देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डेंगू के बढ़ते कहर के चलते शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश

इसके साथ ही स्कूल परिसर में खुली हुई पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई, स्कूल व उसके आस-पड़ोस में कही जल भराव ना हो, स्कूल के हैंडपंप व नलों की रोजाना साफ-सफाई करने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जाए।

श्वेता सिंह
November 14 2022 Updated: November 14 2022 15:52
0 31009
डेंगू के बढ़ते कहर के चलते शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार ड़ेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में डेंगू व तेज बुखार के केस बढ़ रहे हैं। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते हाईकोर्ट भी दखल दे चुका है, वहीं शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भी हाई लेवल की बैठक कर जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दे चुके हैं।

 

इसी क्रम में अब यूपी शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी विद्यालयों के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। डेंगू (dengue) के बढ़ते प्रकोप के चलते यूपी के शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव की ओर से पत्र लिखकर प्रदेश के सभी विद्यालयों (school) को लेकर निर्देश दिए गए हैं। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को पूरी बाह की शर्ट व फुल पैंट पहनकर स्कूल आने के लिये कहा गया है। साथ ही प्रेयर के दौरान बच्चों को संचारी रोग व उससे होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी देने के लिये स्कूल प्रशासन को निर्देशित किया गया है। इसके लिये गांव में जन जागरूकता रैलियां भी निकालने के लिये कहा गया है।

इसके साथ ही स्कूल परिसर में खुली हुई पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई, स्कूल व उसके आस-पड़ोस में कही जल भराव ना हो, स्कूल के हैंडपंप व नलों की रोजाना साफ-सफाई करने के साथ ही एंटी लार्वा (antilarvae) का छिड़काव भी किया जाए। जारी निर्देश के अनुसार, स्कूल परिसर को साफ-सुथरा व आसपास की झाड़ियों को काट दिया जाये।

 

साथ ही एसएमडीसी की बैठक आयोजित कर डेंगू, चिकुनगुनिया जैसे संचारी रोगों व उसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक (aware) करते हुए घर व आस पड़ोस की साफ सफाई के लिये प्रेरित किया जाये। इस कार्य में जनसमुदाय का भी सहयोग लिया जाए। वहीं बच्चे को बुखार (fever) आने पर उसका तत्काल इलाज (treatment) कराने के निर्देश दिए गए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

विशेष संवाददाता May 20 2023 39089

जांच के दौरान अस्पतालों पर अनियमितता स्वास्थ्य टीम को मिली। मानक के विपरीत चल रहे इन अस्पतालों का रज

आगरा में शहरी क्षेत्रों में लंपी वायरस की दस्तक

आगरा में शहरी क्षेत्रों में लंपी वायरस की दस्तक

श्वेता सिंह October 13 2022 24631

खुली जगह में अतिक्रमण कर अवैध डेरी संचालित है। दिन भर आवारा गोवंश का झुंड रहता है। वहीं, नगर निगम क

देश के ये राज्य बन रहे कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट

देश के ये राज्य बन रहे कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट

एस. के. राणा April 09 2023 24973

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में

मेरठ : दिव्यांगों को कैम्प में उपकरण वितरित किये गए

मेरठ : दिव्यांगों को कैम्प में उपकरण वितरित किये गए

अबुज़र शेख़ October 07 2022 27146

जिले के परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को पुलिस लाइन प्राथमिक विद्यालय और खरखौदा ब्लॉक संसाधन

हाइपोनेट्रेमिया के संभावित जोखिम के प्रति सतर्क रहें स्वास्थ्य कर्मी : सुनील यादव

हाइपोनेट्रेमिया के संभावित जोखिम के प्रति सतर्क रहें स्वास्थ्य कर्मी : सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार June 07 2026 3325

क्लोनिडीन एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है, जिसका उपयोग  उच्च रक्तचाप (Hypertension), ADHD के प्रबंधन तथा शर

डॉक्टरों ने 3 कटी हुई उंगलियों को फिर से जोड़ा, पैर की अंगुली से बनाया हाथ का अंगूठा

डॉक्टरों ने 3 कटी हुई उंगलियों को फिर से जोड़ा, पैर की अंगुली से बनाया हाथ का अंगूठा

एस. के. राणा January 30 2023 42874

हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो जाए तो उसे जोड़ने के बारे में तो सोचा जा सकता है, हालांकि अगर अंगूठा कटकर

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

आरती तिवारी January 03 2023 31944

यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को कफ सिरप पर निरंतर निगरानी रखने के नि

परिवार सीमित रखने के लिए बास्केट ऑफ चॉइस की मदद लें: डा. अभिलाषा मिश्रा

परिवार सीमित रखने के लिए बास्केट ऑफ चॉइस की मदद लें: डा. अभिलाषा मिश्रा

हुज़ैफ़ा अबरार June 22 2022 37965

अब परिवार नियोजन के लिए नौ साधनों में बास्केट ऑफ़ च्वाइस को भी शामिल किया गया है।पुरुष और महिला नसबं

एम्स गोरखपुर में 108 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

एम्स गोरखपुर में 108 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

आनंद सिंह March 28 2022 33417

एम्स गोरखपुर में विभिन्न फैकल्टी पदों के लिए प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर और असिस्टें

फ़्रंट ऑफ़ पैक लेबलिंग विषय पर कार्यशाला - स्वस्थ भोजन का चयन उपभोक्ता का अधिकार।

फ़्रंट ऑफ़ पैक लेबलिंग विषय पर कार्यशाला - स्वस्थ भोजन का चयन उपभोक्ता का अधिकार।

हुज़ैफ़ा अबरार April 13 2022 55572

डिब्बाबंद नुकसानदेह खाद्य और पेय पदार्थों के पैकेट पर फ्रंट ऑफ पैक लेबल (FoPL) यानी क‍ि ऊपर की ओर स्

Login Panel