देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर के डॉक्टरों को ढ़ेरों उम्मीद

मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं, उनमें लेक्चरार, प्रोफेसर की नियुक्ति करनी चाहिए। सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर से मरीजों का इलाज कैसे संभव है? इलाज के लिए चिकित्सक चाहिए, जिसकी घोर कमी है। प्रशिक्षित स्टाफ की भी कमी है।

आनंद सिंह
March 11 2022 Updated: March 11 2022 14:51
0 36168
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर के डॉक्टरों को ढ़ेरों उम्मीद प्रतीकात्मक

गोरखपुर। गोरखपुर सदर से चुनाव जीतने वाले और दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर के सीनियर डाक्टर्स को ढेरों उम्मीदें हैं। डॉक्टरों का मानना है कि मुख्यमंत्री रहते योगी आदित्यनाथ ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काफी काम किया है।

निरामया नर्सिंग होम के मालिक और पूर्वांचल के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डा. आर.एन. सिंह ने हेल्थजागरण.काम से बातचीत में कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि हेल्थ के क्षेत्र में इस इलाके में काफी काम हुए हैं पर बहुत सारे काम अभी शेष हैं। यह देखा गया है कि सरकार धड़ाधड़ मेडिकल कालेज खोलती जा रही है। यह ठीक है लेकिन आपको यह भी देखना होगा कि जो मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं, उनमें लेक्चरार, प्रोफेसर हैं कितने? आपको उनकी नियुक्ति करनी चाहिए। सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर से मरीजों का इलाज कैसे संभव है? इलाज के लिए चिकित्सक चाहिए, जिसकी घोर कमी है। प्रशिक्षित स्टाफ की भी कमी है। मेडिकल के इक्यूपमेंट नहीं हैं। आप सोचें, 40 साल से ज्यादा पुराना है बीआरडी मेडिकल कालेज। इस कालेज में अभी 3 माह पहले न्यूरो सर्जरी शुरू करने की खबर मैंने पढ़ी थी। अब यहां न्यूरो सर्जरी शुरू हुई है या सिर्फ कागजों पर शुरू हुई है, यह देखना होगा। ऐसे ही एम्स तो खोल दिया गया पर उसमें जिस रफ्तार से काम होना चाहिए था, वह नहीं हुआ है। उस पर ध्यान देने की जरूरत है।

डा. सिंह ने कहा कि आयुष्मान योजना एक बेहतरीन योजना है। लेकिन, इसका फायदा वो लोग भी उठा रहे हैं, जो 60-70 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी करते हैं। इसके उलट कई गरीब लोग हैं जो इस योजना के काबिल हैं पर उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। दवाईयों की कीमत कम कर देनी चाहिए ताकि उसका लाभ लोगों को मिले। मैं तो यही उम्मीद करूंगा कि योगी सरकार क्लीनिकल स्टैबलिशमेंट एक्ट को 50 बिस्तरों वाले अस्पतालों में कभी भी लागू ही न करे। हालांकि योगी जी ने बड़ा दिल दिखाते हुए आंशिक तौर पर हम लोगों की बात मान ली है पर इसे छोटे अस्पतालों के लिए परमानेंट खत्म कर ही देना चाहिए।

आइएमए मदद करेगी सरकार कीः डा. शाही


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर के अध्यक्ष डा. शिव शंकर शाही ने कहा कि निश्चित तौर पर योगी जी ने अपने प्रथम कार्यकाल में हेल्थ को लेकर गोरखपुर में काफी काम किया है पर जो काम हो गए हैं, उसके अलावे भी कुछेक काम बच जाते हैं। यह सही है कि इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत मजबूत हुआ है पर अब उसे इक्जीक्यूट करने का वक्त आ गया है।

इस संवाददाता के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि पूरे देश में चिकित्सकों की कमी है। एकाएक चिकित्सक पैदा नहीं किये जा सकते। हां, पीपी माडल पर सरकार चाहे तो डाक्टर रख सकती है पर उसमें उन्हें समझना होगा कि अगर किसी ने बीएमएस किया हो तो उसे एमबीबीएस के रूप में मान्यता न दे दें। इस संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से सरकार राय ले सकती है। सरकार चाहे तो भारतीय चिकित्सा संघ से भी बात कर सकती है। रास्ता ऐसे ही निकलेगा। मेडिकल के क्षेत्र में अगर क्वालिटी को मेंटेन नहीं किया गया तो बात बनेगी नहीं। वैसे, गोरखपुर में हेल्थ के क्षेत्र में काम काफी हुआ है। अब जरूरत इस बात की है कि डाक्टरों की कमी को दूर किया जाए। क्वालिटी ट्रीटमेंट के लिए आइएमए के साथ चर्चा हो। समीक्षा हो। कुछ वो बताएं, कुछ हम सुझाव दें। तब जाकर गोरखपुर हेल्थ के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ जाएगा। आयुष्मान की योजना शानदार है। इससे अलग भी कुछ करने की गुंजाइश है। हम लोगों से बात की जा सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

रंजीव ठाकुर August 20 2022 27883

जिले में नशीली दवा के व्यापार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन हर सम्भव कोशिश करने में जुटा हुआ है और गिर

देश में बिना लक्षण वाले टीबी के मरीज़ों की होगी जांच 

देश में बिना लक्षण वाले टीबी के मरीज़ों की होगी जांच 

एस. के. राणा March 06 2025 167155

टीबी से जुड़े कोई विशेष लक्षण जैसे खांसी या कफ दिखाई नहीं देते हैं। इसे सब क्लिनिकल टीबी कहा जाता है

भूल कर भी ना खाएं बैंगन अगर सेहत को लेकर हो ये समस्या एं

भूल कर भी ना खाएं बैंगन अगर सेहत को लेकर हो ये समस्या एं

लेख विभाग January 31 2023 39085

सर्दी में बैंगन खाने के अपने ही फायदे हैं. बैंगन खाने से दिल की बीमारी, ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल में

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 1162

सर्वोदय हेल्थकेयर ने इसे पश्चिमी यूपी के सबसे एडवांस्ड सुपर-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में से एक बनाया है।

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

हे.जा.स. September 08 2021 36441

राज्यों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी टीकों से जुड़ी हर जानकारी बताई है ताकि यह पता लगाया ज

4 फरवरी को आईएमए गोरखपुर के तत्वाधान में कैंसर शिविर का होगा आयोजन

4 फरवरी को आईएमए गोरखपुर के तत्वाधान में कैंसर शिविर का होगा आयोजन

आनंद सिंह February 03 2022 27723

आईएमए गोरखपुर के प्रेजिडेंट डॉक्टर एसएस शाही ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन गोलघर स्थ

एनटीपीसी में डॉक्टरों के 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए

एनटीपीसी में डॉक्टरों के 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए

एस. के. राणा March 02 2022 36057

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC Limited) ने GDMO, मेडिकल स्पेशलिस्ट और अन्य सहित 97 पदों क

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह August 28 2022 30916

यहां के जगदेवा, फखरपुर, देवरिया, फरीदपुर सहित कई गांवों में 100 से अधिक लोग बीमार हैं। जानकारी के अन

कोरोनिल विवाद: बाबा रामदेव का स्पष्टीकरण अपनी पीठ थपथपाने जैसा है - दिल्ली हाईकोर्ट

कोरोनिल विवाद: बाबा रामदेव का स्पष्टीकरण अपनी पीठ थपथपाने जैसा है - दिल्ली हाईकोर्ट

एस. के. राणा August 05 2022 31429

बाबा रामदेव ने पतंजलि की कोविड वैक्सीन कोरोनिल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जो स्पष्टीकरण दिया था उस

महामारी के दौरान बढ़ा नशीले पदार्थो का सेवन, ख़राब कर रहा  लीवर।  

महामारी के दौरान बढ़ा नशीले पदार्थो का सेवन, ख़राब कर रहा  लीवर।  

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 32553

लोग महामारी के कारण बढे तनाव, बोरियत और अकेलेपन की वजह से शराब और अन्य नशीले पदार्थो का सेवन ज्यादा

Login Panel