देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

इंदौर में खसरे के मामले बढ़े, दिमागी बुखार से किशोर की मौत 

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया, ‘‘हमें पिछले एक महीने में खसरे के 47 मामले मिले हैं। इनमें छह महीने के बच्चे से लेकर 19 साल का युवक शामिल है। शहर में दिमागी बुखार के इलाज के दौरान खसरे से संक्रमित पाए गए 11 वर्षीय किशोर मौत हो गई। 

विशेष संवाददाता
March 06 2023 Updated: March 06 2023 22:05
0 34491
इंदौर में खसरे के मामले बढ़े, दिमागी बुखार से किशोर की मौत  प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर (भाषा)। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्वास्थ्य विभाग को पिछले एक महीने के भीतर खसरे के 47 मामले मिले हैं और चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 83 प्रतिशत लोगों को इस संक्रामक बीमारी से बचाव के टीके की एक भी खुराक नहीं दी गई थी। 


जिला टीकाकरण अधिकारी (District Immunization Officer) डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया, ‘‘हमें पिछले एक महीने में खसरे (measles) के 47 मामले मिले हैं। इनमें छह महीने के बच्चे से लेकर 19 साल का युवक शामिल है।’’ उन्होंने बताया कि इन 47 संक्रमितों में से केवल आठ लोगों को उनके परिजनों ने खसरे से बचाने वाले टीके (vaccine) की पहली खुराक दिलवाई थी, जबकि बाकी 39 व्यक्तियों को टीके की एक भी खुराक नहीं दी गई थी।


गुप्ता ने बताया कि जिले के खसरा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग (health department) का सर्वेक्षण और टीकाकरण जारी है। उन्होंने बताया, जन मानस में खसरे के टीके के प्रति आज भी भ्रांतियां हैं। बच्चों (children) को खसरे का टीका लगवाने के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए हम राजनेताओं और धर्मगुरुओं की भी मदद ले रहे हैं। 


अधिकारियों ने बताया कि इंदौर शहर में दिमागी बुखार (meningitis) के इलाज के दौरान खसरे से संक्रमित पाए गए 11 वर्षीय किशोर की 14 फरवरी की देर रात मौत हो गई थी और यह इस साल राज्य में खसरे से पीड़ित किसी बच्चे के दम तोड़ने का पहला मामला था। 


उन्होंने बताया कि मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले लड़के को उसके परिजनों ने खसरे से बचाव का टीका नहीं लगवाया था और उसे कई स्वास्थ्यगत समस्याएं होने से चिकित्सक( doctor) उसकी जान नहीं बचा सके थे। गौरतलब है कि सरकार ने देश को इस साल के आखिर तक खसरे से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ का तीसरा बड़ा अस्पताल बना लोकबंधु, 6 लाख मरीजों को मिलेगी राहत 

लखनऊ का तीसरा बड़ा अस्पताल बना लोकबंधु, 6 लाख मरीजों को मिलेगी राहत 

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 44571

डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी बताते हैं कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और नवजात के लिए अलग अलग वार्ड और ऑ

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

आरती तिवारी June 28 2023 34370

पंचकूला में एक ऐसा अत्याधुनिक निजी अस्पताल है, जहां सिर्फ 11 रुपये में होता है।

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने दान किया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर।

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने दान किया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर।

रंजीव ठाकुर May 16 2021 28344

सिद्धार्थनगर और गोरखपुर प्रत्येक जिले में 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 2 अशोक लीलैंड निर्मित वेंटिलेटर

केरल में एंटीबायोटिक दवाएं डॉक्टर की पर्ची बगैर नहीं बिकेंगी

केरल में एंटीबायोटिक दवाएं डॉक्टर की पर्ची बगैर नहीं बिकेंगी

विशेष संवाददाता December 24 2022 36666

सरकार ने राज्य में एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) गतिविधियों को मजबूत करने के तहत सभी प्राथमिक स्

अमेरिका ने खरीदी रेडिएशन से बचाने वाली दवा

अमेरिका ने खरीदी रेडिएशन से बचाने वाली दवा

हे.जा.स. October 12 2022 41898

अमेरिका ने पहली बार इतनी बड़ी खरीद जिस N प्लेट ड्रग की है वो रेडिएशन से बचाने में कारगर मानी जाती है

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

एस. के. राणा October 01 2022 32397

देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,45,91,112 तक पहुंच गया है। सक्रिय केसों का आंकड़ा घटकर 38,29

नाखुनों को लम्बें,मजबूत और चमकदार बनाने के रामबाण उपाय

नाखुनों को लम्बें,मजबूत और चमकदार बनाने के रामबाण उपाय

आरती तिवारी September 16 2022 31944

लंबे और खूबसूरत नाखून हर लड़की को पसंद होते हैं। क्योंकि, जब नाखून लंबे होते हैं तो आप उन पर अलग-अलग

लगातार बाल झड़ने के पीछे कहीं ये बीमारी तो नहीं?

लगातार बाल झड़ने के पीछे कहीं ये बीमारी तो नहीं?

सौंदर्या राय February 15 2023 50659

बालों का झड़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया हो सकती है। लेकिन बालों का जरूरत से ज्यादा झरना चिंता का विषय

कोरोना काल में टीबी मरीज रखें खास ख्याल |

कोरोना काल में टीबी मरीज रखें खास ख्याल |

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 28874

टीबी मरीज जब भी घर के सदस्यों से मिलें तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें | दवाओं के साथ–साथ ही प

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हे.जा.स. January 19 2021 21084

कोर्ट ने इस विज्ञापन के जरिए हुए चयन को भी निरस्त करते हुए प्रदेश सरकार को संबंधित कानून के तहत नया

Login Panel