देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

पेट के बालों को हटाकर बनायें आकर्षक और खूबसूरत।

पेट के बाल हटाने की कई अपेक्षाकृत सस्ती और आसान विधियाँ होती हैं | हर विधि के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं | यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने लिए कौन सी उचित विधि चुनते हैं |

सौंदर्या राय
December 24 2021 Updated: December 24 2021 02:21
0 44208
पेट के बालों को हटाकर बनायें आकर्षक और खूबसूरत। प्रतीकात्मक

पेट पर नजर आने वाले अनचाहे बाल खूबसूरती में दाग लगाते हैं | कई महिलाएं सौन्दर्य की दृष्टी से पेट के बाल हटाना पसंद करती हैं | पेट (Stomach) के बाल (Unwanted Hair) हटाने की कई अपेक्षाकृत सस्ती और आसान विधियाँ होती हैं | हर विधि के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं इसलिए यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने लिए कौन सी उचित विधि चुनते हैं जो आप पर बेहतर काम करे |

पेट की स्किन पर शेविंग करें (Shave belly hair)

  1. हेयर धो लें: गर्म पानी और कपडे के इस्तेमाल से पेट के बालों को थोड़ी देर तक सॉफ्ट करें | इससे बालों की शेविंग आसानी से हो जाती है अगर आप चाहें तो पेट को धोने की बजाय जल्दी से शावर भी ले सकते हैं | धोने के एकदम बाद आपको शेविंग करनी होगी | गीली स्किन पर आसानी से शेविंग हो जाती है और कट्स कम लगते हैं |
  2. शेविंग जेल लगायें: पेट के बालों से ढंके पूरे हिस्से पर शेविंग जेल अच्छी तरह लगायें |
  3. हेयर की शेविंग करें: पेट के बाल वाले हिस्से पर धीरे-धीरे रेज़र चलायें | सबसे पहले बालों की वृद्धि की दिशा में रेजर चलायें और फिर बालों की वृद्धि की विपरीत दिशा में चलायें | हर स्ट्रोक के बीच रेजर को गर्म पानी से धोकर साफ़ करते जाएँ | ध्यान रखें कि इस्तेमाल किये जाने वाला रेजर नया और अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए | अगर आपको रेजर के इस्तेमाल में स्किन पर प्रेशर लगाना पड़ता हो तो समझ जाइए कि ये बहुत पुराना रेजर है और अब इसे बदलने क जरूरत है |
  4. पेट को धोकर साफ़ करें: बचे हुए शेविंग जेल और कटे हुए बालों को गर्म पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ़ कर लें और फिर थोडा माँइश्चराइजिंग लोशन लगायें |

डिप्लिटरी क्रीम लगायें (Use Deplitory cream)

  1. पैच टेस्ट करें: स्किन के एक छोटे से हिस्से पर यह क्रीम लगायें और थोड़ी देर इंतज़ार करें | अगर स्किन पर खूजली या रेडनेस जैसे कोई प्रतिकूल प्रभाव दिखें तो किसी दूसरे ब्रांड की लोमनाशक क्रीम लगायें | अगर इससे कोई रिएक्शन न हो तो इसे लगाना जारी रखें |
  2. पेट धो लें: क्रीम लगाने से पहले पेट की स्किन पर ऑइल और लोशन नहीं रहना चाहिए | क्रीम लगाने से पहले ध्यान रखें कि स्किन पर कोई कट न हो |
  3. क्रीम लगायें: पेट के बालों से ढंके पूरे हिस्से पर क्रीम को एकसमान रूप से लगायें | क्रीम के साथ आये स्पेचुला में क्रीम लगाकर स्कन पर लगायें | आगे बढ़ने से पहले दिए गये समय तक रुकें | आमतौर पर क्रीम को अपना काम करने में लगभग 15 मिनट लगते हैं लेकिन आपके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली क्रीम के टाइप पर निर्भर करते हुए अलग-अलग समय लग सकता है |
  4. क्रीम को हटा लें और धो दें: क्रीम के साथ मिलने वाले स्पेचुला से क्रीम हटायें | इसे डाउनवर्ड मोशन में हटायें | बची हुई क्रीम को हटाने के लिए पेट को गर्म पानी से धो लें और फिर एक टॉवेल से सुखा लें |

पेट के बालों को ब्लीच करें (Bleech belly hair)

  1. उस हिस्से को धो लें: पेट को गर्म पानी और साबुन से अच्छी तरह से धो लें | इसे टॉवेल से पूरी तरह से सुखा लें |
  2. ब्लीचिंग कंपोनेंट्स मिला लें: खरीदी गयी ब्लीचिंग क्रीम पर उसे बनाने के इंस्ट्रक्सन्स दिए होते हैं | कंपोनेंट्स को बराबर हिस्सों में मिला लें | किसी भी तरह के कमर्शियल केमिकल हेयर ब्लीचिंग प्रोडक्ट्स काम आ सकते हैं | आमतौर पर, ब्लीचिंग प्रोडक्ट्स के साथ ब्लीच भी आता है और कुछ के साथ कंडीशनर भी आता है | आपको एक बाउल में कंडीशनर और ब्लीच को मिक्स करना होगा |
  3. बालों वाले हिस्से पर ब्लीच लगायें: एक ब्रश या ब्लीचिंग क्रीम के साथ आने वाले स्पेचुला से पेट के बालों से ढंके हिस्से पर क्रीम लगायें | इस क्रीम को 5 से 7 मिनट तक लगा रहने दें | अगर आपने पहले कभी भी बालों को लाइट करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल नहीं किया है तो पूरे एरिया पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करने में ही समझदारी होगी |
  4. ब्लीच को धोकर साफ़ कर लें: ब्लीचिंग क्रीम को गर्म साफ़ कर लें | प्रभावित स्किन सामान्य की तुलना में थोड़ी लाइट दिखेगी लेकिन यह इफ़ेक्ट लम्बे संत तक नहीं रहेगा |

पेट पर वैक्सिंग करें (Waxing)

  1. वैक्स लगायें: वैक्स के साथ मिलने वाले एप्लीकेटर टूल से वैक्स की पर्याप्त मात्रा लेकर स्किन पर लगायें | वैक्स को कपड़ों या कारपेट पर न लगने दें | आप कोई भी कमर्शियल हेयर रिमूवल वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जो अधिकतर ड्रग स्टोर्स पर मिल सकती है | हार्ड वैक्स चुनें क्योंकि इसे हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में खींचने की जरूरत नहीं पड़ती जिससे दर्द कम होता है |
  2. वैक्स को कपडे की पट्टियों से हटायें: वैक्स को सेट होने दें | जब वैक्स को हटाया जाए तब यह चिपचिपी कंसिस्टेंसी की होनी चाहिए | वैक्स के साथ आने वाली कपडे की पट्टियों को वैक्स के ऊपरी हिस्से पर रखें | कपडे का एक किनारा पकड़ें और एक झटके से खींचें |
  3. इसे पेट के सभी अनचाहे बालों पर रिपीट करें: वैक्स को पेट के दूसरे बालों वाले हिस्सों पर लगायें | वैक्स को कपडे की पट्टियों से हटायें | पेट के पूरे हिस्से के बाल वैक्स होने तक इसे रिपीट करते रहें |

घरेलू उपचार आजमायें (Home remedies)

  1. कच्चे पपीते से अनचाहे बाल हटायें: कुछ लोगों में हेयर ग्रोथ रोकने में कच्चे पपीते के इस्तेमाल के काफी अच्छे रिजल्ट्स देखे गये हैं | कच्चे पपीते और हल्दी पॉवर को मिलकर एक पेस्ट बनायें | इस पेस्ट को पेट के सभी बालों पर लगायें | इसे 20 मिनट लगा रहने दें और फिर पानी से धोकर साफ़ कर लें और थोडा माँइश्चराइजर लगायें | इसकी इफेक्टिवनेस को और ज्यादा बढाने के लिए इसमें एलोवेरा, बेसन और सरसों क तेल भी मिलाया जा सकता है |
  2. चीनी-नीम्बू और शहद वाली वैक्स का इस्तेमाल करें: अनचाहे बालों को हटाने के लिए चीनी, नीम्बू और शहद आसानी से मिलने वाले सस्ते और नेचुरल वैक्स होते हैं | चीनी, शहद और नीम्बू के रस को एक बाउल में मिला लें | इन्हें गर्म करें और फिर पेस्ट बनने तक मिलाते रहें | पेट को कॉर्नस्टार्च पाउडर से डस्ट करें और फिर स्किन पर गर्म पेस्ट लगायें | पेस्ट से ढंकी स्किन पर कपडे की पट्टी या वैक्स स्ट्रिप प्रेस करें और इसे हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में खींचें | इस तरह नेचुरल वैक्सिंग वाली विधि से कमर्शियली खरीदी गयी वैक्स के बराबर रिजल्ट्स नहीं मिलेंगे लेकिन जिन लोगों की हेयर ग्रोथ बहुत लाइट है, उन्हें फायदा मिल सकता है |
  3. एग वाइट मास्क लगायें: एग वाइट में चीनी और कॉर्नस्टार्च मिलाएं | इस मिक्सचर को पेट के बालों पर लगायें और फिर इसे सूखने दें | सूखने के बाद मास्क को धीरे से निकाल दें | आप देखेंगे कि मास्क के साथ कुछ बाल भी निकल जाते हैं |
  4. चीनी और गुड़ वाली हेयर रिमूवल रेमेडी आजमायें: स्किन पर चीनी, गुड़ और लेमन के मिश्रण को लगाने से अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं | सबसे पहले, एक बाउल में चीनी और गुड़ मिलाएं | थोड़ी देर रुकें और फिर चीनी घुलने तक इसे माइक्रोवेव में गर्म करें | अब लेमन जूस को मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें | इस पेस्ट को पेट पर लगायें और सूखने दें | अब इसे हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में खींचकर निकालें |

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

'जिंदगी की जंग' लड़ रहे जवानों से मिले गृहमंत्री अमित शाह

आरती तिवारी August 21 2022 27613

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे एक्सिडेंट में घायल हुए जवानों से मिलने पहुंचे। ज

चीन में कोरोना का कोहराम, 27 शहरों में लगा लॉकडाउन

चीन में कोरोना का कोहराम, 27 शहरों में लगा लॉकडाउन

हे.जा.स. April 29 2022 34666

जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन में लॉकडाउन, मास टेस्टिंग, क्वारंटीन और सीमाएं बंद करने, लोगों को घर से

भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

एस. के. राणा November 29 2022 32853

भारत बायोटेक कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि इस खास वैक्सीन का तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल भी किय

कोविड -19 अपडेट: 17.8 प्रतिशत की दर से बढ़े नए मामलें

कोविड -19 अपडेट: 17.8 प्रतिशत की दर से बढ़े नए मामलें

एस. के. राणा April 27 2022 19654

कोरोना के नए मामलों में मंगलवार के मुकाबले 17.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।पिछले 24 घंटे में कोविड सं

वायरल फीवर का प्रकोप, 30 से अधिक बीमार

वायरल फीवर का प्रकोप, 30 से अधिक बीमार

विशेष संवाददाता September 08 2023 86126

सीएचसी घुघटेर के ओझियापुर में वायरल फीवर का प्रकोप है। गांव के तीस से ज्यादा लोग बीमार हैं। पिछले 48

गोरखपुर एम्स में अब एमडी-एमएस की भी होगी पढ़ाई

गोरखपुर एम्स में अब एमडी-एमएस की भी होगी पढ़ाई

श्वेता सिंह August 31 2022 44698

अभी एम्स, गोरखपुर में एमबीबीएस व नर्सिंग की पढ़ाई कराई जा रही है। जल्द ही एमडी व एमएस की 50 सीटें

केजरीवाल सरकार का ऐलान, मोहल्ला क्लीनिक में 450 तरह के टेस्ट होंगे निशुल्क

केजरीवाल सरकार का ऐलान, मोहल्ला क्लीनिक में 450 तरह के टेस्ट होंगे निशुल्क

एस. के. राणा December 14 2022 30445

दिल्ली सरकार नए साल यानी एक जनवरी से अपने अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों पर 450 तरह की जांच मुफ्त म

रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

एस. के. राणा November 04 2022 74784

रोडवेज बस के परिचालक एके गौतम ने बताया कि गुरुवार रात को वह लोग बदायूं डिपो की बस को दिल्ली से लेकर

कड़ी मेहनत करने वालों को नहीं होगा कैंसर!

कड़ी मेहनत करने वालों को नहीं होगा कैंसर!

लेख विभाग July 31 2023 29855

डब्ल्यूएचओ के अनुसार,कैंसर से दुनियाभर में हर साल एक करोड़ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। लेकिन

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 12.7 तो आईपीडी में 19.7 फीसदी बढ़े मरीज

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 12.7 तो आईपीडी में 19.7 फीसदी बढ़े मरीज

हुज़ैफ़ा अबरार August 27 2026 721

गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार देने वाली आईपीडी सेवाओं में भी उल्लेखनीय वृद

Login Panel