देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हृदय रोगियों के लिए राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बेड के साथ बढ़ी सुविधाएं

केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में जल्द ही और अधिक मरीजों की भर्ती हो सकेगी। ऑपरेशन की संख्या में भी इजाफा होगा। लारी के विस्तार का काम फिर से शुरू हो गया है।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 09 2022 Updated: February 09 2022 23:55
0 62867
हृदय रोगियों के लिए राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बेड के साथ बढ़ी सुविधाएं प्रतीकात्मक

लखनऊ। केजीएमयू (KGMU) के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में जल्द ही और अधिक मरीजों की भर्ती हो सकेगी। ऑपरेशन की संख्या में भी इजाफा होगा। गुजरे छह माह से ठप पड़े लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के विस्तार का काम बुधवार को फिर से शुरू हो गया है।

23 करोड़ का बजट जारी
लारी कॉर्डियोलॉजी में करीब तीन साल से नए भवन का निर्माणकार्य चल रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से निर्माण कार्य बीच में कई दफा रोकना पड़ा। समय पर काम पूरा न होने से लागत में भी इजाफा हुआ। नतीजतन काम ठप हो गया। कुलपति डॉ. बिपिन पुरी के मुताबिक शासन से अतिरिक्त बजट की मांग की गई थी। शासन ने करीब 23 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।

165 बेड होंगे लारी में
कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि नए भवन में 100 बेड और पड़ सकेंगे। इसमें करीब 20 बेड प्राइवेट वार्ड में होंगे। अभी लारी में कुल 65 हैं। कुल 165 बेड हो जाएंगे। इससे मरीजों जद्दोजहद कम होगी। भर्ती के लिए मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डॉक्टरों का कहना है कि अभी ज्यादातर बेड भरे रहते हैं।

तीन नई कैथ लैब तैयार
लारी में दो कैथ लैब हैं। इसमें दिल के मरीजों की एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी, वॉल्व संबंधी ऑपरेशन होते हैं। दिल को खून पहुंचाने वाली नसों में रूकावट भी दूर की जाती है। मरीजों का दबाव अधिक होता है। इसलिए मरीजों को इलाज की वेटिंग चलती है। मरीजों की दुश्वारियों को दूर करने के लिए तीन नई कैथ लैब भी तैयार हो चुकी हैं। कुलपति ने बताया कि छह माह में निर्माणकार्य व उपकरण आदि की खरीद-फरोख्त का काम पूरा हो जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

एस. के. राणा May 15 2023 44600

देश में कोरोना के 1223 नए केस सामने आए थे जबकि 3 लोगों की मौत हुई थी। साथ ही देश में कुल कोरोना संक्

H3N2 इन्फ्लूएंजा कोरोना की तरह खतरनाक, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी ?

H3N2 इन्फ्लूएंजा कोरोना की तरह खतरनाक, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी ?

हे.जा.स. March 10 2023 29342

वैसे तो इन्फ्लूएंजा किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है लेकिन इससे सबसे ज्यादा खतरा गर

डायबिटीज़ कोई बीमारी नहीं, बल्कि यह जीवनशैली जनित
गर्भपात की दवाई बेचते मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

गर्भपात की दवाई बेचते मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

विशेष संवाददाता June 02 2023 44875

स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार की शिकायत पर जुई पुलिस थाना में आरोपियों पर संबंधि

अब वायरस की चपेट में गायें और भैंसें, लंपी त्वचा रोग से मर रहें दुधारू पशु

अब वायरस की चपेट में गायें और भैंसें, लंपी त्वचा रोग से मर रहें दुधारू पशु

एस. के. राणा August 08 2022 38680

लंपी त्वचा रोग कैप्रीपोक्स वायरस के कारण होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी दुनिया भर में प

तंबाकू के सेवन से जम्मू-कश्मीर में बढ़ा कैंसर का खतरा

तंबाकू के सेवन से जम्मू-कश्मीर में बढ़ा कैंसर का खतरा

विशेष संवाददाता November 07 2022 36890

तंबाकू पदार्थों और धूम्रपान से तौबा करके कैंसर से बचा जा सकता है। जम्मू कश्मीर में मिल रहे कुल कैंसर

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

लेख विभाग November 15 2022 28784

पालक में भरपूर मात्रा में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जो खून को पतला करने वाली दवा के साथ रिए

डब्लूएचओ पोषण वितरण पर कोविड-19 के प्रभाव का करेगा अध्ययन 

डब्लूएचओ पोषण वितरण पर कोविड-19 के प्रभाव का करेगा अध्ययन 

हे.जा.स. July 05 2022 32798

इस विश्लेषणात्मक ढांचे में डब्ल्यूएचओ समर्थित 6 मातृ, शिशु और छोटे बच्चों के लिए पोषण लक्ष्य शामिल क

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

जीतेंद्र कुमार October 18 2022 42676

सीकर जिले के नीमकाथाना में जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत।अस्पताल की ओर से ऑनलाइन वेबस

कोरोना ने एहसास कराया फेफड़ों की अहमियत : डॉ. सूर्यकान्त

कोरोना ने एहसास कराया फेफड़ों की अहमियत : डॉ. सूर्यकान्त

लेख विभाग November 17 2021 35567

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार सी.ओ.पी.डी. दुनिया भर में होने वाली बीमारियों से मौ

Login Panel