देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

जानिये स्किन में कसाव लाने के उपाय।

जहाँ-जहाँ आपकी त्वचा ढ़ीली है, शरीर के ऐसे हिस्सों पर फोकस करें | अपने पेट और नितम्बों को न भूलें | तरह-तरह के एक्स्फोलीएटिंग जेल और स्क्रब भी असरदार हो सकते हैं |

सौंदर्या राय
December 04 2021 Updated: December 04 2021 19:01
0 38406
जानिये स्किन में कसाव लाने के उपाय। प्रतीकात्मक

अनेक बाहरी और अन्दरूनी कारणों से शरीर के अलग अलग हिस्सों की स्किन ढीली पड़ने लगती है। इस कारण स्किन की चमक भी फीकी पड़ जाती है। ढीली स्किन से सुंदरता पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। हम बतातें हैं इसकी ठीक करने के उपाय।

1. अपनी त्वचा को एक्स्फोलीएट करें: आप शायद ऐसा महसूस ना कर सकें लेकिन त्वचा को एक्स्फोलीएट करने का मतलब सिर्फ मृत कोशिकाओं (dead skin cells) को हटाना ही नहीं है, बल्कि इस प्रक्रिया के अनगिनत लाभ हैं | शरीर के जिस भी स्थान पर आप त्वचा को एक्स्फोलीएट करती हैं वहां ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया तेज हो जाती है, इसलिए आपकी त्वचा को सभी जरूरी पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की प्रप्ति हो जाती है जिससे इसमें कसाव आता है और यह ताजगी से भरी हुई लगने लगती है |

  • ड्राई ब्रशिंग (Dry brushing) एक्स्फोलीएशन का काफी अच्छा तरीका है, और यह सस्ता भी है | इसके लिए आपको नेचुरल फाइबर (natural fibers) से बने एक ब्रश को खरीदने की जरूरत पड़ेगी जो आपको आपके लोकल ब्यूटी सप्लाई या ड्रगस्टोर से आसानी से मिल जाएगा। सबसे अच्छे परिणाम प्राप्त हों, इसके लिए आगे दिए गये स्टेप्स फॉलो करें।
  • सुबह-सुबह शावर लेने से पहले अपनी त्वचा को ब्रश करें | आपकी त्वचा और ब्रश दोनों ही सूखे होने चाहिए | अपनी बाँहों और टांगों को ब्रश करते समय लम्बे-लम्बे स्ट्रोक लें | पहले अपने पैरों से लेकर अपनी जाँघों तक अपनी सुविधा के अनुसार ब्रश करें, और इसके बाद हाथों से लेकर कन्धों तक ब्रश करें | हमेशा हाथों की तरफ ऐसी दिशा में ब्रश करें जिसमें रक्त का प्रवाह होता है।
  • जहाँ-जहाँ आपकी त्वचा ढ़ीली है, शरीर के ऐसे हिस्सों पर फोकस करें | अपने पेट और नितम्बों को न भूलें | तरह-तरह के एक्स्फोलीएटिंग जेल और स्क्रब भी असरदार हो सकते हैं | स्टोर से कोई प्रोडक्ट खरीदें, या ब्राउन शुगर, शहद, और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग करके अपना खुद का स्क्रब बनायें। त्वचा में कसाव लाने के लिए मिनरल और सॉल्ट स्क्रब भी बहुत अच्छे होते हैं | शॉवर लेते समय अपने आप को स्क्रब करें और फिर साल्ट को धो के हटा दें।
  • घर पर केमिकल पील ट्रॉय करें, हालाँकि आप इसे रोज़ नहीं कर सकते। ये सुनिश्चित करें कि आप सभी दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे हैं। अधिकांश पील हर दो सप्ताह में की जाती हैं, मतलब सप्ताह में एक बार से अधिक नहीं ।

2. अपनी त्वचा को नम रखने के लिए तेल का प्रयोग करें: शावर लेने के बाद तेल की एक परत अपनी त्वचा पर बनायें क्योंकि तेल आपकी त्वचा में नमी को बनाये रखता है जिससे यह ज्यादा लचीली बनती है |

  • बेबी ऑयल आसानी से मिल जाता है और काफी सस्ता भी है | अरंडी का तेल (Castor oil), और बादाम तेल (Almond oil) भी आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छे तेल हैं |
  • अपने नहाने के पानी में तेल की कुछ बूँदें मिलाएं | ऐसा करने से आपकी त्वचा को उचित मात्रा में तेल प्राप्त होगा |
  • हायल्यूरोनिक एसिड (Hyaluronic acid) भी स्किन को यंग बनाए रखने के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो लोशन और क्रीम में आसानी से उपलब्ध होता है।
  • लोशन और क्रीम में 2-डाईमिथाइलअमीनोएथेनॉल (2-dimethylaminoethanol/DMAE) चेक करें क्योंकि इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) इफ़ेक्ट होते हैं जो स्किन फर्मनेस (firmness) को बड़ाता है। 
  • एलो भी स्किन कोलेजन को स्टिमुलेट करता है। 

3. किसी त्वचा में कसाव लाने वाली (skin-firming) क्रीम या लोशन का प्रयोग करें: ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रयोग करें जिनमें विटामिन ए (vitamin A), विटामिन ई (vitamin E), और कोलेजन (collagen) हो क्योंकि ये सभी त्वचा में कसाव लाते हैं |

  • जहाँ आपकी त्वचा को कसाव की काफी जरूरत है, शरीर के ऐसे हिस्सों पर विशेष ध्यान देते हुए आप हर दिन कम-से-कम एक बार क्रीम या लोशन का प्रयोग जरूर करें | एलो (Aloe) एक बेहतरीन प्राकृतिक स्किन टाइटनर है, इसलिए आप ऐसे लोशनों का भी प्रयोग कर सकते/सकती हैं जिनमें एलो है, या फिर सीधे-सीधे शुद्ध एलोवेरा का प्रयोग त्वचा पर करें 

4. किसी स्किन टाइटनिंग मास्क (skin tightening mask) का प्रयोग करें: जो मास्क चेहरे की त्वचा में कसाव लाने के लिए निर्मित किये जाते हैं, उनका प्रयोग आप जाँघों, पेट, और बाँहों की त्वचा में कसाव लाने के लिए भी कर सकते/सकती हैं | आप किसी स्टोर से मास्क खरीद लें या घर पर खुद से ही बना लें और सप्ताह में कम-से-कम एक या दो बार अपने शरीर पर जहाँ भी आप त्वचा में कसाव लाना चाहें वहां प्रयोग करें |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये

एस. के. राणा December 04 2022 31324

राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में एक अरब से भी अधिक दिव्यां

वजन घटाने के साथ रूप निखारने में भी असरदार है चुकंदर

वजन घटाने के साथ रूप निखारने में भी असरदार है चुकंदर

श्वेता सिंह October 11 2022 35870

चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जिस कारण यह शरीर को स्वस्थ

जिला नागरिक अस्पताल को मिला बेहोशी का डॉक्टर

जिला नागरिक अस्पताल को मिला बेहोशी का डॉक्टर

आरती तिवारी August 28 2022 31613

अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बेहोशी का डॉक्टर बाहर से नहीं बुलाना पड़ेगा। नए मिले डॉक्टरों में जिला

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान।

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान।

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2021 32938

पांच जुलाई को मरीज का ऑपरेशन किया गया। पांच घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मरीज का एक वाल्व बदला गया और ब

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

एस. के. राणा April 18 2023 27954

पिछले 24 घंटे में आए 7 हजार 633 नए मामले मिले हैं। बीते दिन 11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश म

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

एस. के. राणा August 03 2023 37723

देश में 10,500 दवा फैक्टरियों में 8,500 फैक्टरियां के पास यह प्रमाणपत्र एमएसएमई श्रेणी के तहत आती है

टमाटर के फेसपैक से लायें त्वचा में निखार।

टमाटर के फेसपैक से लायें त्वचा में निखार।

लेख विभाग August 30 2021 38114

चेहरे पर ढीली स्किन की वजह से पड़ने वाली झुर्रियां आपकी सुंदरता को बिगाड़ देती हैं। यदि आप भी चेहरे पर

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2023 44418

देशभर में सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग की गई है जिसमें देश के टॉप टेन

दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

लेख विभाग November 05 2022 30877

दांत अगर ठीक से साफ नहीं हुए तो धीरे- धीरे पीलापन जमने लगता है। हालांकि ज्यादा परेशान होने की जरूरत

उत्तराखंड के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज की नहीं बढ़ेगी फीस

उत्तराखंड के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज की नहीं बढ़ेगी फीस

विशेष संवाददाता October 12 2022 35911

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित शुल्क नियामक समिति की ओर से निजी मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज में एमब

Login Panel