देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

डॉ. नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ला रही है IPO

ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड का आईपीओ अगले सप्ताह 3 नवंबर, 2022 को खुलेगा तो 7 नवंबर तक दांव लगाने का मौका मिलेगा। हालांकि, 5-6 नवंबर को शनिवार और रविवार का दिन है। अवकाश की वजह से इन दो दिनों में आप आईपीओ पर दांव नहीं लगा पाएंगे।

एस. के. राणा
October 26 2022 Updated: October 27 2022 14:56
0 170462
डॉ. नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ला रही है IPO डॉ. नरेश त्रेहन

नई दिल्ली। मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेश त्रेहन की कंपनी अपना आईपीओ ला रही  है। इस कंपनी का नाम- ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड है। यह मेदांता ब्रांड के तहत अस्पतालों का संचालन और प्रबंधन करती है। प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (Initial Public Offering) (आईपीओ) पर दांव लगाकर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए ये एक अच्छी खबर है।

 

ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड (Global Health Limited) का आईपीओ अगले सप्ताह 3 नवंबर, 2022 को खुलेगा तो 7 नवंबर तक दांव लगाने का मौका मिलेगा। हालांकि, 5-6 नवंबर को शनिवार और रविवार का दिन है। अवकाश की वजह से इन दो दिनों में आप आईपीओ पर दांव नहीं लगा पाएंगे।

 

16 नवंबर 2022 को स्टॉक एक्सचेंज (stock exchanges) बीएसई और एनएसई (BSE and NSE) पर कंपनी की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज (इंडिया), जेफरीज इंडिया और जेएम फाइनेंशियल आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। वहीं, KFin Technologies Limited पब्लिक इश्यू का रजिस्ट्रार है। आईपीओ में कंपनी के शेयरधारकों और प्रमोटरों द्वारा 5.08 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए एक प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल है।

 

नरेश त्रेहन (Naresh Trehan) ने 2004 में मेदांता (Medanta) की स्थापना की थी। कार्लाइल ग्रुप और टेमासेक जैसे निजी इक्विटी निवेशकों द्वारा समर्थित ग्लोबल हेल्थ गुरुग्राम, इंदौर, रांची, लखनऊ और पटना में 'मेदांता' ब्रांड के तहत पांच अस्पतालों का एक नेटवर्क संचालित करता है। इसके अलावा नोएडा में एक अस्पताल निर्माणाधीन है। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में सेबी (SEBI) के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (draft red herring prospectus) (डीआरएचपी) दाखिल किया था।

 

हेल्थ में नरेश त्रेहन की 35% हिस्सेदारी है। वहीं, इसमें मेदांता के सह-संस्थापक सुनील सचदेवा 13.43%, आरजे कॉर्प लिमिटेड 3.95% और एगियो इमेज लिमिटेड 1.97% हिस्सेदारी रखते हैं। बीते वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 2,206 करोड़ रुपये थी तो वहीं 196 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

छुट्टी के दिन सिविल अस्पताल में विशेष सेवा दिवस पर उमड़ी भीड़

रंजीव ठाकुर September 18 2022 37571

रविवार को सिविल अस्पताल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह पखवाड़ा के अन्तर्गत विशेष कैम्

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

अखण्ड प्रताप सिंह October 18 2023 287699

पिछले 30 वर्षों में विश्व स्तर पर स्ट्रोक (stroke) से पीड़ित, मरने वाले या इस स्थिति के कारण विकलांग

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

आरती तिवारी December 08 2022 30830

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण होता है। वहीं गर्भा

चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

विशेष संवाददाता December 21 2022 38892

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जहां

डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस को लेकर अलर्ट किया जारी

डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस को लेकर अलर्ट किया जारी

हे.जा.स. February 12 2023 30757

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि हाल के हफ्तों में रिपोर्ट किए ग

कोविड-रोधी टीका पूरी तरह सुरक्षित है, बारी आने पर अवश्य लगवाएं- डॉ सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2021 29013

डॉ सूर्यकांत को पहला कोरोना का टीका लगाया था। आज पूरे एक महीने बाद डॉ सूर्यकांत को वैक्सीन की दूसरी

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

आरती तिवारी September 17 2022 28755

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा प

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

विशेष संवाददाता January 05 2023 26611

पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

विशेष संवाददाता November 17 2022 87906

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास गवर्नमेंट मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज ऑफ आंध्

सिविल अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, हाईकोर्ट सख्त

सिविल अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, हाईकोर्ट सख्त

हे.जा.स. May 18 2023 28503

रोहड़ू सिविल अस्पताल में नर्सों और फार्मासिस्ट के खाली पदों पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। अदा

Login Panel