देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम 

क्लीनिकल ट्रायल के तौर पर रेक्टल कैंसर के 18 मरीजों पर यह प्रयोग किया गया था। इन मरीजों को 6 महीने तक डोस्टरलिमैब नाम की दवा दी गई। दावा किया गया है कि अब ये सभी मरीज पूरी तरह कैंसर से मुक्त हैं।

हे.जा.स.
June 10 2022 Updated: June 10 2022 04:52
0 57434
क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम  प्रतीकात्मक चित्र

वॉशिंगटन। चिकित्सा क्षेत्र में विकास के बावजूद कैंसर जैसी बीमारी को आज भी असाध्य रोग की श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि अब एक क्लीनिकल ट्रायल (clinical trial) के बाद दावा किया जा रहा है कि जिन मरीजों पर प्रयोग किया गया उनको 100 प्रतिशत सार्थक परिणाम मिले हैं और वे पूरी तरह कैंसर से मुक्त हो गए। अगर भविष्य में भी यह दवा कारगर रहती है तो इसे कैंसर के लिए संजीवनी ही कहा जाएगा। 


मरीजों के साथ हुआ चमत्कार
क्लीनिकल ट्रायल के तौर पर रेक्टल कैंसर के 18 मरीजों पर यह प्रयोग किया गया था। इन मरीजों को 6 महीने तक डोस्टरलिमैब (dosterlimab) नाम की दवा दी गई। दावा किया गया है कि अब ये सभी मरीज पूरी तरह कैंसर से मुक्त हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स (New York Times) की रिपोर्ट के मुताबिक डोस्टरलिमैब नाम की दवा लैब में विकसित अणुओं से बनी है जो कि मानव शरीर में सब्स्टीट्यूट एँटीबॉडीज के तौर पर काम करती है।


गायब हो गए ट्यूमर
जिन मरीजों को यह दवा दी गई थी उनके ट्यूमर (tumors) धीरे-धीरे गायब हो गए। इन सभी मरीजों में कैंसर का नामोनिशान नहीं रह गया। इनका फिजिकल एग्जाम, एंडोस्कोपी (endoscopy), पॉजिट्रोन एमिशन टोमोग्राफी और पीईटी स्कैन के साथ ईएमआई भी कराया गया। न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन कैटरिंग सेंटर के डॉ. लुइस ए डियाज के मुताबिक इतने दिनों के इतिहास में यह पहली बार संभव हो पाया है कि एक तरह के इलाज से ही सभी मरीज पूरी तरह ठीक हो गए। 


हैरान हैं चिकित्सा क्षेत्र के लोग
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक कैंसर का इलाज करवाने के दौरान किसी भी मरीज को कीमोथेरपी (chemotherapy), सर्जली और रेडिएशन जैसे दर्दनाक प्रॉसेस से गुजरना पड़ता है। इस वजह से कई अन्य बीमारियां भी हो जाती हैं। लेकिन इस क्लीनिकल ट्रायल से जो नतीजे मिले हैं उनसे वैज्ञानिक भी हैरान हैं। जिन मरीजों को लगा था कि उनका इलाज का यह एक चरण भर है। अब उन्हें पूरी तरह से बीमारी से मुक्ति मिल चुकी है। यानी अब आगे उन्हें इलाज की जरूरत ही नहीं है। 

मीडिया से बात करते हुए डॉ. एलन पी वेनूक ने कहा कि यह बहुत ही आश्चर्य की  बात है कि सभी मरीजों में कैंसर का नामोनिशान खत्म हो गया। यह दुनिया की पहली ऐसी रिसर्च है। ट्रायल के तौर पर डोस्टरलिमैड को हर तीसरे हफ्ते 6 महीने तक दिया गया। खास बात यह है कि इस दवा के कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखायी दिए हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना के कारण दुनिया भर में लाखों बच्चे बुनियादी टीकों से वंचित: डब्लूएचओ 

कोरोना के कारण दुनिया भर में लाखों बच्चे बुनियादी टीकों से वंचित: डब्लूएचओ 

एस. के. राणा July 17 2021 39683

इस कारण बच्चों को पिछले साल आवश्यक टीका नहीं मिल पाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ द्वारा जा

जीवनशैली बदल कर पाएं तनाव की दवाओं से मुक्ति

रंजीव ठाकुर May 18 2022 45481

तनाव हर व्यक्ति में अलग अलग तरह का होता है जिसके कारण हार्मोनल बदलाव होता है और कुछ मल्टीपल बीमारिया

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

हे.जा.स. November 03 2021 38733

आयोजन में एसोसिएशन ऑफ डायग्नोस्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया (एडीएमआई), फोर्स बायोमेडिकल और पब्लिक प्

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

आनंद सिंह February 08 2022 26099

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के केवल 30 नए मरीज मिले

कथित मेडिकल नेगलिजेंस में उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कराये स्थानीय प्रशासन: डा. शाही

कथित मेडिकल नेगलिजेंस में उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कराये स्थानीय प्रशासन: डा. शाही

आनंद सिंह April 02 2022 23353

आए दिन अस्पतालों में इलाज के दौरान मरीज की अवस्था बिगड़ने पर तीमारदार या असामाजिक तत्व उपद्रव करते ह

एक्सपायर इंजेक्शन लगाने से मरीज़ की हालत बिगड़ी

एक्सपायर इंजेक्शन लगाने से मरीज़ की हालत बिगड़ी

अबुज़र शेख़ October 22 2022 26054

श्रीनिवास को स्वास्थ्य कर्मियों ने कानामाइसिन इंजेक्शन लगाया। वह इंजेक्शन अगस्त माह में ही एक्सपायर

पश्चिमी देशों पर कहर बरपा रहा कोरोना, हालात हुए बेकाबू , ओमिक्रोन का पीक आना बाकी

पश्चिमी देशों पर कहर बरपा रहा कोरोना, हालात हुए बेकाबू , ओमिक्रोन का पीक आना बाकी

हे.जा.स. January 09 2022 24282

शुक्रवार को अमेरिका में 8.49 लाख केस मिले हैं। फ्रांस में 3,03,669 नए मामले सामने आए हैं। इटली में 1

यूरोप के एक तिहाई डॉक्टर और नर्स अवसाद या चिंता से ग्रस्त हैं: डब्ल्यूएचओ

यूरोप के एक तिहाई डॉक्टर और नर्स अवसाद या चिंता से ग्रस्त हैं: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. October 28 2025 3206

WHO योरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर हैंस हेनरी क्लूगे कहते हैं कि MeND सर्वे के नतीजे याद दिलाते है

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर तैनात 8 महिला कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी।  

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर तैनात 8 महिला कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी।  

हे.जा.स. February 07 2021 31850

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. उज़ैर अहमद अंसारी ने कहा कि यह सभी लक्षण सामान्य हैं। इस तरीके की समस्याएं

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

विशेष संवाददाता September 19 2022 42254

पल्स पोलियो का महाभियान चलाया जा रहा है। वहीं मेट्रो की वायलट लाइन स्थित विभिन्न स्टेशनों पर 18 से 2

Login Panel