देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

भ्रांतियों को दूर कर बचाएं कैंसर मरीजों का जीवन: संगीता

आज भी कैंसर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है। लक्षण नजर आने पर भी मरीज आसानी से कैंसर से ग्रसित होने की बात स्वीकार करने को तैयार नहीं होता और दूसरी बीमारी मानकर इधर-उधर इलाज कराता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 09 2023 Updated: February 09 2023 01:02
0 22055
भ्रांतियों को दूर कर बचाएं कैंसर मरीजों का जीवन: संगीता

लखनऊ। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat-Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत अब तक प्रदेश के करीब 1.20 लाख कैंसर मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा चुका है। इनमें करीब 48 फीसद महिलाएं शामिल हैं। यह बातें स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रेहेंसिव हेल्थ एंड इंटिग्रेटेड सर्विसेज साचीज की सीईओ संगीता सिंह ने कैंसर जाँच, इलाज व देखभाल से जुड़े अस्पतालों के डाक्टरों के क्षमतावर्धन और मानक को मजबूत बनाने पर मंगलवार को केजीएमयू (KGMU) के शताब्दी फेज-2 सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान कहीं। 

प्रशिक्षण कार्यशाला (training workshop) को टेक्निकल पार्टनर एक्सेस हेल्थ (Access Health) और रोश इण्डिया हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Roche India Healthcare Institute) ने सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कालेजों (medical colleges) के 85 डाक्टरों ने भाग लिया। 

सीईओ संगीता ने कहा कि आज भी कैंसर (cancer) को लेकर कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है। लक्षण (symptoms) नजर आने पर भी मरीज आसानी से कैंसर से ग्रसित होने की बात स्वीकार करने को तैयार नहीं होता और दूसरी बीमारी मानकर इधर-उधर इलाज कराता है। इसमें लम्बा वक्त निकल जाता है जबकि पहले व दूसरे चरण में ही कैंसर की पहचान कर ली जाए तो उसका इलाज (treatment) संभव बनाया जा सकता है अन्यथा दवाओं के बल पर केवल दर्द से राहत ( pain relief) दी जा सकती है। 

कमजोर वर्ग को योजना के तहत बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए ही समय-समय पर कैंसर की जाँच और इलाज को पैकेज में शामिल किया गया है। आगे भी जो सुझाव आएंगे उसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कैंसर की स्क्रीनिंग बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि योजना के शुरू होने से पहले महिलाओं को स्तन कैंसर का समुचित इलाज नहीं मिल पाता था क्योंकि सर्जरी कराने की उनकी क्षमता नहीं होती थी। अब आयुष्मान योजना के तहत बिना किसी खर्च के सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है।

कार्यशाला में केजीएमयू के एंडेक्राइन एंड ब्रेस्ट डिजीज के प्रोफ़ेसर एंड हेड डॉ. आनंद मिश्रा ने स्तन कैंसर की शीघ्र जांच और सर्जरी की जरूरत के बारे में चिकित्सकों को जानकारी देते हुए कहा कि स्तन कैंसर (breast cancer) की समस्या किसी भी उम्र की महिलाओं में देखा जा सकता है। खासकर युवाओं को कैंसर से बचाना आज की बड़ी जरूरत है क्योंकि अनियमित जीवनशैली के चलते कैंसर की चपेट में आने वालों की बड़ी तादाद उन्हीं की है। 

एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल की स्टेट डायरेक्टर मनीषा त्रिपाठी ने कहा कि कमजोर वर्ग को आयुष्मान योजना के तहत बेहतर इलाज मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिस पर बड़ी धनराशि खर्च होती है, इसलिए कोशिश यही है कि कमजोर वर्ग को अपनी जेब से कुछ भी खर्च न करना पड़े और उनको इलाज भी आसानी से मिल सके। कार्यशाला में मेदान्ता कैंसर इंस्टीट्यूट (Medanta Cancer Institute) के डॉ. हर्षवर्धन अत्रेय ने लंग कैंसर के लक्षण, बचाव और उपचार आदि के बारे में बताया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

झारखण्ड में हर साल, एक हजार ह्रदय रोगियों का होगा मुफ्त इलाज

झारखण्ड में हर साल, एक हजार ह्रदय रोगियों का होगा मुफ्त इलाज

विशेष संवाददाता August 23 2022 24669

श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल ने झारखंड के एक हजार हृदय रोगियों का मुफ्त इलाज करने का फैसला किया है।

यूपी में नवजात शिशु औऱ अंडर फाइव मृत्यु दर कम करने के लिए, बेबी फ्रेंडली स्टेट बनाना होगा: डॉ. आर.एन. सिंह 

यूपी में नवजात शिशु औऱ अंडर फाइव मृत्यु दर कम करने के लिए, बेबी फ्रेंडली स्टेट बनाना होगा: डॉ. आर.एन. सिंह 

आनंद सिंह December 11 2025 5677

देश में लाखों मौतें महज इसलिए हो जाती हैं कि नवजात शिशु को जन्म के आधे घंटे के भीतर मां का दूध नहीं

बहुएँ भी करती हैं सासू माँ का नाम रोशन।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 27665

डॉ रुबी राज सिन्हा ने हेल्थ जागरण को शुभकामनाएं दी।

प्रो सूर्यकांत, विभागाध्यक्ष KGMU ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद अपने अनुभव साझा किये।

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2021 30457

मैं शुभकामनायें देता हूँ Health जागरण वेबसाइट का जो एक्सक्लूसिवेली हेल्थ के टॉपिक पर लेकर आपका जागरण

भारतीय दवा निर्माता कंपनी Alembic को inj.Treprostinil के लिए USFDA से मिली मंजूरी। 

भारतीय दवा निर्माता कंपनी Alembic को inj.Treprostinil के लिए USFDA से मिली मंजूरी। 

हे.जा.स. February 13 2021 51815

इंजेक्शन का प्रयोग pulmonary arterial hypertension के मरीज़ में किया जाता है। इस इंजेक्शन को PAH में

चीन में काल बना कोरोना, खून के लिए मचा हाहाकार

चीन में काल बना कोरोना, खून के लिए मचा हाहाकार

हे.जा.स. December 27 2022 33337

चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच देश के कई इलाकों में खून की किल्लत हो गई है। ऐसे में लोग

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

विशेष संवाददाता April 10 2022 37539

गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से व

यूपी में टीबी मरीज क्यों छोड़ देते हैं बीच में उपचार 

यूपी में टीबी मरीज क्यों छोड़ देते हैं बीच में उपचार 

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2026 854

विशेषज्ञों के अनुसार जो मरीज इलाज बीच में छोड़ देते हैं वे silent transmitters बन जाते हैं—यानी वे अ

एडवांस रोबोटिक सर्जरी की मदद से किडनी ट्रांसप्लान्ट करना हुआ बेहद आसान।

एडवांस रोबोटिक सर्जरी की मदद से किडनी ट्रांसप्लान्ट करना हुआ बेहद आसान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2021 32213

द विंसी सर्जिकल सिस्टम (डीवीएसएस) के साथ मिनिमली इनवेसिव सर्जरी का विकास हुआ। यह एक आधुनिक टेक्नोलॉज

डिप्लोमा फार्मेसी: एग्जिट एग्जामिनेशन की व्यवस्था में होंगे ये बड़े बदलाव

डिप्लोमा फार्मेसी: एग्जिट एग्जामिनेशन की व्यवस्था में होंगे ये बड़े बदलाव

रंजीव ठाकुर September 18 2022 32982

डिप्लोमा इन फार्मेसी उत्तीर्ण छात्रों को पंजीकरण के पूर्व एक एग्जिट एग्जामिनेशन देना आवश्यक हो गया ह

Login Panel