देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स के गिरने का स्वास्थ्य से क्या है सीधा कनेक्शन

सबके मन में सवाल उठ रहें हैं कि नोएडा में 32 मंजिल और 29 मंजिल के दो सुपरटेक ट्विन टावर्स जब गिरेंगे तब कितना धुआं निकलेगा? क्या साढ़े तीन टन विस्फोटक से जहरीली गैस निकलेगी? कितनी धूल निकलेगी और उसका स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

विशेष संवाददाता
August 28 2022 Updated: August 28 2022 23:50
0 25732
नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स के गिरने का स्वास्थ्य से क्या है सीधा कनेक्शन प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स के गिरने से बहुत धुआं और धूल निकलेगी। ये धुआं और धूल उत्तर प्रदेश के कई जिलों को प्रभावित करेगी। वैसे ही दिल्ली और आस-पास के क्षेत्र वायु प्रदूषण की मार झेल रहें हैं। ये मामला सीधे आपके स्वास्थ्य से जुड़ा है। ऐसी बहुत सी खबरें लगातार सुनी और पढ़ी जा रही है लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है?

 

सबके मन में सवाल उठ रहें हैं कि नोएडा (Noida) में 32 मंजिल और 29 मंजिल के दो सुपरटेक ट्विन टावर्स (Supertech Twin Towers) जब गिरेंगे तब कितना धुआं निकलेगा? क्या साढ़े तीन टन विस्फोटक (explosives) से जहरीली गैस (poisonous gas) निकलेगी? कितनी धूल निकलेगी और उसका स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

बताया जा रहा कि विस्फोट (demolition of Noida Supertech Twin Towers) करने के लिए 325 किलो सुपर पावर जैल, 63 हजार 300 मीटर्स सोलर कार्ड, साफ्ट टयूब, जिलेटिन राड, 10 हजार 990 नंबर सुप्रीम डिले नान इलेक्ट्रिक डेटोनेटर रैगिंग क्लास-6 और डिवीजन-2 का प्रयोग किया जाएगा। 

 

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स को ध्वस्त करने वाली जेट डिमाेलिशन (jet demolition) के विशेषज्ञ जो ब्रिंकमैन (Joe Brinkman) ने कहा कि सीधे तौर पर स्वास्थ्य को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। जो विस्फोटक प्रयोग किया जा रहा है उससे नाममात्र का धुआं निकलेगा और ये गैस के रूप में जमीन की बजाय सीधे आसमान की तरफ जाएगा। यह गैस आसानी से वातावरण (atmosphere) में घुल जाएगी और इसका स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

 

जो ब्रिंकमैन ने कहा कि धूल का गुबार (cloud of dust) जरूर उठेगा जिसे किसी भी प्रकार से नियंत्रित करना संभव नहीं है लेकिन धूल के कण मोटे होंगे जो बहुत जल्द जमीन पर बैठ जाएंगे। चार इंस्टेंट एनोयस एक्सप्लोसिव (Instant Annoyes Explosive) डिवाइस का प्रयोग विस्फोट करने में किया जाएगा जिससे आग लगने की भी सम्भावना नहीं है।

 

Updated by Rajeev Thakur

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लॉकडाउन के दौरान मेदांता हॉस्पिटल ने रखा कैंसर मरीज़ों का ख्याल।

रंजीव ठाकुर February 04 2021 59836

गुटका, तम्बाखू का सेवन और धूम्रपान बिलकुल मत करें । शराब के अत्याधिक सेवन भी कुछ कैंसर होतें हैं इसल

अब कई तरीके से समझाएंगे आयुष्मान योजना की महत्ता 16 से शुरू हुआ अभियान 30 नवंबर तक चलेगा

अब कई तरीके से समझाएंगे आयुष्मान योजना की महत्ता 16 से शुरू हुआ अभियान 30 नवंबर तक चलेगा

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 19566

आयुष्मान भारत की सीईओ संगीता सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकाधिक लोगों तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री

डायबिटीज के कारण किडनी की बीमारी हो सकती: डा. दीपक दीवान

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2023 29862

डॉ दीपक दीवान ने बताया कि हाई ब्लड शुगर नेफ्रॉन और किडनी में ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचाता है, जिस

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

हुज़ैफ़ा अबरार May 13 2022 38401

निदेशक संचारी रोग डॉ. ए.के.सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि आश

पंजाब में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले

पंजाब में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले

विशेष संवाददाता February 17 2023 35797

पंजाब राज्य कैंसर संस्थान अमृतसर में रोजाना 70-80 कैंसर रोगियों का इलाज हो रहा है, जबकि हजारों लोग न

वेटरनरी मोबाइल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, बीमार पशुओं का किया जाएगा इलाज

विशेष संवाददाता March 26 2023 26631

रायबरेली जिला अधिकारी ने गोवंशों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए वेटरनरी मोबाइल वाहनों को हरी झंडी दिखाक

6 सूत्रीय मांगों को लेकर पारा मेडिकल छात्रों ने किया ओपीडी सेवा ठप

6 सूत्रीय मांगों को लेकर पारा मेडिकल छात्रों ने किया ओपीडी सेवा ठप

हे.जा.स. May 11 2023 28276

राज्यव्यापी धरने के तहत पारा मेडिकल छात्रों ने अपने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर भगवान महावीर आयुर्विज्ञ

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

श्वेता सिंह October 21 2022 27394

इसमें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक भी आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में पुनर्नियुक्ति से भ

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 5572

मेडिकल डायरेक्टर एवं यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि ओ-आर्म

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

February 14 2021 31136

रोटरी क्लब के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिला है। यह कार्य सराहनीय है। इसके

Login Panel