











































निरंकारी रक्तदान शिविर में मेयर संयुता भाटिया
लखनऊ। 24 अप्रैल को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सतगुरू माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन, सिंगार नगर आलमबाग लखनऊ में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लखनऊ जोन सहित पूरे भारतवर्ष में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। सभी निरंकारी श्रृद्धालुओं ने विश्व में हर मानव के कल्याण की भावना से रक्तदान में उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। इसमें विशेषकर महिलाओं का उत्साह सराहनीय रहा।
कुल 241 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में संजय गांधी संस्थान से डा अतुल, कुलदीप लैब अटैंडेंट, श्रीमती नीलम, काउंसलर, केजीएमयू से डा जितेंद्र सिंह, गुडिय़ा, स्टाफ नर्स, बृजेश कुमार, लैब तकनीशियन एवं बलरामपुर हास्पिटल से डा रूचि मिश्रा एवं धर्मेश, डाक्टरों की टीम की निगरानी में उनके स्टाफ द्वारा कोविड-19 के सरकारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा मैं निरंकारी मिशन को बधाई देती हूं कि जिस प्रकार मानवता की सेवा के लिये निरंकारी मिशन कार्य कर रहा है मैं इससे अत्याधिक प्रभावित हूं विशेषकर कोविड-19 जैसी विकट परस्थितियों में भी निरंकारी मिशन ने रात-दिन अपनी सेवाएं दी हैं, मैं इसकी प्रशंसा करती हूं।
इस अवसर पर बलरामपुर हास्पिटल के निदेशक डा अलोक कुमार ने कहा रक्तदान करना एक महान कार्य है। एक यूनिट रक्तदान करने से तीन जरूरतमंद लोग लाभान्वित होते हैं। मैं रक्तदान करने वाले श्रृद्धालुओं, विशेषकर यहां के नवयुवक एवं नवयुवतियों का उत्साह देखकर अत्याधिक प्रभावित हुआ हूं और उनका मैं हृदय से नमन करता हूं।
लखनऊ जोन के जोनल इंचार्ज एवं संयोजक रीतेश टंडन ने कहा निरंकारी मिशन, सामाजिक उत्थान के लिये सदैव आगे रहा है और बाबा हरदेव सिंह जी का ऐसा मानना था कि खून नालियों में न बहकर अपितु इंसान की नाडिय़ों में बहना चाहिये। हर वर्ष की भांति निरंकारी मिशन के पूर्व संरक्षक सतगुरू बाबा गुरूबचन सिंह की स्मृति में निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण विश्व में 24 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इस दिन को निरंकारी मिशन ''मानव एकता दिवस' के नाम से मनाता है।
इसमें लगभग सम्पूर्ण भारतवर्ष में लगभग 250 स्थानों पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किये गये जिसमें लगभग 40,000 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इन शिविरों का आयोजन संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउंडेशन, संत निरंकारी मिशन की एक सामाजिक शाखा के एक तत्वाधान में किया गया।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1253
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1071
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 504
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73498
एलाइजा जांच में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वहीं उर्सला अस्पताल में डेंगू के 13 मरीज भर्ती हैं । सीएमएस
मिली जानकारी ने मुताबिक लोहिया अस्पताल में शाम 5 बजे तक जांच के सैंपल लिए जाएंगे। इससे मरीजों को निज
इस मामले में सौरभ ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । बताया जा रहा है कि दो और
तरबूज एक ऐसा ही फल है। इसमें ज़रूरी नुट्रिएंट्स, अमीनो एसिड, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स प
पीजीआई में अब दुर्घटना में घायल में लोगों को पहले 24 घंटे निशुल्क इलाज मिलेगा। इससे लोगों को काफी सह
लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में नेत्र सर्जरी विभाग में फेको विधि से मोतियाबिंद निःशुल्क ऑप
मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ में यूरोलॉजी के निदेशक डॉ. आदित्य के शर्मा ने कहा कि ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्ट
इस मॉडल से जीवन के एकदम शुरुआती चरणों की गहन जानकारी हासिल होगी, जो काफी हद तक रहस्य बनी हुई है। साथ
आलू में विटामिन सी,मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप पोटैटो आइस
कफ़ सीरप का प्रयोग खांसी को दूर भगाने के लिए किया जाता है लेकिन इसमें नशे की मात्रा होने से बहुत से ल

COMMENTS