देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य को लेकर कई बड़े फैसले किए है। इनमे कोरोना वायरस से संक्रमित राज्यकर्मियों को एक महीने का विशेष अवकाश देने सहित कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

रंजीव ठाकुर
April 20 2022 Updated: April 20 2022 13:40
0 37437
चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले सीएम योगी कैबिनेट मीटिंग की बैठक में

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य को लेकर कई बड़े फैसले किए है। इनमे कोरोना वायरस से संक्रमित राज्यकर्मियों को एक महीने का विशेष अवकाश देने सहित कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

चिकित्सा और स्वास्थ्य को लेकर कैबिनेट में ये प्रस्ताव मंजूर किए गए है-

  • लखनऊ में नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल का सेंटर खुलेगा। 2.5 एकड़ जमीन सरोजनीनगर के जैतीखेड़ा में एनसीडीसी को 30 वर्ष के लिए लीज पर दी गई है। 
  • लैब टेक्नीशियन के 25 प्रतिशत पद लैब असिस्टेंट के प्रमोशन से भरे जाएंगे। नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है।
  • केजीएमयू के पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण होगा।

ग्रेटर नोएडा में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए 56 एकड़ जमीन चाहिए थी। ग्रेनो अथारिटी ने 414 करोड़ रुपये मांगे थे। राजस्व विभाग ने कहा कि अथारिटी पर हमारी इससे ज्यादा राशि बकाया है। लिहाजा भूमि के मूल्य को इसमें समायोजित करते हुए जमीन नि:शुल्क देने पर सहमति बनी है। आयुर्वेद संस्थान के लिए जमीन का प्रस्ताव पास।

चौथी लहर के सक्रिय होने की आशंका को देखते हुए सरकार ने बीते दो वर्ष में कोरोना वायरस से संक्रमित राज्यकर्मियों को एक महीने का विशेष अवकाश देने का फैसला किया है। इतना ही नहीं इन कर्मियों को परिवार के सदस्य के संक्रमित होने पर 21 दिन की छुट्टी मिलेगी। वित्त विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।

कर्मचारी जिस मकान में रह रहा था, उसमें यदि उसके साथ रह रहे व्यक्ति को कोविड-19 संक्रमण हुआ हो तो उस पीडि़त व्यक्ति के कोरोना पाजिटिव होने की तारीख से संबंधित कर्मचारी को अधिकतम 21 दिन या पीडि़त व्यक्ति के निगेटिव होने तक के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश मंजूर किया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से आगे बढ़ सकती है महामारी: डब्ल्यूएचओ

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से आगे बढ़ सकती है महामारी: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. February 19 2022 31416

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने इन तमाम सवालों के जवाब दिए हैं। उन्हो

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

विशेष संवाददाता December 19 2022 156959

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, देश में नकली शराब के सेवन से साल 2016 में मौत के 1,054 मामले सामने आ

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

लेख विभाग August 06 2022 39730

डायरिया आमतौर पर, जठरांत्र संक्रमण (gastrointestinal infection) का लक्षण है, जो कि विभिन्न तरह के वा

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त

आरती तिवारी May 19 2023 25192

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है, और मामले में सख्त

गाजियाबाद प्रशासन ने कोरोना के तीसरे लहर की चुनौती से निपटने की तैयारी शुरू की।  

गाजियाबाद प्रशासन ने कोरोना के तीसरे लहर की चुनौती से निपटने की तैयारी शुरू की।  

एस. के. राणा June 06 2021 22739

गाजियाबाद प्रशासन ने आरएस गर्ग इंडो-जर्मन अस्पताल के साथ मिलकर 50 बेड का अस्पताल शुरू किया है, वहीं

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

एस. के. राणा August 18 2022 28349

अमेरिकी हेल्थ इफेक्ट इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में पता चलता है कि पीएम 2.5 प्रदूषण के कारण 2019 में दिल

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

रंजीव ठाकुर June 30 2021 34722

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने 3D टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए सिर की हड्डी का वह हूबहू वही हिस्सा बनाया।

दुनिया में 84 करोड़ महिलायें यौन हिंसा का शिकार: WHO 

दुनिया में 84 करोड़ महिलायें यौन हिंसा का शिकार: WHO 

हे.जा.स. December 04 2025 6622

रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा जल्दी शुरू हो जाती है और जोखिम ज़िंदगी भर बना रहता है। उदा

पिंपल्स के दाग मिटाने के लिए आजमाएं बेसन का ये घरेलू नुस्खा

पिंपल्स के दाग मिटाने के लिए आजमाएं बेसन का ये घरेलू नुस्खा

श्वेता सिंह September 22 2022 34093

हर घर के किचन में बेसन आसानी से मिल जाता है और यह बेसन हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। य

कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग।

कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग।

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2021 46742

कंपनी द्वारा स्थापित केन्द्रों में उपभोक्ताओं को डाबर की इम्युनिटी बूस्टिंग रेंज जैसे डाबर च्यवनप्रा

Login Panel