देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज।

रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने बताया कि बाबा रामदेव के खिलाफ सेक्शन 188, 269 और 504 के तहत केस फाइल किया गया है।

एस. के. राणा
June 17 2021 Updated: June 18 2021 00:01
0 29610
बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। छत्तीसगढ़ के रायपुर में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोरोना के इलाज में दी जा रहीं एलोपैथिक दवाओं को लेकर गलत जानकारी फैलाने के आरोप में उन पर यह केस दर्ज  किया गया है। गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाबा रामदेव के खिलाफ बुधवार रात को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की छत्तीसगढ़ यूनिट ने एफआईआर कराई है। 

रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने बताया कि रामदेव के खिलाफ सेक्शन 188, 269 और 504 के तहत केस फाइल किया गया है। महामारी को लेकर लापरवाही बरतने, अंशाति फैलाने के इरादे से अपमान करने जैसे आरोपों के तहत उनके खिलाफ केस फाइल हुआ है। इसके अलावा मेडिकल जगत की ओर से इस्तेमाल की जा रही दवाओं को लेकर डराने वाली बातें कही हैं। इन दवाओं के इस्तेमाल को भारत सरकार और आईसीएमआर की ओर से मंजूरी प्रदान की गई है। उनके खिलाफ दी गई शिकायत में सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज का हवाला दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर उनके ऐसे कई वीडियोज हैं, जिनमें वह भ्रामक बयान देते हुए दिख रहे हैं। यही नहीं शिकायत में कहा गया है कि ऐसे वक्त में जब केंद्र सरकार, डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ कोरोना से जंग लड़ रहे हैं, तब बाबा रामदेव ने इलाज की प्रक्रिया और तरीकों को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की है।

पिछले दिनों बाबा रामदेव की ओर से कोरोना वैक्सीन को लगवाने की बात कही गई थी। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों को धरती पर देवता के समान बताया था। इससे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और योग गुरु के बीच विवाद खत्म होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन अब इस एफआईआर के चलते एक बार फिर से दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो सकती है। एसएसपी अजय यादव ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। आईएमए की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि रामदेव ने गलत जानकारी फैलाई है।

इसके अलावा मेडिकल जगत की ओर से इस्तेमाल की जा रही दवाओं को लेकर डराने वाली बातें कही हैं। इन दवाओं के इस्तेमाल को भारत सरकार और आईसीएमआर की ओर से मंजूरी प्रदान की गई है। उनके खिलाफ दी गई शिकायत में सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज का हवाला दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर उनके ऐसे कई वीडियोज हैं, जिनमें वह भ्रामक बयान देते हुए दिख रहे हैं। यही नहीं शिकायत में कहा गया है कि ऐसे वक्त में जब केंद्र सरकार, डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ कोरोना से जंग लड़ रहे हैं, तब बाबा रामदेव ने इलाज की प्रक्रिया और तरीकों को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में एक माह मे सात गुना बढे कोरोना संक्रमित मरीज़ 

देश में एक माह मे सात गुना बढे कोरोना संक्रमित मरीज़ 

एस. के. राणा June 30 2022 36193

नए संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के साथ ही देश में सक्रिय केस बढ़कर 1,04,555 और दैनिक संक्रम

टीबी मरीज़ से टीबी चैंपियन कैसे बनीं सुनीता, जानिये उनकी जुबानी   

टीबी मरीज़ से टीबी चैंपियन कैसे बनीं सुनीता, जानिये उनकी जुबानी   

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2022 44268

सुनीता अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि वह खुद भी टीबी से पीड़ित रह चुकी हैं।क्षय रोग के दौरान उनके म

बिरला फर्टिलिटी एण्ड आईवीएफ सेंटर; 4 हज़ार पेशंट्स, 400 सर्जरीज़, 55 गर्भधारण और 2 बच्चे हुए पहले साल में

हुज़ैफ़ा अबरार September 14 2022 196081

डॉ विनीता दास सीनियर कंसल्टेंट और एडवाइजर ने कहा कि एक साल में 4 हज़ार से ज्यादा पेशंट्स ओपीडी में दे

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

आरती तिवारी April 22 2023 32147

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो टूक कहा है कि नियमों के खिलाफ काम करने वाले किसी भी डॉक्टर-कर्मचारी को

डा. सूर्यकान्त आईएमए के नेशनल अवार्ड से सम्मानित

डा. सूर्यकान्त आईएमए के नेशनल अवार्ड से सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार January 19 2022 38892

डा. सूर्यकान्त आईएमए, लखनऊ के अध्यक्ष एवं उप्र आईएमए एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज के चेयरमैन रह चुके

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 2065

हमदर्द लेबोरेटरीज ने यूनानी चिकित्सा के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने और आधुनिक जीवनशैली और स्वास

जानिए गर्मी में सत्तू खाने के फायदे

जानिए गर्मी में सत्तू खाने के फायदे

लेख विभाग May 15 2023 40876

सत्तू में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और आवश्यक ऊर्जा होती है। गर्मी में भी पेट की शांत रखने का काम कर

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

हे.जा.स. October 08 2021 32910

चार अक्टूबर को प्रभावी हुए ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भ

25 से ऐंटोड फार्मास्युटिकल्स का राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडा, चलेगा विशेष अभियान

25 से ऐंटोड फार्मास्युटिकल्स का राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडा, चलेगा विशेष अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2022 40889

इस पहल का लक्ष्य देशभर में 20 मिलियन से अधिक लोगों को नेत्रदान से लाभ्वान्वित करना है। इस अभियान में

जानिए क्या है इस समय देश में कोरोना की स्थिति ?

जानिए क्या है इस समय देश में कोरोना की स्थिति ?

एस. के. राणा February 16 2023 29523

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 102 नए

Login Panel