देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने का क्रम जारी, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी 

देश में कोविड-19 (covid-19) के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 83,990 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,303 की बढ़ोतरी हुई है।

एस. के. राणा
June 23 2022 Updated: June 24 2022 18:10
0 28939
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने का क्रम जारी, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 13,313 नए मामले सामने आने से कोरोना वायरस (corona virus) से संक्रमित लोगों की संख्या 4,33,44,958 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 83,990 पर पहुंच गई। 38 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,941 हो गई।

 

देश में कोविड-19 (covid-19) के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 83,990 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,303 की बढ़ोतरी हुई है।

 

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.60 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.03 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.81 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,27,36,027 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान (nationwide vaccination campaignnationwide vaccination campaign) के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 196.62 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

 

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

 

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 38 मामले सामने आए, जिनमें से केरल में 20, उत्तर प्रदेश में चार, दिल्ली तथा महाराष्ट्र में तीन-तीन, पंजाब तथा पश्चिम बंगाल में दो-दो और हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा मिजोरम में एक-एक मामला सामने आया। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,24,941 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,892, केरल के 69,917, कर्नाटक के 40,113, तमिलनाडु के 38,026, दिल्ली के 26,242, उत्तर प्रदेश के 23,532 और पश्चिम बंगाल के 21,212 लोग थे।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

हुज़ैफ़ा अबरार March 03 2021 30467

कुछ वर्षों में आईवीएफ उपचार की सफलता दर में बहुत सुधार हुआ है क्योंकि अधिकांश दम्पति पहली बार में ही

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई  

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई  

अखण्ड प्रताप सिंह February 10 2023 167089

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विलंबित इंटर्नशिप के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 3000 से अ

बढ़ती उम्र के साथ बढ़ रही हड्डियों की बीमारियाँ: डॉ जी पी गुप्ता

रंजीव ठाकुर May 28 2022 35748

महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हड्डियों की समस्याएं देखी जाती है। लगभग 45 साल की उम्र में जब मेनोपॉज होत

वाराणसी में डीआरडीओ का पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल शुरु।

वाराणसी में डीआरडीओ का पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल शुरु।

रंजीव ठाकुर May 11 2021 36353

अस्पताल में मरीजों की भर्ती के लिए वाराणसी में ICCC का संपर्क नंबर 18001805567 है। अस्पताल के हेल्

ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाए सरकार: ओ पी सिंह

रंजीव ठाकुर May 14 2022 33332

हालांकि सभी तरह के बाजारों पर ऑनलाइन बिक्री का असर है। हमारे व्यापार पर भी ऑनलाइन बिक्री का असर दिखन

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

विशेष संवाददाता September 09 2022 27015

मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में जल्द ही नेत्र बैंक स्थापित होगा। यहां कार्निया ट्रांस

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी February 08 2023 28593

दो दिवसीय भ्रमण पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोनभद्र पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अ

मातृत्व पर भारी पड़ रहा करियर का सपना: डा विनीता दास

मातृत्व पर भारी पड़ रहा करियर का सपना: डा विनीता दास

हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2023 128109

बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. में हम अपनी क्लिनिकल विशेषज्ञता और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी द्वारा दंपत

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सफदरजंग हॉस्पिटल में इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सफदरजंग हॉस्पिटल में इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग का किया उद्घाटन

एस. के. राणा February 11 2023 30172

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडव

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर फर्जीवाड़ा

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर फर्जीवाड़ा

विशेष संवाददाता November 14 2022 31480

ये गिरोह अब तक भोले-भाले लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी कर चुके है। फ

Login Panel