देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

अंजीर के नियमित सेवन से घटेगा वजन: डायटीशियन आयशा खातून 

वजन घटाने के लिए आप चाहें तो अंजीर को सूखा या भिगोकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप ताजा अंजीर खा सकते हैं। रात में 2 अंजीर को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। आप जिन चीजों में शुगर का इस्तेमाल करते हैं उनमें अंजीर का इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें नेचुरल शुगर होता है जो वजन को कंट्रोल करता है।

आयशा खातून
March 07 2023 Updated: March 07 2023 01:40
0 38664
अंजीर के नियमित सेवन से घटेगा वजन: डायटीशियन आयशा खातून  प्रतीकात्मक चित्र

वर्तमान जीवनशैली मोटापे का कारण बन रही है। इस समस्या से लोग परेशान हैं। ऐसे में अगर आप अपना वजन घटाना चाहतें हैं तो अपनी डाइट का सबसे ज्यादा ख्याल रखें। अपने खाने में अधिक से अधिक फाइबर वाले आनाज (fiber grains), फल (fruits dry fruits) और ड्राई फ्रूट (fruits dry fruits) जरूर शामिल करने चाहिए।  इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और पोषक तत्वों (nutrients) की कमी पूरी होती है। 

नियमित रूप से अंजीर खाना भी वजन घटाने का एक अच्छा विकल्प है। ऐसा माना जाता है कि अंजीर खाने से बैली फैट (belly fat) को कम किया जा सकता है।  अंजीर में ऐसे तत्व होते हैं जो आपके वजन घटाने की जर्नी को आसान बनाते हैं। जानिए वजन घटाने के लिए कैसे करें अंजीर का सेवन? 


अंजीर के पोषक तत्व - Nutrients of figs
अंजीर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। यूएसडीए का कहना है कि छह सूखे अंजीर में लगभग 125 कैलोरी और उच्च मात्रा में मैग्नीशियम (8%), पोटेशियम (7%), कैल्शियम (6%) और आयरन (6%) मिलता है। अंजीर में विटामिन-के (vitamin K) भी होता है, जो रक्त को पतला करने वाली दवा वारफेरिन (warfarin) की प्रभावशीलता को बदल सकता है। अंजीर खाने से पाचन तंत्र (digestive system) में सुधार आता है और और हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

अंजीर खाने से मोटापा काम होता है - Fig consumption reduces weight

  • अंजीर का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
  • अंजीर में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स वजन घटाने में मदद करते हैं।  
  • अंजीर में फाइबर बहुत ज्यादा होता है जिससे आपका पेट फिट रहता है और बॉडी डिटॉक्स होती है।  
  • अंजीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega 3 fatty acid) पाया जाता है जो आपके हार्ट को हेल्दी बनाता है।
  • डायबिटीज के मरीज (Diabetes patients) मीठा खाने के लिए अंजीर का सेवन कर सकते हैं।
  • अंजीर में फिकिन (Fikin) नामक एक एंजाइम (enzyme) होता है, जो खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है। इससे पेट की चर्बी कम होती है।  

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं अंजीर - How to eat figs for weight loss
वजन घटाने के लिए आप चाहें तो अंजीर को सूखा या भिगोकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप ताजा अंजीर खा सकते हैं। रात में 2 अंजीर को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। आप जिन चीजों में शुगर का इस्तेमाल करते हैं उनमें अंजीर का इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें नेचुरल शुगर होता है जो वजन को कंट्रोल करता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रीजेंसी में 66 वर्षीय हाई-रिस्क महिला के जन्मजात हृदय दोष का उपचार

रीजेंसी में 66 वर्षीय हाई-रिस्क महिला के जन्मजात हृदय दोष का उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 945

मरीज मोटापे और ओबेसिटी हाइपोवेंटिलेशन सिंड्रोम से भी पीड़ित थी। मरीज में एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट की सं

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन बांटने वालों को राहत।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन बांटने वालों को राहत।

एस. के. राणा August 07 2021 23909

नई दिल्ली ड्रग कंट्रोलर ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जरूरतमंदों को आक्सीजन बांटने वालों

मधुमेह के बेहतर प्रबंधन के लिए समय पर जांच नियमित चिकित्सकीय परामर्श जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ज़रूरी: डॉ. राजीव

मधुमेह के बेहतर प्रबंधन के लिए समय पर जांच नियमित चिकित्सकीय परामर्श जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ज़रूरी: डॉ. राजीव

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2026 861

डायबिटीज के साथ मोटापा कार्डियो-मेटाबॉलिक स्वास्थ्य हृदय रोगों के जोखिम और उपचार के नवीन विकल्पों पर

सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

लेख विभाग October 25 2022 93110

पौराणिक मान्यताओं से आधुनिक विज्ञान तक ने सूर्य ग्रहण के दौरान मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर क

ऐट द हॉराइज़न ऑफ लाइफ ऐंड डेथ का विमोचन।

ऐट द हॉराइज़न ऑफ लाइफ ऐंड डेथ का विमोचन।

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2021 35731

300 पन्नों की किताब में 20 लघु कहानियों का संकलन है। इन कहानियों में मौत का सामना कर रहे गंभीर रूप स

अब यूपी के दूर-दराज इलाकों तक 5 रु में पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं।

रंजीव ठाकुर August 16 2021 26799

“स्वास्थ्य घर तक” का बेड़ा अब तक 2 लाख 31 हजार से अधिक स्क्रीनिंग और परीक्षण करने तथा 50 हजार से अधिक

डायबिटीज को करना हैं कंट्रोल तो खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण

डायबिटीज को करना हैं कंट्रोल तो खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण

लेख विभाग October 19 2022 34009

डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है और इसे कंट्रोल करना मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है। आयुर्वेदिक च

मैक्स लखनऊ ने घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण की आधुनिक रोबोटिक तकनीक शुरू

मैक्स लखनऊ ने घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण की आधुनिक रोबोटिक तकनीक शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2026 560

रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कार्यक्रम शुरू करना इस बात को दिखाता है कि हम लखनऊ और उत्तर प्रदेश

अलवर के इस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कैंसर केयर क्लीनिक ओपीडी शुरू

अलवर के इस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कैंसर केयर क्लीनिक ओपीडी शुरू

जीतेंद्र कुमार November 28 2022 38862

इस कैंसर केयर ओपीडी का नोडल प्रभारी डॉ बीएस खत्री को नियुक्त किया है। वहीं, यहां पर कैंसर रोग विशेषज

बिना रजिस्ट्रेशन कराए न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, डिप्टी सीएमओ ने किया सीज

बिना रजिस्ट्रेशन कराए न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, डिप्टी सीएमओ ने किया सीज

आरती तिवारी February 13 2023 48807

न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। जिस हॉस्पिटल का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं था। सूचना पर पहुंचे

Login Panel