमारियों से भी बचाएगा ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शराब की मार्केटिंग पर सख़्त नियम लागू किये जायें या फिर प्रतिबन्ध लगाया जाएँ: डब्ल्यूएचओ 

शराब की मार्केटिंग पर सख़्त नियम लागू किये जायें या फिर प्रतिबन्ध लगाया जाएँ: डब्ल्यूएचओ 

हे.जा.स. May 11 2022 24861

दुनिया भर में ऐल्कोहॉल की कुल खपत का तीन-चौथाई भाग पुरुषों द्वारा किया जाता है और महिलाओं में सशक्ति

मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के समय गायब रहे चिकित्सक, नोटिस जारी

मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के समय गायब रहे चिकित्सक, नोटिस जारी

आरती तिवारी July 01 2023 27364

मेडिकल कॉलेज  की ओपीडी में भीड़ उमड़ रही है। कुछ चिकित्सक समय से नहीं बैठ रहे हैं। नोडल अधिकारी ने ड

जिला अस्पताल  में मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर

जिला अस्पताल में मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर

विशेष संवाददाता April 28 2023 31082

जिला चिकित्सालय में एक बेटा मां को अपनी गोद में ले जाता हुआ नजर आ है है। दूरदराज से इलाज कराने के लि

दुनिया भर में हर साल 12.1 करोड़ अनचाहे गर्भधारण होते हैं: संयुक्त राष्ट्र  

दुनिया भर में हर साल 12.1 करोड़ अनचाहे गर्भधारण होते हैं: संयुक्त राष्ट्र  

हे.जा.स. April 01 2022 28544

महिलाओं के पास गर्भवती होने या नहीं होने से जुड़ा कोई विकल्प ही नहीं है, क्योंकि अनचाहे गर्भधारण के

बेगैर फोटो आईडी वाले का भी हो रहा कोविड टीकाकरण - केंद्र सरकार

बेगैर फोटो आईडी वाले का भी हो रहा कोविड टीकाकरण - केंद्र सरकार

रंजीव ठाकुर July 31 2021 26186

मंत्री भारती पवार ने कहा, ‘‘ 26 जुलाई, 2021 तक कुल 3.83 लाख ऐसे लोगों का कोविन के जरिए टीकाकरण किया

अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त

अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त

एस. के. राणा March 09 2022 26689

दिल्ली हाईकोर्ट ने अकादमिक वर्ष 2020-21 से नये फार्मेसी कॉलेज खोलने पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्

स्ट्रोक और एट्रियल फाइब्रिलेशन में काम आने वाली एलेम्बिक की दवा को यूएसएफडीए से मिली मंज़ूरी

स्ट्रोक और एट्रियल फाइब्रिलेशन में काम आने वाली एलेम्बिक की दवा को यूएसएफडीए से मिली मंज़ूरी

विशेष संवाददाता April 12 2022 50440

एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स की ANDA स्वीकृत दवा डाबीगेट्रान एटेक्सिलेट, बोहेरिंगर इंगेलहेम फार्मास्यूट

केजीएमयू की न्यू ओपीडी में एसी और पंखे बीमार, भीषण गर्मी में मरीज बेहाल

रंजीव ठाकुर June 29 2022 32288

जब हेल्थ जागरण केजीएमयू पहुंचा तो भीषण गर्मी में न्यू ओपीडी में एयरकंडीशन और पंखों की हालत देख कर पस

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

लेख विभाग November 20 2021 29368

एक अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है की मोटापे से ग्रस्त बच्चों को कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 784

आईवीएफ लैब में स्पर्म और अंडों की अदला-बदली को रोकने के लिए हम अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते ह

Login Panel