देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हज हाउस में 255 बिस्तरों का कोविड अस्पताल खुला।

एचएएल-यूपी कोविड अस्पताल के सभी 255 बेड ऑक्सीजन सुविधाओं से सुसज्जित हैं। 130 बेड ऑक्सीजन से लैस हैं वहीं 100 बेड एचएफएनसी  सुविधा से जुड़े  हैं जबकि 25 बेड में वेंटिलेटर सपोर्ट है।

रंजीव ठाकुर
May 12 2021 Updated: May 12 2021 02:06
0 25330
हज हाउस में 255 बिस्तरों का कोविड अस्पताल खुला। कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ।

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और उत्तर प्रदेश राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन  के सहयोग से हज हाउस, लखनऊ में निर्मित 255 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल के संचालन की शुरुआत 11 मई, 2021 को की । अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

 इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि एचएएल और राज्य सरकार के स्थानीय अधिकारियों के बीच घनिष्ठ सहयोग ने अस्पताल के निर्माण को संभव बनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में लगातार सहयोग के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।

एचएएल-यूपी कोविड अस्पताल के सभी 255 बेड ऑक्सीजन सुविधाओं से सुसज्जित हैं। 130 बेड ऑक्सीजन से लैस हैं वहीं 100 बेड एचएफएनसी  सुविधा से जुड़े  हैं जबकि 25 बेड में वेंटिलेटर सपोर्ट है। अस्पताल में प्रारंभिक ऑपरेशन के लिए राज्य सरकार और एचएएल के बीच घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से 150 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि अस्पताल चलाने के लिए सभी आवश्यक आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल में सबसे अच्छी आधुनिक चिकित्सा सुविधा है। 

इस अस्पताल का  9 मई, 2021 को  जिलाधिकारी, लखनऊ, अभिषेक प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ और एचएएल लखनऊ,  महाप्रबंधक की उपस्थिति में ड्राई रन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था और ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। अस्पताल का प्रबंधन लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा निर्मित 505 बिस्तर वाले अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल का अवलोकन किया और विश्व स्तर की सुविधाओं को देखा । उन्होंने सशस्त्र बलों द्वारा रोगियों को प्रदान की जा रही विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल का जायजा लिया। इस  अस्पताल में देश भर से आए  सशस्त्र बलों के चयनित डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा नागरिकों चिकित्सा सुवधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। रक्षा मंत्री ने चिकित्सा कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उनकी धैर्य और निस्वार्थ सेवा की सराहना की।  

इस अवसर पर मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई डिमरी ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में भारतीय सेना की मध्य कमान द्वारा निभाई जा रही बहुपक्षीय भूमिका के बारे में बताया जिसकी रक्षामंत्री ने उन कई कदमों की सराहना की, जिन्होंने राज्यों में मौजूदा चिकित्सा क्षमताओं और संसाधनों को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया।कोविड के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और रिकॉर्ड समय में कोविड अस्पतालों के सफलतापूर्वक संचालन में सशस्त्र बलों, डीआरडीओ और राज्य सरकार के बीच समन्वय की सराहना की ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विधानसभा में स्पेशल हेल्थ कैंप, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी September 20 2022 30710

यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र के पहले दिन सीएम योगी ने विधानसभा में विधायकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का उ

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

रंजीव ठाकुर April 29 2022 38759

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज टीबी यूनिट जिला क्षय रोग केंद्र राजेंद्र नगर पर प

 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें। 

 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें। 

एस. के. राणा April 01 2021 27590

संक्रमण से 354 और लोगों की मौत हो गई जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है। 17 दिसंबर 2020 को

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, युवाओं को देगी इंटरनेशनल जॉब एक्सपोज़र

रंजीव ठाकुर August 19 2022 43235

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, का लखनऊ में ऑफिस के शुभारम्भ से बेहद उत्साहित व आशान्वित सीईओ कार्तिक पो

बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा, ऐसे करें बचाव

बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा, ऐसे करें बचाव

श्वेता सिंह August 30 2022 31102

यूपी के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हुए है । गंगा, यमुना, बेतवा, चंबल, केन समेत कई नदियों के उफनाने से

कोरोना ने एहसास कराया फेफड़ों की अहमियत : डॉ. सूर्यकान्त

कोरोना ने एहसास कराया फेफड़ों की अहमियत : डॉ. सूर्यकान्त

लेख विभाग November 17 2021 35371

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार सी.ओ.पी.डी. दुनिया भर में होने वाली बीमारियों से मौ

कोरोना से महिला की मौत, 21 साल का बेटा भी संक्रमित

कोरोना से महिला की मौत, 21 साल का बेटा भी संक्रमित

हे.जा.स. March 21 2023 26042

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार को कोरोना से एक महिला की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

मानवता के पास टीकाकरण सर्वश्रेष्ठ उम्मीद: प्रधानमन्त्री

मानवता के पास टीकाकरण सर्वश्रेष्ठ उम्मीद: प्रधानमन्त्री

एस. के. राणा July 06 2021 28492

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से उभरने के लिए वैक्सीनेशन एक उम्मीद है। हमने शुरू से ही वैक्सीने

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

आरती तिवारी May 28 2023 30436

विश्व इमरजेंसी मेडिसिन दिवस के मौके पर SGPGI के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने समाज के हाशिये पर जीवन याप

एसिडिटी और पेट की जलन से तुरंत मिलेगा आराम, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

एसिडिटी और पेट की जलन से तुरंत मिलेगा आराम, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी October 28 2022 27108

सीजन में घर में मिठाइयों का ढेर लगा हुआ है। ऐसे में मिठाई खा-खाकर कई बार पेट का हाजमा खराब हो जाता

Login Panel