देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सिर्फ कुंडली ही न मिलाएं, हीमोग्लोबिन की भी जांच कराएं

प्रदेश में 15 से 49 साल आयु वर्ग की 50.4 प्रतिशत महिलाएं खून की कमी से ग्रसित हैं। गर्भवती महिलाओं के केस में ये आंकड़ा 45.9 फीसदी है। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के एनीमिक होने के बाद इसकी जरूरत प्रबल हो जाती है कि हम शादी करने के पहले अपनी लाडली का हीमोग्लोबिन भी टेस्ट कराएं ताकि वक्त रहते उसका इलाज किया जा सके। 

हुज़ैफ़ा अबरार
June 14 2022 Updated: June 14 2022 03:18
0 34358
सिर्फ कुंडली ही न मिलाएं, हीमोग्लोबिन की भी जांच कराएं प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। सहादतगंज की अंकिता सिंह की 28 साल में शादी हुई। उनकी जन्म कुंडली मिलाई गई...बाकी सारी रस्में हुईं। एक साल बाद गर्भवती हुईं तो उनका हीमोग्लोबिन (hemoglobin) लेवल काफी कम था। उन्हें आयरन की गोली (iron tablet) और इंजेक्शन देने पड़े, तब कहीं जाकर उनका हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ा।   


अंकिता जैसी हजारों महिलाएं हैं जिनकी शादी के वक्त जन्म कुंडली तो मिलाई जाती है और तमाम तरह की अन्य रस्में होती हैं लेकिन हीमोग्लोबिन जांचने के बारे में नहीं सोचा जाता। जब उन्हें खून की जरूरत पड़ती है तो उनके परिवारवाले जगह-जगह खून तलाशने के लिए परेशान होते हैं। 


नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वेक्षण (NFHS-5) की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 15 से 49 साल आयु वर्ग की 50.4 प्रतिशत महिलाएं खून की कमी (anemia) से ग्रसित हैं। गर्भवती महिलाओं (pregnant women) के केस में ये आंकड़ा 45.9 फीसदी है। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के एनीमिक होने के बाद इसकी जरूरत प्रबल हो जाती है कि हम शादी करने के पहले अपनी लाडली का हीमोग्लोबिन भी टेस्ट कराएं ताकि वक्त रहते उसका इलाज किया जा सके। 


केजीएमयू (KGMU) के हेमाटोलाजी विभागाध्यक्ष डॉ ए.के. त्रिपाठी के मुताबिक समाज में यह जागरूकता आ जाए तो प्रसव के वक्त आने वाली समस्याएं खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि रक्तदान सभी को करना चाहिए। इसमें कोई नुकसान नहीं है बल्कि फायदे ही फायदे हैं। 


उन्होंने बताया कि शादी के पहले अगर हर युवती का हीमोग्लोबिन और आरएच फैक्टर (Rh factor) जांच लिया जाए तो उसकी नई जिंदगी के लिए बहुत मुफीद होगा। गर्भावस्था में अगर महिला आरएच नेगेटिव होती है और उसका बच्चा आरएच पाजिटिव होता है तो कई तरह के काम्पलीकेशन पैदा हो जाते हैं। 


आपके लिए भी फायदेमंद है रक्तदान 
बकौल डॉ. त्रिपाठी, रक्तदान (blood donation) को महादान कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे को जीवन प्रदान करता है लेकिन यह काम खून देने वाले के लिए भी फायदेमंद है। लोग खून देने से यह सोचकर हिचकिचाते हैं कि उनका हिमोग्लोबिन कम हो जाएगा और वह कमजोर हो जाएंगे लेकिन आपको बता दें कि रक्तदान न सिर्फ किसी को जीवनदान देता है बल्कि ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। रक्तदान से आपका शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है। साथ ही दिमाग को भी सकारात्मकता मिलती है। 


किन कंडीशन में नहीं कर सकते रक्तदान 

• कोई गंभीर बीमारी या सर्जरी हुई हो 
• दो रक्तदान के बीच कम से कम तीन महीने का अंतर हो
• डेंगू, चिकनगुनिया होने पर छह माह तक रक्तदान नहीं 
• एक साल के अंदर तक एंटीरैबीज या हेपाटाइटिस सी का इलाज हुआ हो 
• टैटू बनवाने के एक साल तक 


किन बीमारियों में नहीं कर सकते रक्तदान
दिल की बीमारी, कैंसर, अस्थमा, लिवर, किडनी, स्किन की बीमारी, डायबिटीज, थायराइड, पीलिया, मलेरिया, हेपेटाइटिस और एचआईवी पाजिटिव होने पर

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एड्स दिवस पर यूपी में लांच होंगे सात वन स्टॉप सेंटर: डॉ हीरालाल

एड्स दिवस पर यूपी में लांच होंगे सात वन स्टॉप सेंटर: डॉ हीरालाल

हुज़ैफ़ा अबरार November 29 2022 28325

प्रदेश में इन केन्द्रों का संचालन ग्लोबल फंड की मदद से वाईआरजी केयर संस्था करेगी। संस्था कार्यक्रम क

राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल ।

राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल ।

हुज़ैफ़ा अबरार February 13 2021 26489

सभी मेडिकल कॉलेजों में अब ओपीडी और आइपीडी सेवाएं पूरी तरीके से संचालित की जाएगी। मरीजों को पहले की त

देश में एक माह मे सात गुना बढे कोरोना संक्रमित मरीज़ 

देश में एक माह मे सात गुना बढे कोरोना संक्रमित मरीज़ 

एस. के. राणा June 30 2022 36102

नए संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के साथ ही देश में सक्रिय केस बढ़कर 1,04,555 और दैनिक संक्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया।

हे.जा.स. June 11 2021 32574

बाइडन ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मित्रों, कोविड-19 का अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ ब्रिटेन में

आईएमए लखनऊ के तत्वाधान में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का आयोजन

आईएमए लखनऊ के तत्वाधान में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार March 28 2022 30348

सी.एम.ई. में शहर के लगभग 150 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया| कार्यक्रम में IMA-AMS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

अनिल सिंह October 15 2022 41152

गुरुवार को पहली बार ऐसी सर्जरी की गई। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में छोटे चीरे के जरिए कैंसर के गुच्छे क

योग से होगा मानसिक स्वास्थ्य को लाभ

योग से होगा मानसिक स्वास्थ्य को लाभ

लेख विभाग October 11 2022 77398

मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग काफी फायदेमंद माना जाता है।लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील

अपोलोमेडिक्स लखनऊ में पिन से भी छोटे छेद द्वारा की पहली ‘कीहोल’ हार्ट सर्जरी

अपोलोमेडिक्स लखनऊ में पिन से भी छोटे छेद द्वारा की पहली ‘कीहोल’ हार्ट सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार April 03 2026 1463

छोटे बच्चों का दिल आमतौर पर वयस्क व्यक्ति के दिल से 3 से 4 गुना छोटा होता है। ऐसे में सर्जरी के दौरा

मच्छर भगाने के लिए स्प्रे, तेल या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स

मच्छर भगाने के लिए स्प्रे, तेल या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स

श्वेता सिंह August 19 2022 40014

मच्छरों से बचने के लिए स्प्रे, क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल करने से त्वचा पर रैशेज, सूजन, जलन या फिर एलर

सीएम धामी के निर्देश पर आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक पर गिरी गाज

सीएम धामी के निर्देश पर आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक पर गिरी गाज

विशेष संवाददाता July 09 2023 32514

लगातार शिकायत मिलने के बाद सीएम धामी एक्शन मोड़ में नजर आए। वहीं अब सीएम धामी के आदेश के बाद आयुर्वे

Login Panel