देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में

ज़िन्दगी में कई ऐसे मौके आतें है जब व्यक्ति को कई घंटों यूरिन रोककर बैठे रहना पड़ता हैं। ऐसा करते हुए शायद ही उन्हें ये एहसास होता होगा कि वो अपनी सेहत को अनजाने में कितना बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं।

लेख विभाग
February 09 2022 Updated: February 10 2022 00:09
0 31534
जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में प्रतीकात्मक

ज़िन्दगी में कई ऐसे मौके आतें है जब व्यक्ति को कई घंटों यूरिन रोककर बैठे रहना पड़ता हैं। ऐसा करते हुए शायद ही उन्हें ये एहसास होता होगा कि वो अपनी सेहत को अनजाने में कितना बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। यूरिन (urine) रोकने से शरीर के कई अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ साइड इफेक्ट्स (side effects) के बारे में। 

कितनी देर रोक सकतें है यूरिन?-
हर व्यक्ति अपनी उम्र के अनुसार यूरिन रोकने की क्षमता रखता है। उदाहरण के लिए, छोटे बच्चों का ब्लैडर 1-2 घंटे ही पेशाब रोक पाता है। लेकिन जब वो थोड़े बड़े हो जाते हैं तो उनकी यूरिन रोकने की क्षमता बढ़कर 2-4 घंटे हो जाती है। वहीं एक व्यस्क व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 6-8 घंटे यूरिन को होल्ड रख सकता है। ब्लैडर में यूरिन रोकने की क्षमता का अर्थ यह बिल्कुल भी नहीं है कि व्यक्ति को इतनी देर तक पेशाब रोककर रखना चाहिए। इससे ब्‍लैडर की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। ब्लैडर में ज्यादा देर तक यूरिन होल्ड करने से व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।  

ज्यादा देर तक यूरिन रोकने से होने वाले नुकसान-
यूरिन लीक की समस्या- Urine leakage
यूं तो यह समस्‍या उम्रदराज लोगों के साथ होती है जब वो यूरीन पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं। लेकिन नियमित रूप से पेशाब रोकने की वजह से भी यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसा इसलिए, नियमित रूप से पेशाब रोकने की वजह से ब्‍लैडर कमजोर पड़ना शुरू हो सकता है। जिसकी वजह से यूरीन लीकेज या पेशाब न रोक पाने की समस्‍या हो सकती है।  

किडनी को नुकसान- Loss to Kidney
यूरिन रोकने पर न सिर्फ किडनी पर प्रेशर बढ़ता है बल्कि उस पर स्कार भी बना सकता है जो भविष्य में किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकता है। कुछ स्टडीज में कहा गया है कि यूरिन रोकना किडनी स्टोन की वजह भी बन सकता है।

यूटीआई - Urinary Tract Infection
यूटीआई महिलाओं में होने वाली आम समस्‍या है, जो कई कारणों से होती है, जिनमें से एक कारण पेशाब रोकना भी है। समय पर यूरिन नहीं करने से बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका मिल जाता है, जो ब्लैडर के अंदर तक भी पहुंच सकता है। यह संक्रमण बढ़ने पर कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।अगर आपको बार-बार यूटीआई की समस्‍या होती रहती है, तो समय पर पेशाब जाएं और आप पर्याप्त पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।

ब्‍लैडर की स्ट्रेचिंग- Bladder stretching
नियमित रूप से लंबे समय तक पेशाब रोकने से ब्‍लैडर में स्ट्रेचिंग यानि मूत्राशय में खिंचाव हो सकता है। जिसकी वजह से यूरीन लीकेज की समस्‍या भी हो सकती है।

दर्द- Pain
ज्यादा देर यूरिन को रोकने पर ब्लैडर पर प्रेशर बढ़ता है जो दर्द का कारण बन सकता है। यह दर्द किडनी तक भी पहुंच सकता है।

यूरिनरी रिटेंशन- Urinary retention
यूरिनरी रिटेंशन वह स्थिति है, जब आपका मूत्राशय पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता। इसमें आपको दर्द और असुविधा और पेशाब करने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा मूत्राशय पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हिंसा के खिलाफ एकजुट हुए डॉक्टर, 18 जून को करेंगे देशव्यापी विरोध।

हुज़ैफ़ा अबरार June 16 2021 31574

18 जून 2021 को हिंसा के खिलाफ देशभर में डॉक्टर विरोध प्रकट करेंगे। आमजन को कोई समस्या ना हो इसीलिए इ

श्री श्री रविशंकर ने मेडिकल ऑक्सीजन ग्रिड के निर्माण का उद्घाटन किया

श्री श्री रविशंकर ने मेडिकल ऑक्सीजन ग्रिड के निर्माण का उद्घाटन किया

विशेष संवाददाता October 24 2022 28302

उद्घाटन पर रविशंकर ने कहा यह बहुत आवश्यक समाधान है जिसे कई वैज्ञानिकों के सहयोग से विकसित किया गया ह

सुल्तानपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सुल्तानपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता April 03 2023 45904

आशीर्वाद हॉस्पिटल मे निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन बढ़िया वीर स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल पर

आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष ने लॉन्च किया भारत का पहला पेट-यकृत-प्लीहा शुद्धि किट,

आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष ने लॉन्च किया भारत का पहला पेट-यकृत-प्लीहा शुद्धि किट,

हुज़ैफ़ा अबरार August 23 2025 38649

लॉन्च पर आचार्य मनीष ने कहा सिर्फ लक्षणों का इलाज करने से सेहत ठीक नहीं रहती। असली इलाज तब होता है ज

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

रंजीव ठाकुर August 27 2022 30742

कोरोना महामारी की दो भयंकर लहरें देखने के बाद हेल्थ सेक्टर में बड़े परिवर्तन आएं हैं और मेडिकल बीमा क

उपेक्षित रोगों के उन्मूलन में समुदाय का सहयोग जरूरी: स्वास्थ्य राज्य मंत्री

उपेक्षित रोगों के उन्मूलन में समुदाय का सहयोग जरूरी: स्वास्थ्य राज्य मंत्री

हुज़ैफ़ा अबरार January 31 2026 3290

10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निर्णायक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान शुरू हो रहा है। सब लोग

Effectiveness of treatment for alcohol problems: findings of the randomised UK alcohol treatment trial (UKATT)

Effectiveness of treatment for alcohol problems: findings of the randomised UK alcohol treatment trial (UKATT)

British Medical Journal March 10 2023 63809

The novel social behavior and network therapy for alcohol problems did not differ significantly in e

डेंगू मरीज की तेजी से रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें

डेंगू मरीज की तेजी से रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें

श्वेता सिंह August 30 2022 30113

इस बीमारी की शुरुआत सिर दर्द, उल्टी, शरीर में दर्द और तेज बुखार से शुरू होती है। अगर ये ज्यादा प्रभा

बूस्टर ख़ुराक के अंधाधुंध प्रयोग से कोविड-19 महामारी को नहीं हराया जा सकता: डब्लू.एच.ओ.

बूस्टर ख़ुराक के अंधाधुंध प्रयोग से कोविड-19 महामारी को नहीं हराया जा सकता: डब्लू.एच.ओ.

हे.जा.स. December 24 2021 33374

अंधाधुंध बूस्टर कार्यक्रमों से महामारी का अन्त होने के बजाय, उसके लम्बा खिंच जाने की सम्भावना है। इस

कानपुर में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, एक महिला की मृत्यु

कानपुर में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, एक महिला की मृत्यु

अबुज़र शेख़ November 19 2022 27227

गुरुवार रात में रसूलाबाद कस्बे की डेंगू पीड़ित एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही डें

Login Panel