देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की रावी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी

दुनियाभर की नदियों में दवाओं की मात्रा पता करने के लिए एक शोध किया गया था। जिसमें यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की रावी नदी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी है।

हे.जा.स.
February 17 2022 Updated: February 18 2022 01:04
0 29936
पाकिस्तान की रावी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी प्रतीकात्मक

कराची। दुनियाभर की नदियों में दवाओं की मात्रा पता करने के लिए एक शोध किया गया था। जिसमें यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की रावी नदी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी है। इसके बाद बोलीविया और इथियोपिया की नदियां शामिल हैं। इस संबंध में अमेरिका की एक शोध एकेडमी ने चेतावनी दी है कि इन नदियों के आसपास की आबादी सुरक्षित नहीं है। 

पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की यॉर्क यूनिवर्सिटी (York University of England) ने अपने अध्ययन में सभी महाद्वीपों के 104 देशों की 258 नदियों के 1052 नमूनों की जांच की। ताकि इन नदियों में  पैरासिटामोल, निकोटीन, कैफीन और मिर्गी और मधुमेह की दवाओं का कितना अंश है, इस बात  का पता लगाया जा सके। अध्ययन में पता चला कि रावी नदी के नमूनों में दवाओं का अंश सबसे ज्यादा है और मानव जीवन के लिए बहुत खतरनाक है। 

लाहौर की रावी नदी में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा देखा गया है। इसके बाद बोलीविया में ला पाज नदी और इथियोपिया की अदीस अबाबा शहर की नदी में प्रदूषण की मात्रा सबसे ज्यादा थी। एक रिपोर्ट के अनुसार इन नदियों में पैरासिटामोल (paracetamol) , निकोटीन,(Nicotin) कैफीन (Caffeine) और मिर्गी (Epilepsy) और मधुमेह की दवाओं का अंश सबसे ज्यादा था। वहीं, आइसलैंड, नॉर्वे और अमेजन जंगल की नदियां सबसे साफ बताई गई हैं।

पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani Media) से बात करते हुए पर्यावरणविद् अफिया सलाम ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सीमा पार करते ही रावी नदी नाले में तब्दील हो चुकी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दूषित पानी (Polluted Water) और औद्योगिक कचरे ने निपटने के लिए कानून तो बना है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमण के नये मामले, रोग से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

देश में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमण के नये मामले, रोग से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

एस. के. राणा February 02 2022 27353

बीते 24 घंटे में 1,61,386 नए मामले सामने आए हैं। इस महामारी से रिकवर होने वालों की संख्या 2,81,109 ह

वयस्‍कों का टीकाकरण: मिथक बनाम सच्‍चाई

वयस्‍कों का टीकाकरण: मिथक बनाम सच्‍चाई

लेख विभाग May 14 2021 34454

टीकों के बारे में जानकारी रखना और आम गलतफहमियों को दूर करना महत्‍वपूर्ण है, इसलिए आप अपने डॉक्‍टर से

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी, बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3,324 नए मामले मिले

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी, बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3,324 नए मामले मिले

एस. के. राणा May 01 2022 37484

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 30 लाख 79 हजार

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

हे.जा.स. February 22 2023 26996

ऑस्ट्रेलिया का एक स्पर्म डोनर फर्जी नामों से स्पर्म डोनेट कर 60 बच्चों का पिता बन गया। इसका खुलासा त

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

आरती तिवारी June 22 2023 42171

दिल्ली का सफदरगंज अस्पताल में स्किन बैंक उद्घाटन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के मुताब

मस्तिष्क स्वास्थ्य पर डब्ल्यूएचओ ने पहला पोजिशन पेपर जारी किया 

मस्तिष्क स्वास्थ्य पर डब्ल्यूएचओ ने पहला पोजिशन पेपर जारी किया 

हे.जा.स. August 10 2022 61355

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र मानव शरीर के कमांड सेंटर हैं, जो शरीर के चे

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

हे.जा.स. January 24 2021 25379

दूसरे चरण में कुल 65 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन लगवाई। जो प्रथम चरण से छह फीसद कम था।  अब 28

गर्मी आते ही चमकी बुखार का कहर

गर्मी आते ही चमकी बुखार का कहर

विशेष संवाददाता February 26 2023 31847

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पीकू वार्ड में भर्ती सकरा बिद्दीपुर गांव के 3 वर्षीय बच्चे मो

कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ डोज मुफ्त देने को तैयार, कोरोना के खतरे के बीच SII की सरकार को पेशकश

कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ डोज मुफ्त देने को तैयार, कोरोना के खतरे के बीच SII की सरकार को पेशकश

एस. के. राणा December 29 2022 22706

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ खुराक नि:शुल्क देने की

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2022 53095

इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब उत्तर प्रदेश और इसके सीमावर्ती पड़ोसी राज्यों  के बाल रोगियों के इलाज

Login Panel