देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट्स का किया नामकरण 

विशेषज्ञों ने मध्य अफ्रीका में पूर्व कांगो बेसिन क्लेड को 'क्लेड I' और पहले के पश्चिम अफ्रीकी क्लेड को 'क्लेड II' नाम दिया गया। बाद में इस संक्रमण में दो उपवर्ग शामिल किए गए हैं - 'क्लेड II ए' और 'क्लेड II बी'। इनमें 'क्लेड II बी' 2022 में फैले वेरिएंट का मुख्य समूह है। 

हे.जा.स.
August 14 2022 Updated: August 14 2022 23:21
0 37191
डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट्स का किया नामकरण  प्रतीकात्मक चित्र

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट के लिए नामों की घोषणा की है। संगठन के एक बयान के मुताबिक मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट के लिए क्लैड I (Clade I), क्लैड II ए (Clade IIa) और क्लैड II बी (Clade IIb) नाम दिया गया है जिसमें क्लैड II बी वर्ष 2022 में फैले वेरिएंट का समूह है। मंकीपॉक्स रोग और वायरस पर काम जारी रहने के दौरान क्लैड के नए नाम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। 


इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज और WHO फैमिली ऑफ इंटरनेशनल हेल्थ रिलेटेड क्लासिफिकेशन (WHO-FIC) के तहत, मौजूदा बीमारियों को नए नाम देने की जिम्मेदारी WHO की है। डब्ल्यूएचओ मंकीपॉक्स बीमारी (monkeypox disease) को नया नाम देना चाहता है। कोई भी व्यक्ति जो नए नामों का प्रस्ताव करना चाहता है, वह डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर जाकर नए नाम का प्रस्ताव दे सकता है। 


एजेंसी ने बयान जारी कर बताया कि मंकीपॉक्स (monkeypox) के वेरिएंट्स को क्लेड्स I, IIa और IIb नाम दिया गया है। पॉक्स वायरोलॉजी, इवोल्यूशनरी बायोलॉजी के विशेषज्ञों और दुनियाभर के अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधियों ने मंकीपॉक्स वायरस (monkeypox virus) के ज्ञात और नए रूपों या समूहों के नामकरण की समीक्षा की। 
 

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक नए पहचाने गए गए वायरस, बीमारियों और वायरस के वेरिएंट्स को ऐसे नाम दिए जाने चाहिए जो किसी भी सांस्कृतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय या जातीय समूहों को अपराध करने से बचाते हैं और जो व्यापार, यात्रा, पर्यटन या पशु कल्याण पर किसी भी नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं। 


बयान में कहा गया, विशेषज्ञों ने मध्य अफ्रीका में पूर्व कांगो बेसिन क्लेड (Congo Basin clade) को 'क्लेड I' और पहले के पश्चिम अफ्रीकी क्लेड (West African cladeWest African clade) को 'क्लेड II' नाम दिया गया। बाद में इस संक्रमण में दो उपवर्ग शामिल किए गए हैं - 'क्लेड II ए' और 'क्लेड II बी'। इनमें 'क्लेड II बी' 2022 में फैले वेरिएंट (variants) का मुख्य समूह है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

एस. के. राणा December 09 2021 32932

राजस्थान में ओमिक्रोन के नौ, गोवा में 5, कर्नाटक में 2, दिल्ली और गुजरात में एक एक मामले सामने आ चुक

गर्भपात कानूनों में बदलाव के बारे में 99 फीसदी महिलाओं को जानकारी नहीं: अध्ययन

गर्भपात कानूनों में बदलाव के बारे में 99 फीसदी महिलाओं को जानकारी नहीं: अध्ययन

एस. के. राणा March 03 2023 30129

गैर-सरकारी संगठन ‘फाउंडेशन फॉर रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विसेज इंडिया’ द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में पाया

सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

आरती तिवारी September 26 2022 25220

यूपी के कई जिलों के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य

हेल्‍थकेयर इंडस्ट्री में नए करियर का बहुत है स्कोप, जानने के लिए पढ़ें

हेल्‍थकेयर इंडस्ट्री में नए करियर का बहुत है स्कोप, जानने के लिए पढ़ें

अखण्ड प्रताप सिंह July 09 2022 36490

हेल्‍थकेयर में कुछ नयी शिक्षा और करियर तेजी से पाँव पसार रहें हैं। आज हम इन नयी शिक्षा और करियर में

बाल झड़ने के पीछे पोनीटेल भी हो सकती है बड़ा कारण

बाल झड़ने के पीछे पोनीटेल भी हो सकती है बड़ा कारण

श्वेता सिंह August 31 2022 38446

पोनीटेल हेयर स्टाइल के कई नुकसान हैं। उसमें सबसे पहला नुकसान ये है कि टाइट चोटी बनाने या फिर पोनीटेल

सालभर में डेढ़ गुना हुए असाध्य रोगी, मुफ्त इलाज का खर्चा भी 3 गुना

सालभर में डेढ़ गुना हुए असाध्य रोगी, मुफ्त इलाज का खर्चा भी 3 गुना

आरती तिवारी September 02 2023 25634

केजीएमयू में कई सरकारी योजनाओं से इलाज कराने वालों का ग्राफ तेज से बढ़ रहा है। महज एक साल में ही यहा

वैक्सीन और कोविड-उपयुक्त व्यवहार ही ओमीक्रॉन संक्रमण से बचा सकतें हैं: डॉ रणदीप गुलेरिया 

वैक्सीन और कोविड-उपयुक्त व्यवहार ही ओमीक्रॉन संक्रमण से बचा सकतें हैं: डॉ रणदीप गुलेरिया 

एस. के. राणा December 22 2021 26610

ओमीक्रॉन से सुरक्षा के लिए मौजूदा टीकों में बदलाव किया जा सकता है। वर्तमान टीके प्रभावी हैं, लेकिन न

मिक्सोपैथी के खिलाफ 13 व 14 फरवरी को IMA लखनऊ आयोजित करेगा रिले हंगर स्ट्राइक।

मिक्सोपैथी के खिलाफ 13 व 14 फरवरी को IMA लखनऊ आयोजित करेगा रिले हंगर स्ट्राइक।

रंजीव ठाकुर February 13 2021 31544

सभी चिकित्सा पद्धतियों जैसे आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी, होम्योपैथी का इलाज का अपना तरीका है। एक पद्धति

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

हे.जा.स. April 30 2022 31804

विश्व स्वास्थ्य संगठन में पोषण और खाद्य सुरक्षा विभाग में निदेशक ने कहा कि फ़ॉर्मूला दुग्ध पदार्थ बन

कोरोना को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ बैठक

कोरोना को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ बैठक

विशेष संवाददाता December 30 2022 24302

स्वास्थ्य मंत्री ने तमाम बड़ी फार्मा कंपनियों के साथ बैठक की, जिसमें ये सुनिश्चित किया गया कि आने वा

Login Panel