देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

रात में नींद ना आने पर आजमाएं ये उपाय

सोने से दो घंटे पहले आपको मोबाइल, लैपटॉप या अन्य गैजेट्स से दूर हो जाना चाहिए क्योंकि, इनसे निकलने वाली नीली रोशनी आपकी दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव डालकर नींद को बाधित करती हैं।

आरती तिवारी
October 03 2022 Updated: October 03 2022 16:39
0 31505
रात में नींद ना आने पर आजमाएं ये उपाय प्रतीकात्मक चित्र

रात के वक्त गहरी नींद शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होती है। अगर रात में नींद ना पूरी हो तो पूरा दिन खराब जाता है। वहीं कुछ लोग होते हैं जिन्हे रात को नींद सही से नहीं आ पाती है। जिसके चलते वो पूरे दिन चिड़चिड़े रहते हैं और साथ ही उनका मूड खराब रहता है। अगर आप भी नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं तो इन असरदार टिप्स को अपनाकर रात में गहरी नींद पा सकते हैं।

 

गैजेट्स से रहें दूर - Stay away from gadgets

लोग सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल तो जरूर ही करते हैं। बता दें सोने से दो घंटे पहले आपको मोबाइल, लैपटॉप या अन्य गैजेट्स (gadgets) से दूर हो जाना चाहिए क्योंकि, इनसे निकलने वाली नीली रोशनी आपकी दिमाग पर नकारात्मक (negative) प्रभाव डालकर नींद (sleep) को बाधित करती हैं। इसके साथ ही रात में सोने से पहले कोई किताब पढ़ने की कोशिश करें।

 

सोने से पहले आई मास्क लगाएं - Apply eye mask before sleeping

ऐसा कई बार होता है कि कमरे या आसपास में रोशनी (light) होती है। जिससे आपको सोने में काफी परेशानी होती है। इसके लिए आप अच्छी क्वालिटी का कोई आई मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। आई मास्क (Eye masks) ना सिर्फ रोशनी को रोकता है, बल्कि आपकी आंखों को आराम भी पहुंचाता है।

 

आरामदायक गद्दों पर सोएं - Sleep on comfortable mattresses

अच्छी नींद (sleep) के लिए हमेशा ही आरामदायक बिस्तर की जरूरत पड़ती है। अगर आपका बिस्तर ही आरामदायक नहीं है, तो कमर व पीठ में दर्द रह सकता है। जिससे नींद ना आने की दिक्कत हो सकती है। कोशिश करें कि आपका गद्दा (mattresses) ना ज्यादा कठोर हो और ना ज्यादा ढीला हो।

 

गहरी सांस लें - take a deep breath

नींद ना आने के पीछे का सबसे बड़ा कारण मन (mind) अशांत होता है। जिसके चलते आपको जल्दी नींद नहीं आती है। इसलिए आप सोने से पहले कुछ देर अपने बिस्तर पर सीधी कमर के साथ बैठकर गहरी सांस लें। इसके लिए कई तरीके की तकनीक होती है। जिसमें आपको 4 सेकेंड लंबी सांस लेनी है, फिर 7 सेकेंड तक सांस को होल्ड करके रखना है और फिर 8 सेकेंड तक लगातार सांस छोड़ना होता है।

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी October 29 2022 32031

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के अधिकारी लगातार औचक निरीक्षण कर रहे ह

लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया वायु प्रदूषण

लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया वायु प्रदूषण

अबुज़र शेख़ October 26 2022 25222

।प्रयागराज और वाराणसी को छोड़कर सभी शहरों में एक्‍यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के ऊपर दर्ज किय

27 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा ?

27 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा ?

रंजीव ठाकुर August 01 2022 26846

रविवार को राजधानी और प्रयागराज में आयोजित मेडिकल ऑफिसर पद की परीक्षा से 27 फीसदी अभ्यर्थी ने दूरी बन

जल्द ही आने वाली है कोरोना की नेक्स्ट जेनरेशन वैक्सीन

जल्द ही आने वाली है कोरोना की नेक्स्ट जेनरेशन वैक्सीन

विशेष संवाददाता September 03 2022 31883

देश में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मामले अभी भी

'जिंदगी की जंग' लड़ रहे जवानों से मिले गृहमंत्री अमित शाह

आरती तिवारी August 21 2022 27417

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे एक्सिडेंट में घायल हुए जवानों से मिलने पहुंचे। ज

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

हे.जा.स. November 28 2020 22424

स्‍ट्राजेनेका (AstraZeneca) द्वारा विकसित ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्‍सीन के ग्‍लोबल ट्रायल की शु

कोरोना को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ बैठक

कोरोना को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ बैठक

विशेष संवाददाता December 30 2022 24036

स्वास्थ्य मंत्री ने तमाम बड़ी फार्मा कंपनियों के साथ बैठक की, जिसमें ये सुनिश्चित किया गया कि आने वा

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हुज़ैफ़ा अबरार June 19 2021 31044

इस विपत्ति के समय में भी कुछ अराजकतत्वों ने जानबूझकर डाॅक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया, स्वास्थ्यक

रहस्यमयी बुखार

रहस्यमयी बुखार 'स्क्रब टायफ़स' की चपेट में उत्तर प्रदेश

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 53066

इस बुखार का रहस्य ये है कि सारे लक्षण डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया से मिलते जुलते हैं पर जब टेस्ट करा

सर्दियों के दौरान हर पाँचवे कोलेस्ट्रॉल मरीजों के कोलेस्ट्रॉल लेवल में होती है वृद्धि: डा अभिनीत गुप्ता 

सर्दियों के दौरान हर पाँचवे कोलेस्ट्रॉल मरीजों के कोलेस्ट्रॉल लेवल में होती है वृद्धि: डा अभिनीत गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार January 18 2023 33651

सर्दियों मे हर 5 मरीज़ में से एक को अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि का अनुभव हो सकता है। इसका का

Login Panel