देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

नर्सेस ने जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे रोगियों की उखड़ती सांसों को बचाया: स्वामी चिदानन्द सरस्वती  

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि नर्सेज़, रोगियों को स्वस्थ करने हेतु एक माँ की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन देवियों (नर्स) ने वैश्विक स्तर पर सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिये जो योगदान दिया वह सेवा, सहायता और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

विशेष संवाददाता
May 14 2022 Updated: May 14 2022 00:11
0 52959
नर्सेस ने जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे रोगियों की उखड़ती सांसों को बचाया: स्वामी चिदानन्द सरस्वती   प्रतीकात्मक चित्र

ऋषिकेश। नर्सेस ने जिस तरह स्वास्थ्य सेवाओं को एक नया आकार दिया वह वास्तव में अद्भुत है। नर्सेस ने कोविड के दौरान कोविड आईसीयू वार्ड में 6 से 7 घन्टे और शायद इससे भी अधिक समय तक पीपीई किट पहनकर अपने जीवन को जोखिम में डालकर कोविड रोगियों की देखभाल की हैं यह उनके हृदय की विशालता को दर्शाता हैं। उक्त बातें परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा। 

कोरोना महामारी (Corona pandemic) के कारण पूरा राष्ट्र सहम सा गया था, सब डरे हुये थे ऐसे में नर्सेस और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अस्पतालों में जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे रोगियों की उखड़ती सांसों को बचाने के साथ उन्हें जीने की उम्मीद और हौसला देते रहें।

कोविड -19 के समय में लोगों के स्वास्थ्य, रोगियों की देखभाल व स्वास्थ्य सेवाओं में कई बड़े परिवर्तन हुये। नर्सेस (Nurses) को अपने एप्रन की जगह पीपीई किट और फेस शील्ड पहनकर कोविड -19 आईसीयू में रोगियों की देखभाल करना पडा। ऐसे में हर समय उनके सामने अपने जीवन का खतरा बना रहता है परन्तु नर्सेस ने इस संकट का नेतृत्व बड़ी ही निष्ठा के साथ एक क्रान्ति के रूप में किया और अब भी कर रही हैं।

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि नर्सेज़, रोगियों को स्वस्थ करने हेतु एक माँ की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन देवियों (नर्स) ने वैश्विक स्तर पर सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिये जो योगदान दिया वह सेवा, सहायता और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। सार्वभौमिक स्वास्थ्य और देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य, संचारी (communicable) और गैर-संचारी रोगों (non-communicable diseases) से पीड़ित रोगियों तथा आपातकालीन स्थिति में नर्सों का महत्त्वपूर्ण योगदान है। 

व्यक्ति, समाज और सरकार सभी स्तर पर  नर्सों के हितों की रक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। हम सभी को ध्यान रखना होगा कि वर्तमान समय में कोविड-19 के इस दौर में स्वच्छता और फिज़िकल डिसटेंसिंग का पालन करें तथा कीटाणुशोधन संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण का भी ध्यान रखें ताकि नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा बनी रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

असफलता से ना हो निराश, जानिए ये मूल मंत्र हो जाएंगे सफल

असफलता से ना हो निराश, जानिए ये मूल मंत्र हो जाएंगे सफल

अखण्ड प्रताप सिंह July 08 2023 167083

आपको असफलता से निराश नहीं होना है। आप अपनी गलतियों से सीखिएं और कोशिश करिए कि कहां चूक हुई है, क्यों

स्किन टाइटनिंग के लिए मॉर्फस 8 टेक्निक हो रही पॉपुलर, जानें इसके बारे में सब कुछ

स्किन टाइटनिंग के लिए मॉर्फस 8 टेक्निक हो रही पॉपुलर, जानें इसके बारे में सब कुछ

श्वेता सिंह August 27 2022 28846

ज्यादातर महिलाओं में स्किन के लूज होने की वजह बढ़ती उम्र होती है। लेकिन आज के समय में कम उम्र में भी

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

अबुज़र शेख़ October 22 2022 26377

वर्तमान में ज़िले में कोरोना के 49 सक्रिय मामले हैं। इस बीच करीब 5 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वा

मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल ने अंतर्राष्ट्रीय मंच से किया सीटीओ तकनीक का लाइव प्रदर्शन

हुज़ैफ़ा अबरार June 26 2022 59199

डॉ पीके गोयल ने बताया कि सीटीओ (Chronic Total Occlusion) यानि क्रोनिक टोटल आक्लूजन में मरीज की आर्टर

कुष्‍ठ रोग के आधे से ज्‍यादा नए मरीज़ भारत में

कुष्‍ठ रोग के आधे से ज्‍यादा नए मरीज़ भारत में

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2022 32020

2020-21 की नेशनल लेप्रोसी इरेडिकेशन प्रोग्राम रिपोर्ट के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में लेप्रोसी के 8921

हेल्थ एटीएम मशीन का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

आरती तिवारी September 12 2022 40952

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत दौरे पर पहुंचे। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फ्रूट

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फ्रूट

आरती तिवारी August 24 2022 33661

चमकती त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते ह

Associations of smoking and alcohol consumption with the development of open angle glaucoma

Associations of smoking and alcohol consumption with the development of open angle glaucoma

British Medical Journal October 16 2023 83990

Alcohol consumption was associated with an increased risk of developing glaucoma, particularly in me

यौन संबंध के दौरान क्या है चरमसुख

यौन संबंध के दौरान क्या है चरमसुख

लेख विभाग January 31 2023 92646

पुरुषों में ऑर्गेज्म को वीर्य स्खलन से भी जोड़ कर देखा जाता है लेकिन हर बार यह धारणा सही नहीं होती ह

ब्लैक फंगस के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार बना रही रणनीति।

ब्लैक फंगस के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार बना रही रणनीति।

हुज़ैफ़ा अबरार May 14 2021 30356

प्रयास है कि यह कम से कम मरीजों को प्रभावित करें। इलाज और जांच के साथ ही प्रभावित हो चुके मरीजों को

Login Panel