देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जानिये फाइलेरिया बीमारी के बारे में।

फाइलेरिया के संक्रमण अज्ञात या मौन रहते हैं और लंबे समय बाद इनका पता चल पाता है । इस बीमारी का कारगर इलाज नहीं है । सही रोकथाम ही इसका समाधान है ।  

लेख विभाग
December 04 2021 Updated: December 04 2021 01:38
0 51116
जानिये फाइलेरिया बीमारी के बारे में। प्रतीकात्मक

फाइलेरिया बीमारी क्यूलैक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के जरिए फैलती है । जब यह मच्छर किसी फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्ति को काटता है तो वह संक्रमित हो जाता है । फिर जब यह मच्छर किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया के विषाणु रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया से ग्रसित कर देते हैं । ज्यादातर संक्रमण अज्ञात या मौन रहते हैं और लंबे समय बाद इनका पता चल पाता है । इस बीमारी का कारगर इलाज नहीं है । सही रोकथाम ही इसका समाधान है ।  

फाइलेरिया के लक्षण:
फाइलेरिया संक्रमित मच्छरों के काटने के बाद व्यक्ति को बहुत सामान्य लक्षण दिखते हैं, जैसे कि 
1. अचानक बुखार आना (आमतौर पर बुखार 2-3 दिन में ठीक हो जाता है), 
2. हाथ-पैरों में खुजली होना, 
3. एलर्जी और त्वचा की समस्या, 
4. इस्नोफीलिया,
5. हाथों में सूजन, 
6. पैरों में सूजन के कारण पैर का बहुत मोटा हो जाना, 
7. अंडकोष में सूजन आदि । 
फाइलेरिया का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है।
  
क्या कहते हैं विशेषज्ञ:
हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवि पचौरी का कहना है कि फाइलेरिया दुनिया की दूसरे नंबर की ऐसी बीमारी है जो बड़े पैमाने पर लोगों को दिव्यांग बना रही है । उन्होंने कहा कि इस बीमारी की वजह से किसी की मौत भले ही न हो, लेकिन इस बीमारी से व्यक्ति मृत के समान हो जाता है । उन्होंने बताया कि फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पांच सालों तक लगातार फाइलेरिया से बचाव की दवा खानी चाहिए, जिससे कि फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी से बचा जा सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अंकुरित अनाज खाने के हैं बहुत फायदे, जानिये डाइटिशन आयशा से

अंकुरित अनाज खाने के हैं बहुत फायदे, जानिये डाइटिशन आयशा से

आयशा खातून May 22 2022 56539

किसी भी अनाज, चने या दाल को जब पानी में भिगोकर अंकुरित किया जाता है तो पानी में भिगोने से इनमें एंटी

19 साल के युवक को 12 घंटे तक नहीं मिला खून, तड़प-तड़प कर हुई ट्रॉमा सेंटर कैजुअल्टी में मौत

19 साल के युवक को 12 घंटे तक नहीं मिला खून, तड़प-तड़प कर हुई ट्रॉमा सेंटर कैजुअल्टी में मौत

रंजीव ठाकुर September 05 2022 26836

डॉ सुधीर कुमार सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू ने आरोप के सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि ऐसा संभव नहीं है कि

चीन की नई चाल आई सामने, पाकिस्तान से मिलकर बना रहा खतरनाक वायरस

चीन की नई चाल आई सामने, पाकिस्तान से मिलकर बना रहा खतरनाक वायरस

एस. के. राणा November 12 2022 28378

दुनिया को कोरेना देने वाला चीन अब पाकिस्तान के साथ मिलकर रावलपिंडी की रिसर्च लैब में कोरोना से भी ज्

हीमोग्लोबिन लेवल बूस्ट करने के लिए खाएं ये चीजें: डाइटिशियन आयशा खातून

हीमोग्लोबिन लेवल बूस्ट करने के लिए खाएं ये चीजें: डाइटिशियन आयशा खातून

आयशा खातून May 07 2023 37099

हीमोग्लोबिन ही पूरे शरीर में ऑक्सीजन का संचार करता है। बताया जा रहा है कि, शरीर को सामान्य रूप से सं

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 36595

एरा मेडिकल कॉलेज की डॉ जलीस फात्मा का पूरा परिवार कोविड-19 संक्रमण की चपेट में था फिर भी वे परिवार

प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए संसाधन सरकार उपलब्ध करायेगी: ब्रजेश पाठक

प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए संसाधन सरकार उपलब्ध करायेगी: ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2022 31177

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के नेतृत्व में प्रदेश को टीबी मुक्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल हो

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

एस. के. राणा August 18 2022 28349

अमेरिकी हेल्थ इफेक्ट इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में पता चलता है कि पीएम 2.5 प्रदूषण के कारण 2019 में दिल

आलू से करें फेशियल और पाएं शानदार ग्लो

आलू से करें फेशियल और पाएं शानदार ग्लो

श्वेता सिंह September 18 2022 43501

आलू का स्टार्च स्किन केयर में बेस्ट रिजल्ट दे सकता है और इसी वजह से आज कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

लेख विभाग March 22 2022 42186

पीठ के दर्द को दूर रखने के लिए अच्छे स्वास्थ्य, उचित वजन, सही मुद्रा और पर्याप्त व्यायाम की आवश्यकता

मरीजों को राहत, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जांच का समय बढ़ा

मरीजों को राहत, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जांच का समय बढ़ा

एस. के. राणा December 13 2022 41087

मिली जानकारी ने मुताबिक लोहिया अस्पताल में शाम 5 बजे तक जांच के सैंपल लिए जाएंगे। इससे मरीजों को निज

Login Panel