देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर ने आँतों में खून की बाधित सप्लाई का इलाज कर मरीज़ को पेट के असाध्य रोग दिलायी मुक्ति 

मरीज "मीडियन एरोकवयूट लिगामेन्ट सिन्डरोम" से पीड़ित था। डॉ अजय यादव ने दूरबीन विधि द्वारा सफलतापूर्वक सर्जरी करके चार दिन बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। 

हुज़ैफ़ा अबरार
May 25 2022 Updated: May 25 2022 14:14
0 724530
सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर ने आँतों में खून की बाधित सप्लाई का इलाज कर मरीज़ को पेट के असाध्य रोग दिलायी मुक्ति  प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल लखनऊ के डॉ अजय यादव ने एक 25 वर्षीय मरीज के आँतों की एक नस का ऑपरेशन करके इलाज किया। यह नस मुड़ी हुई थी जिसके कारण आँतों में खून की सप्लाई बाधित हो रही थी। मरीज़ पेट में भीषण दर्द और जलन की समस्या से परेशान था।   

हरिद्वार के 25 वर्षीय सुमित कुमार यादव को कोरोना काल में लॉकडाउन के समय से पेट की समस्या (stomach problems) इतनी ज्यादा बढ़ गयी थी कि कुछ खाते ही उल्टियां (vomiting) होने लगती थी। इसके साथ ही पेट में भीषण दर्द (severe pain) और जलन (burning) भी महसूस होती थी। इस डर के कारण मरीज ने खाना खाना छोड़ दिया जिससे उसका वजन लगातार कम होने लगा था। जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो गैस्ट्रिक (gastric) की समस्या बतायी गयी और मरीज ने दवाइयां लेनी शुरू की लेकिन कोई खास आराम नहीं मिला और दर्द लगातार बढ़ता गया। फिर उन्होंने अनेक डॉक्टरों से परामर्श लिया और प्रतिष्ठित अस्पतालों में दिखाया। समस्या ज्यों की त्यों बनी रही।

मरीज के रिश्तेदारों ने मरीज को गोमती नगर स्थित सहारा हॉस्पिटल (Sahara Hospital) में इलाज कराने की सलाह दी। मरीज को सहारा हॉस्पिटल में डॉक्टर अंकुर गुप्ता को दिखाया गया, जहां पर उन्होंने मरीज की जांच करने के बाद उन्हें गैस्ट्रो सर्जन (gastro surgeon) डॉक्टर अजय यादव के पास परामर्श के लिए भेजा। डॉक्टर अजय यादव ने मरीज की सभी जांच रिपोर्ट  देखी तो उन्होंने कहा कि इन्टेस्टाइन के पास एक नस होती है जो मुड़ी हुई है, जिसकी वजह से पेट में ब्लड की सप्लाई (blood supply) पूरी तरह से नहीं हो पा रही है और इस समस्या का इलाज  केवल सर्जरी (surgery) है। 

उन्होंने मरीज की समस्त जांचें पुन: करवायीं और मरीज को भर्ती करके उसकी सर्जरी की। सर्जरी काफी कठिन थी, जिसे मेडिकल भाषा में "मीडियन एरोकवयूट लिगामेन्ट सिन्डरोम" (median arachnoid ligament syndrome) कहा जाता है । अमूमन इस तरह की सर्जरी करना बहुत कठिन होता है पर डॉक्टर अजय ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए, दूरबीन विधि द्वारा सफलतापूर्वक सर्जरी की।  चार दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। 

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हमारे अभिभावक "सहाराश्री" जी ने लखनऊ को विश्वस्तरीय हॉस्पिटल, अत्याधुनिक उपकरणों एवं समस्त कुशल  चिकित्सकों की टीम के साथ जनमानस की सेवा के लिए समर्पित किया है, जहां पर जटिल से जटिल और गम्भीर से गम्भीर रोगों का इलाज उचित मूल्य पर मरीजों को निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है। सहारा हॉस्पिटल के संक्रमण रहित और स्वच्छ वातावरण में उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाकर मरीज और उनके परिजन, सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्सिंग और मैनेजमेंट की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिए 4 फरवरी को क्यों मनाया जा है वर्ल्ड कैंसर डे?

जानिए 4 फरवरी को क्यों मनाया जा है वर्ल्ड कैंसर डे?

एस. के. राणा February 05 2023 34736

हर साल 4 फरवरी को विश्व में वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इसे मानने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

एस. के. राणा January 28 2023 24100

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी सप्ताह में 4 से 5 ऑपरेशन पित्त की पथरी के किए जा रहे हैं।

मेडिकल के PG छात्रों के लिए जिला अस्पतालों में 3 महीने की पोस्टिंग अनिवार्य।

मेडिकल के PG छात्रों के लिए जिला अस्पतालों में 3 महीने की पोस्टिंग अनिवार्य।

अखण्ड प्रताप सिंह November 21 2020 21556

इसका मुख्य उद्देश्य पीजी के इन छात्रों को जिला स्वास्थ्य प्रणाली से रूबरू कराना और जिला अस्पताल में

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

आरती तिवारी January 03 2023 31951

यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को कफ सिरप पर निरंतर निगरानी रखने के नि

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2021 29737

पोस्ट कोविड स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में होम्योपैथिक औषधियाँ महत्त्वपूर्ण भमिका निभा सकती हैं। क

कोविड-19 की दवा 2-डीजी बिक्री के लिए तैयार।

कोविड-19 की दवा 2-डीजी बिक्री के लिए तैयार।

हे.जा.स. June 29 2021 52641

वाणिज्यिक रूप से इसकी बिक्री 2डीजी ब्रांड नाम से की जाएगी। इस दवा के एक सैशे का अधिकतम खुदरा मूल्य (

ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में विस्कोसुप्लेमेंटेशन फेक ट्रीटमेंट की तरह : ब्रिटिश मेडिकल जर्नल

ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में विस्कोसुप्लेमेंटेशन फेक ट्रीटमेंट की तरह : ब्रिटिश मेडिकल जर्नल

लेख विभाग July 11 2022 36934

घुटनों के दर्द से देश दुनिया की बहुत बड़ी आबादी प्रभावित है और वर्तमान में इस लाइफस्टाइल डिज़ीज़ ने

कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरियंट ने बढ़ाई चिंता, सरकार सतर्क।

कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरियंट ने बढ़ाई चिंता, सरकार सतर्क।

एस. के. राणा October 27 2021 35899

इस वेरिएंट के बारे में माना जाता है कि यह यूनाइटेड किंगडम में हालिया संक्रमण विस्फोट का प्रमुख कारक

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

आरती तिवारी January 15 2023 28762

उन्नाव जिलें में विचित्र बुखार से एक और बच्चे की मौत हो गई है। पुरवा तहसील के दलीगढ़ी मोहल्ले में वि

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह November 21 2022 30755

सरकारी आंकड़ों में बेशक डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो लेकिन, प्राइवेट अस्पतालोंं में मरीजों की भरम

Login Panel