देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी

केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को यौन उत्पीड़न का शिकार हुई एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के लिए चिकित्सकीय गर्भपात की अनुमति दे दी। यह बच्ची 30 सप्ताह से अधिक की गर्भवती है।

एस. के. राणा
March 11 2022 Updated: March 12 2022 01:01
0 31250
केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी प्रतीकात्मक

कोचि। केरल हाईकोर्ट (Kerela Highcourt) ने गुरुवार को यौन उत्पीड़न का शिकार हुई एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के लिए चिकित्सकीय गर्भपात की अनुमति दे दी। यह बच्ची 30 सप्ताह से अधिक की गर्भवती (pregnant) है। हाईकोर्ट ने बच्ची को राहत देते हुए तिरुवनंतपुरम में एसएटी अस्पताल में चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी है। 

पीड़िता की जांच के लिए गठित मेडिकल बोर्ड (Medical Board) ने कह चुका है कि इस प्रक्रिया में बच्चे के बचने की 80 फीसदी संभावना है। इस पर अदालत ने राज्य सरकार और अस्पताल को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि अगर बच्चा जीवित पैदा होता है तो उसे सभी जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएं।

इन निर्देशों के साथ अदालत ने पीड़िता बच्ची की मां की ओर से दाखिल की गई एक याचिका को अनुमति दे दी। इस याचिका में पीड़िता की मां ने गर्भपात (medical termination of pregnancy) की मंजूरी देने की मांग की गई थी। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इतनी कम उम्र में गर्भवती हुई 10 साल की बच्ची की दुर्दशा को भी दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गर्भपात के लिए सर्जरी (surgery) करनी पड़ेगी और 80 फीसदी संभावना है कि बच्चा जीवित रहेगा। बोर्ड ने यह भी कहा है कि इस प्रक्रिया में बच्ची (child) के स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सा जटिलताएं (medical complication) हो सकती हैं और नवजात के साथ भी चिकित्सकीय जोखिम होने की संभावना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

उपमुख्यमंत्री से नर्सेज, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन संघ ने की अपील

रंजीव ठाकुर May 25 2022 37377

नर्सेज को चिकित्सा स्वास्थ्य की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है लेकिन जब साढ़े छः हजार पद रिक्त हैं तो कैस

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

विशेष संवाददाता October 29 2022 30560

कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट एक्स बीबी और bf.7 के केस बढ़ र

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी।

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी।

एस. के. राणा May 13 2021 30972

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने दो से 18 वर्ष की आयु वर्ग पर क्लिनिकल ट्रायल करने का प्रस्ताव दिया था

एनसीबी मुंबई ने कफ सिरप की तस्करी कर रहे अन्तर्राजीय गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा

एनसीबी मुंबई ने कफ सिरप की तस्करी कर रहे अन्तर्राजीय गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा

श्वेता सिंह August 22 2022 40240

गिरोह के पास से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की कुल 13,248 अवैध सीबीसीएस बोतलें जब्त की गई हैं। गिरोह के

रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक 

रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक 

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2026 1673

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने रक्तदान

Pfizer ने प्रशांत क्षेत्र के 70 विकासशील देशों में कैंसर के आवश्यक उपचार तक पहुंच बढ़ाने के लिए आईडीए फाउंडेशन से समझौता किया। 

Pfizer ने प्रशांत क्षेत्र के 70 विकासशील देशों में कैंसर के आवश्यक उपचार तक पहुंच बढ़ाने के लिए आईडीए फाउंडेशन से समझौता किया। 

हे.जा.स. February 12 2021 30725

विकासशील देश में वैश्विक कैंसर का कुल बोझ का 60% और कैंसर से होने वाली मौतों का 70% हिस्सा हैं। समझौ

कोवोवैक्स को मिलेगी कोविड बूस्टर की मंजूरी

कोवोवैक्स को मिलेगी कोविड बूस्टर की मंजूरी

विशेष संवाददाता January 10 2023 26448

कोरोना के नए वैरियंट से लोगों को बचाने के लिए नई कोवोवैक्स वैक्सीन तैयार की गई है। जिसे भारत में कोव

कानपुर में डेंगू ने मचाया हाहाकार, 500 के पार हुए मरीज

कानपुर में डेंगू ने मचाया हाहाकार, 500 के पार हुए मरीज

श्वेता सिंह November 08 2022 31339

मरीजों की भीड़ के चलते वार्ड फुल होते जा रहे हैं। रेफरल केस अभी भी आ रहे हैं। उर्सला अस्पताल की ओर

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2022 80946

कई बार त्वचा के नीचे फूली और घुमावदार नसें होती हैं और ये सूजी और मुड़ी हुई नसें अधिकतर पैरों में देख

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

हे.जा.स. May 07 2023 30761

डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल रीवा को कैंसर रोग का संभागीय डिपो बना दिया गया है, इसलिए अब

Login Panel