देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलो हॉस्पिटल की सुपरस्पेशलिटी क्लिनिक अब गोमतीनगर में भी, मिलेंगी ये सुविधाएं

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल के गोमतीनगर में सुपरस्पेशलिटी क्लिनिक का उद्घाटन जल शक्ति व फ्लूड कण्ट्रोल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व सीईओ और एमडी डॉ मयंक सोमानी ने किया।

रंजीव ठाकुर
August 24 2022 Updated: August 24 2022 02:37
0 32933

लखनऊ। अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल के गोमतीनगर में सुपरस्पेशलिटी क्लिनिक का उद्घाटन जल शक्ति व फ्लूड कण्ट्रोल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व सीईओ और एमडी डॉ मयंक सोमानी ने किया। 


डॉ मयंक सोमानी (Dr. Mayank Somani) ने कहा, अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल (Apollomedics Superspecialty Hospital) प्रदेश का सबसे एडवांस्ड हॉस्पिटल है, जहां लगातार अल्ट्रा मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर हमने कई गम्भीर मरीजों को नया जीवन प्रदान किया है। लखनऊ शहर के विस्तार को देखते हुए इस इलाके में मरीजों को रोगों के शीघ्र निदान के लिए ओपीडी और डायग्नोस्टिक सुविधा (OPD and diagnostic facility) की आवश्यकता महसूस हो रही थी, ताकि उन्हें इसके लिए शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक न जाना पड़े। 


उन्होंने कहा कि इस क्लिनिक में होने वाली ओपीडी के माध्यम से ट्रांस-गोमती क्षेत्र जैसे गोमती नगर, इंदिरा नगर, फैज़ाबाद रोड इत्यादि के निवासियों को, बच्चों व वयस्कों में होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे हृदय की समस्याओं, बच्चों व बड़ों के कैंसर, लिवर की बीमारियों, किडनी व मूत्र सम्बंधित रोगों के लिए अपोलोमेडिक्स लखनऊ के सुपरस्पेशलिटी विशेषज्ञों द्वारा परामर्श की सुविधा सुगमता से मिल सकेगी।


मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Minister Swatantra Dev Singh) ने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन से देश के सबसे बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं देने वाले राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुका है, जिससे प्रदेश के साथ साथ पड़ोसी राज्यों को भी फायदा मिल रहा है, जहां से आने वाले मरीजों का विश्वास उत्तर प्रदेश पर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में बढ़ती बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, आधुनिक तकनीक और डाक्टरों का अनुभव मरीजों का विश्वास जीत रहा है। इसी क्रम में लोगों को और अधिक सुविधाएं प्राप्त हो सकें, इसके लिए अपोलोमेडिक्स अस्पताल की यह पहल काफी सराहनीय है।


डॉ दिलनवाज़ हुसैन, डायग्नोस्टिक हेड (Diagnostic Head, superspecialty clinic) ने बताया कि गोमती नगर, इंदिरा नगर, फैजाबाद रोड जैसे ट्रांस-गोमती क्षेत्रों के निवासियों को अब बाल चिकित्सा ऑन्कोलॉजी, रक्त संबंधी विकार, (Hematology - Adult and Pediatric), बाल चिकित्सा ऑन्कोलॉजी और हड्डी जैसे बच्चों और वयस्कों में गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा होगी। 


मैरो ट्रांसप्लांट, -हेड एंड नेक कैंसर सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट, लीवर ट्रांसप्लांट और एचपीबी सर्जरी, स्पाइन सर्जरी, हार्ट सर्जरी (सीटीवीएस - एडल्ट / पीडियाट्रिक) और हार्ट ट्रांसप्लांट, पीडियाट्रिक्स, नियोनेटोलॉजी एंड पीडियाट्रिक सर्जरी, जनरल, लैप्रोस्कोपिक और बैरिएट्रिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी एंड न्यूरोसर्जरी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन, साइकियाट्री एंड बिहेवियरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स एंड स्पोर्ट्स मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी एंड स्किन केयर, प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी आदि की सुविधा आसपास के क्षेत्र को मिलेगी। 

 
उन्होंने आगे बताया, अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रदेश का एक ऐसा हॉस्पिटल है, जहां हम एक ही छत के नीचे सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं प्रदेश व आस पास के लोगों को मुहैया करवा रहे हैं। ऑर्गन ट्रांसप्लांट, ब्रेन स्ट्रोक मैनेजमेंट, कैंसर का सम्पूर्ण इलाज के साथ-साथ विश्वस्तरीय आई सी यू एवं 24x7 इमरजेंसी व ट्रामा आदि की सुविधाएं अब लखनऊ में ही उपलब्ध है जिसके लिए मरीजों को दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों की लंबी दूरी नही तय करनी पड़ती। गम्भीर बीमारियों में यह समय मरीज को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पताल, रोगी बच्चों की जान बचा पाने में विफल

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पताल, रोगी बच्चों की जान बचा पाने में विफल

एस. के. राणा March 07 2022 34856

दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पतालों में साढ़े छह साल में औसतन करीब 70 बच्चों की हर महीने

लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी

लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी

रंजीव ठाकुर August 25 2022 31730

लंपी वायरस पर प्रभावी नियंत्रण व बचाव के लिए पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री ने टीम-9 का गठन करते हुए विश

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

एस. के. राणा February 27 2022 29081

चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें जमीन आवंटन अच्छी नीतियों का निर्माण कर सकती हैं

ऑयली स्किन को ठीक करने के उपाय।

ऑयली स्किन को ठीक करने के उपाय।

सौंदर्या राय November 15 2021 36592

ऑयली स्किन चेहरे पर अनावश्यक चमकदार लुक देती है और ये स्किन के पोर्स बंद कर सकती है।

चंडीगढ़ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल हिम्स को केंद्र सरकार ने दी मान्यता।

चंडीगढ़ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल हिम्स को केंद्र सरकार ने दी मान्यता।

हुज़ैफ़ा अबरार November 29 2021 668914

हिम्स एकीकृत चिकित्सा विज्ञान अस्पताल है, जो विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के विवेकपूर्ण मिश्रण का उपय

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

आरती तिवारी April 23 2023 29455

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित एक सर्जिकल का

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2022 28969

तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल ज़ेनिक्स, जिसका आयोजन जॉर्जिया, मोलदोवा, रूस और दक्षिण अफ्रीका की 11 साई

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

रंजीव ठाकुर June 30 2021 34722

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने 3D टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए सिर की हड्डी का वह हूबहू वही हिस्सा बनाया।

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर हेल्प यू का केजीएमयू में रक्तदान शिविर

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर हेल्प यू का केजीएमयू में रक्तदान शिविर

हुज़ैफ़ा अबरार May 09 2022 38214

हर्ष वर्धन ने बताया हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने 1000 यूनिट रक्त प्रतिवर्ष दान कराने का

कोविड19: भारत को सहायता सामग्री भेजने में जुटी हैं अमेरिकी कंपनियां।

कोविड19: भारत को सहायता सामग्री भेजने में जुटी हैं अमेरिकी कंपनियां।

एस. के. राणा May 08 2021 27108

जो बाइडन सरकार ने अभी भारत को 10 करोड़ डालर की सहायता देने की घोषणा की है। उम्मीद है कि समीक्षा के ब

Login Panel